411 REFERENCE · Wikipedia
गोलमुद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|गोलमुद रेल स्टेशन
thumb|230px|चीन के नक़्शे पर गोलमुद की स्थिति
गोलमुद (मंगोलियाई: Голмуд; तिब्बती: ན་གོར་མོ་; चीनी: 格尔木), जिसे चीनी लोग कभी-कभी 'गीरमू' उच्चारित करते हैं, पश्चिमी चीन के चिंगहई प्रांत में एक शहर और ज़िले का नाम है।The Rough Guide to China David Leffman, Martin Zatko Penguin, 2011 9781405386401 http://books.google.com/books?id=CtbY-d7_HeQC यह चिंगहई प्रांत की दूसरा सब से बड़ा नगर और तिब्बत के पठार पर स्थित तीसरा सब से बड़ा नगर है। सन् १९९९ की जनगणना में इसकी आबादी लगभग २ लाख थी और इस ज़िले का क्षेत्रफल लगभग १२४,५०० वर्ग किमी है। इस शहर का नाम मंगोल भाषा से लिया गया है जिसकी पश्चिमी उपभाषा में इसका अर्थ 'नदियाँ' होता है। गोलमुद कुनलुन पर्वतों के काफ़ी पास है और यह पहाड़ शहर के दक्षिण में पड़ते हैं। उत्तर में चाई एर्हान (Cai Erhan) नाम की एक खारी झील स्थित है जो पर्यटकों के लिए दिलचस्प मानी जाती है।
मौसम
गोलमुद का मौसम शुष्क और ठंडा है। सर्दियाँ लम्बी होती हैं और जनवरी में औसत तापमान −9.1 °सेंटीग्रेड होता है। इतनी सर्दी के बावजूद सूखा वातावरण होने से बर्फ़ कम ही गिरती है। गर्मियों में जुलाई के महीने में औसत तापमान १७.९ °सेंटीग्रेड होता है। गर्मियों में २८ दिनों के काल में हर वर्ष मिलाकर ४२ मीलीमीटर तक की छुटपुट बारिश होती है। पूरे चीन में यह क्षेत्र सब से ज़्यादा धूप पाने वाला माना जाता है और हर वर्ष यहाँ लगभग ३,१०० घंटों की धूप देखी जाती है।
आबादी
सन् १९९९ की जनगणना में इसकी आबादी लगभग २ लाख थी, जिनमें से लगभग ९०% चीनी नसल के लोग थे।
इन्हें भी देखें
चिंगहई
सन्दर्भ
श्रेणी:तिब्बत के नगर
श्रेणी:चिंगहई के नगर
श्रेणी:चिंगहई
श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के नगर