411 REFERENCE · Wikipedia
उप्पेना (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उप्पेना नाट्य विमोचन पोस्टर बुच्ची बाबू सना नवीन येरनेनीवाई. रवि शंकर बुच्ची बाबू सना पंजा वैष्णव तेजकृति शेट्टीविजय सेतुपति देवी श्री प्रसाद शामदत सैनुदीन नवीन नूली मिथ्री मूवी मेकरसुकुमार राइटिंग्स 2021 2 12 yes 147 मिनटUppena completes censor; Here's its duration https://www.123telugu.com/mnews/uppena-completes-censor-heres-its-duration.html 123 Telugu 13 February 2021 10 February 2021 भारत तेलुगु 13–15 करोड़Directors Panel - Part 2 CII Dakshin Summit Mani Rathnam, SS RajaMouli, B Sukumar https://www.youtube.com/watch?v=ewdpAB-Jwks&t=350s 2023-03-07 en; From 5:50 to 6:10Vyas 2020-03-29 Sukumar fine-tunes Uppena script? https://www.thehansindia.com/cinema/tollywood/sukumar-fine-tunes-uppena-script-614566 2021-01-13 The Hans India 83-100 करोड़2021-03-25 Vaishnav Tej's Uppena Closing Collections https://english.sakshi.com/news/tollywood/vaishnav-tejs-uppena-closing-collections-132527 2021-03-25 Sakshi Post 8 जून 2023 https://web.archive.org/web/20230608182440/https://english.sakshi.com/news/tollywood/vaishnav-tejs-uppena-closing-collections-132527 deadVakeel Saab, Master and Krack: South Indian movies that revived box office business https://indianexpress.com/article/entertainment/regional/vakeel-saab-master-and-krack-south-indian-movies-that-revived-box-office-business-7283338/ 22 April 2021 The Indian Express
उप्पेना वर्ष 2021 की भारतीय तेलुगु भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे बुची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है। इस जिम को माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग ने निर्मित किया है। इसमें विजय सेतुपति के साथ नवोदित कलाकार पांजा वैष्णव तेज और कृति शेट्टी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म मछुआरे आसी के बारे में है, जिसे बेबम्मा नामक लड़की से प्यार हो जाता है। उसके पिता रायनम एक प्रभावशाली ज़मींदार हैं, जो अपने परिवार के सम्मान की रक्षा के लिए अपनी बेटी की जमकर रक्षा करते हैं।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/telugu/movies/news/confirmed-panja-vaishnav-tejs-debut-film-titled-uppena/articleshow/69218292.cms Confirmed! Panja Vaishnav Tej’s debut film titled ‘Uppena’ 2019-05-07 The Times of India 2023-06-08 0971-8257
कथानक
रायनम एक प्रभावशाली ज़मींदार है जो अपने परिवार के सम्मान की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाता है। उनकी बेटी संगीता, जिसे प्यार से बेबम्मा कहा जाता है, एक कॉलेज की छात्रा है, जिसकी वह रक्षा करता है। रायनम तट पर मछुआरों के घरों को तोड़कर अपने गाँव में एक शिपिंग यार्ड बनाने की योजना बना रहा है। आसी ऐसे ही एक मछुआरे जलय्या का बेटा हैं और दलित ईसाई हैं। वह बेबम्मा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। बाजार में आसी को लड़ते देख बेबम्मा भी उसे पसंद करने लगती है। आसी बस में अपने कॉलेज जाने के रास्ते में रोजाना बेबम्मा का पीछा करता है। एक दिन बस खराब हो जाती है और ड्राइवर आसी को कॉलेज में बस की एकमात्र यात्री बेबम्मा को छोड़ने के लिए कहता है। बाद में यह युगल रोजाना समुद्र तट पर मिलने लगते हैं और जल्द ही एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं।
कलाकार
पांजा वैष्णव तेज - आसी
कृति शेट्टी - संगीता "बेब्बम्मा"
विजय सेतुपति - कोटागिरी शेष रायनम
साईं चंद जलय्या - आसी के पिता
ममिला शैलजा प्रिया - रायनम की बहन के रूप में
फिल्मांकन
अक्टूबर 2018 के मध्य में सुकुमार ने अपने पूर्व सहायक बुच्ची बाबू सना द्वारा निर्देशित शीर्षकहीन फिल्म की परियोजना का समर्थन करने का फैसला किया। मिथ्री मूवी मेकर्स ने फिल्म के सह-निर्माण के लिए निर्देशक के घरेलू बैनर सुकुमार राइटिंग्स के साथ सहयोग किया। निर्माताओं ने मुख्य भूमिका निभाने के लिए पांजा वैष्णव तेज को चुना, जिसमे इस फिल्म से अभिनय की शुरुआत की। सुकुमार के नियमित सहयोगी देवी श्री प्रसाद को फिल्म के लिए संगीत देने के लिए अनुबंधित किया गया।
फिल्म कथित तौर पर काकीनाडा, आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि में आयोजित है जो ऑनर किलिंग के मुद्दे से संबंधित है। जिसमें वैष्णव तेज एक मछुआरे की भूमिका निभा रहे हैं। निर्माताओं ने 6 मई 2019 को फिल्म के शीर्षक की घोषणा उप्पेना के रूप में की। प्रारंभ में यह अनुमान लगाया गया था कि फिल्म का शीर्षक जलारी होगा पर बाद में उप्पेना को अंतिम रूप दिया गया था और यह शीर्षक फिल्म चैंबर में पंजीकृत किया गया था।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/tamil/movies/news/vijay-sethupathi-signs-his-second-film-in-telugu/articleshow/69081904.cms Vijay Sethupathi signs his second film in Telugu 2019-04-28 The Times of India 2023-06-08 0971-8257
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
9633480