411 REFERENCE · Wikipedia
११ अगस्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
right
11 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 223वाँ (लीप वर्ष में 224 वाँ) दिन है। साल में अभी और 142 दिन बाकी हैं। मंगलवार, बृहस्पतिवार या शनिवार के दिन इस तिथि के पड़ने की संभावना (400 वर्षों में 58 बार) कुछ अधिक होती है, बजाय रविवार या सोमवार के (57), तथा बुधवार या शुक्रवार को पड़ने की संभावना कुछ और कम (56) हो जाती है।
प्रमुख घटनाएँ
1863 - कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित देश बना।
1908 - क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।
1914 - फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी पर आक्रमण की घोषणा की।
1914 - पॉलैंड से यहूदियों को निकाला गया।
1948 - लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।
1984 - तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1985 - रोनाल्ड रीगन अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
२०१०- * पाउल कागमे रवांडा के नये राष्ट्रपति बने हैं।
जन्म
1892 - आर्ची विलेस, पश्चिम भारतीय क्रिकेटर।
1949 - डी. सुब्बाराव - भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर।
1954 - यशपाल शर्मा, भारतीय क्रिकेटर।
1974 - अंजू जैन, भारतीय क्रिकेटर।
निधन
2000 - पी. जयराज, अभिनेता।
1967 - नंददुलारे वाजपेयी - हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक।
1908 - खुदीराम बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
बहारी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
अगस्त, ११
श्रेणी:वर्ष के दिवस