411 REFERENCE · Wikipedia
इंडियन वैक्सीन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, गुड़गांव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इण्डियन वेक्सीन कार्पोरेशन लिमिटेड (इवकॉल) की स्थापना मार्च, 1989 में एक संयुक्त उद्यमी कम्पनी के रूप में अनुसंधान एवं विकास कार्यों तथा वायरल टीकों के विनिर्माण हेतु की गई थी। उत्पाद मिश्रण में बदलाव तथा प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के कारण कम्पनी फरवरी, 1992 से बन्द है।
ब्यौरा
इवकॉल की पुर्नसंरचना करने तथा सृजित परिसंपत्तियों का उपयोग करने के संबंध में कैबिनेट के निर्णय को कार्यान्वित किया गया। इसके परिसर में राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केन्द्र की स्थापना कर दी गई है। इंडियन पेट्रो केमिकल कॉरपोरेशन लि0 (आईपीसीएल) के शेयर होल्डिंग की प्रक्रिया, जो इवकॉल का एक प्रमोटर है को रिलांयस इंडस्ट्रीज लि0 (आरआईएल) द्वारा शेयरों को प्राप्त करके बदला गया है। आईपीसीएल के नए प्रबंधन ने इवकॉल के नियंत्रक शेयरों को प्राप्त करने और कंपनी के पुन:प्रवर्तन के लिए एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। प्रस्ताव पर विचार किया गया है और इसकी शीघ्र निर्णय के लिए सक्षम प्राधिकार को प्रस्तुत किया जा रहा है। यह आशा की जा रही है कि अगले कुछ महीनों में इवकॉल का पुर्नगठन और पुन:प्रवर्तन हो जाएगा।
श्रेणी:जैव प्रौद्योगिकी
श्रेणी:भारत सरकार