411 REFERENCE · Wikipedia
सनातन संस्था
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सनातन संस्था एक विश्व स्तर की संस्था है जो सनातन धर्म के उत्थान हेतु कार्य करती है। सनातन संस्था की वेबसाइट के मुताबिक़, डॉक्टर जयंत अठावले ने 23 मार्च 1999 को सनातन संस्था की स्थापना की। भक्तराज महाराज के साथ मिलकर 1999 में जयंत बालाजी अठावले ने इसकी स्थापना की थी। ये संस्थान अब ना केवल देश के विभिन्न भागों में फैल चुका है बल्कि विदेश में भी इसकी शाखाएं हैं। सनातन संस्था का मुख्यालय गोवा में है। लेकिन मुख्य गतिविधियों का केंद्र फिलहाल पुणे है।
डॉक्टर जयंत बालाजी अठावले, सनातन संस्था के संस्थापक हैं। वह एक मनोवैज्ञानिक हैं। सनातन संस्था की वेबसाइट के मुताबिक़, भारत आने से पहले डॉक्टर जयंत बालाजी आठवले ब्रिटेन में सात साल तक मेडिकल प्रैक्टिस कर चुके हैं। इंदौर के भक्त महाराज उनके गुरु थे। डॉक्टर जयंत अठावले हिपनोसिस के एक्सपर्ट हैं। https://hindi.news18.com/news/knowledge/what-is-sanatan-sanstha-which-is-know-as-extremist-hindu-group-1490862.html कौन चलाता है 'सनातन संस्था', जिसे ATS ने बताया आतंकी संगठन News18 Hindi https://web.archive.org/web/20190415154318/https://hindi.news18.com/news/knowledge/what-is-sanatan-sanstha-which-is-know-as-extremist-hindu-group-1490862.html 15 अप्रैल 2019 dead
इन्हें भी देखें
जयन्त अठावले
बाहरी कड़ियाँ
सनातन प्रभात (हिन्दी)
सन्दर्भ
श्रेणी:संस्था
श्रेणी:धार्मिक संगठन