Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मांडवी नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मांडवी नदी Mandovi / Mahadayi River Goa_Mandovi_Bridge_view_from_Ribandar.JPG राइबंदर से मांडवी सेतु India Goa गोवा में नदीमुख का स्थान देश राज्य कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा 81 km mi on 200 m3/s cuft/s on भीमगढ़ कर्नाटक अरब सागर 15 29 38 N 73 48 40 E type:river_region:IN inline,title मांडवी नदी (Mandovi River), जिसे महादायी नदी (Mahadayi River) भी कहा जाता था, भारत के गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों में बहने वाली एक नदी है। यह कर्नाटक में पश्चिमी घाट की ढलानों में उत्पन्न होती है और लगभग 81 किमी तक बहकर गोवा में ज़ुवारी नदी से संगम करती और और फिर यह संयुक्त नदी अरब सागर में विलय हो जाती है। इसके सागर में विलय स्थल से मुरगांव (मोरमुरगांव) की प्राकृतिक बंदरगाह बनती है।"The Rough Guide to Goa," Rough Guides UK, 2010, ISBN 9781405386616"Goa and Mumbai," Amelia Thomas, Lonely Planet, 2012, ISBN 9781741797787http://www.india9.com/i9show/Mahadayi-River-52126.htm Mahadayi River India9.com 16 December 2014 विवरण मांडवी नदी, जिसे मांडोवी, महादायी या महादेई तथा कुछ स्थानों पर गोमती नदी के नाम से भी जाना जाता है, भारत के राज्य कर्नाटक और गोवा से होकर बहने वाली एक नदी है। इस नदी को गोवा राज्य की जीवन रेखा के रूप में वर्णित किया जाता है साथ ही यह जुवारी नदी के साथ गोवा की दो प्रमुख नदियों में से एक है। मांडवी नदी की कुल लंबाई 77 किलोमीटर है जिसमें से 29 किलोमीटर का हिस्सा कर्नाटक और 52 किलोमीटर गोवा से होकर बहता है। इस नदी का उद्गम पश्चिमी घाट के तीस सोतों के एक समूह से होता है जो कर्नाटक के बेलगाम जिले, के भीमगढ़ में स्थित हैं। नदी का जलग्रहण क्षेत्र, कर्नाटक में 2032 वर्ग किमी और गोवा में 1580 वर्ग किमी का है। दूधसागर और वज्रपोहा जलप्रपात, दोनों मांडवी के ही भाग हैं।Turmoil over Mhadei River http://www.daijiworld.com/news/news_disp.asp?n_id=30865&n_tit=Turmoil+over+Mhadei+River+-++Spot+Report+by+Daijiworld+Correspondent Daijiworld 27 July 2013 1 नवंबर 2019 https://web.archive.org/web/20191101061617/http://www.daijiworld.com/news/news_disp.asp%3Fn_id%3D30865%26n_tit%3DTurmoil%2Bover%2BMhadei%2BRiver%2B-%2B%2BSpot%2BReport%2Bby%2BDaijiworld%2BCorrespondent dead इन्हें भी देखें ज़ुवारी नदी सन्दर्भ श्रेणी:गोवा की नदियाँ श्रेणी:महाराष्ट्र की नदियाँ श्रेणी:कर्नाटक की नदियाँ श्रेणी:उत्तर गोवा ज़िले का भूगोल श्रेणी:दक्षिण गोवा ज़िले का भूगोल श्रेणी:बेलगाम ज़िले का भूगोल श्रेणी:उत्तर कन्नड़ ज़िले के भूगोल