411 REFERENCE · Wikipedia
जागृति (1992 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जागृति जागृति.jpg जागृति का पोस्टर एस. आर. शेट्टी सुरेश कृष्णा आनंद-मिलिंद अनवर खान सलमान ख़ान, करिश्मा कपूर yes 1992 7 3 भारत हिन्दी
जागृति सुरेश कृष्णा द्वारा निर्देशित 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें एक साथ पहली बार मुख्य भूमिका में सलमान खान और करिश्मा कपूर हैं। फ़िल्म ने बड़िया ओपनिंग ली थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह औसत से ऊपर/अर्ध हिट रही थी । यह सलमान खान की आठवीं कामयाब फ़िल्म थी ।
संक्षेप
विशाल (पंकज धीर) एक सम्मानजनक और ईमानदार अधिकारी है। एक दिन विशाल का अपहरण कर लिया जाता है और उसके छोटे भाई जुगनू (सलमान खान) की उपस्थिति में मार दिया जाता है। जुगनू गायब हो जाता है और उसे मृत माना जाता है। हकीकत में, उसे जंगल में रहने वाले लोग द्वारा अपना लिया जाता है, जहां उनका सरदार (पुनीत इस्सर) उसे प्रशिक्षित करता है। ईमानदार और मेहनती गांधीवादी रघुनाथ इस स्थिति को देखकर बहुत नाराज हो जाते हैं, और मुख्यमंत्री ओमजी से कदम उठाने की मांग करते हैं। जब ओमजी इस बारे में पूछताछ करने का प्रयास करता है, तो उसके बेटे को अस्पतालों में नकली ग्लूकोज बेचने में फँसा दिया जाता है, जिसके कारण कई मौतें हुईं हैं। कार्य करने के लिए शक्तिहीन होकर, ओमजी हिचकता है, और नतीजतन रघुनाथ की हत्या कर दी जाती है। उसके बाद, जुगनू लौटता है, जो अपने भाई की मृत्यु का बदला लेना का इच्छुक है।
मुख्य कलाकार
सलमान ख़ान - जुगनू
करिश्मा कपूर - शालू
अशोक सर्राफ - सेवालाल
प्रेम चोपड़ा - सुन्दर लाल
पंकज धीर - विशाल
बीना बैनर्जी - ज्योति
अवतार गिल - सेवालाल का आदमी
ए के हंगल - रघुनाथ
पुनीत इस्सर - जंगल सरदार
मोहन जोशी - ओमजी
रज़ा मुराद - सर
दीना पाठक - जुगनू की दादी
शिवा रिन्दानी - महेश
संगीत
जागृति आनंद-मिलिंद <div style="white-space: nowrap;"> 1992 (भारत) फिल्म साउंडट्रैक वीनस म्यूजिक एक लड़का एक लड़की
1992 हनीमून
1992
संगीत आनंद-मिलिंद द्वारा दिया गया है और बोल समीर द्वारा लिखें गए हैं।
गीत गायक हवा में क्या है एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, के॰ एस॰ चित्रा 5:50 आयेगा आयेगा अभिजीत, सुरेश वाडकर, कविता कृष्णमूर्ति 5:17 चल नौजवान आगे चल अमित कुमार 4:09 ना ना ना आना सपना मुखर्जी 5:08 हवा में क्या है एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, के॰ एस॰ चित्रा 1:44 दुखी संस्करण जलनेवाले तो जलते रहेगे एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, के॰ एस॰ चित्रा 5:08 हे परम पिता परमेश्वर साधना सरगम 4:18 हम सारे बेकार अभिजीत, जॉली मुखर्जी, कविता कृष्णमूर्ति 6:26 आ गया आ गया अभिजीत, सुरेश वाडकर, कविता कृष्णमूर्ति 1:42
बाहरी कड़ियाँ
0107249 जागृति
श्रेणी:1992 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में