Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भालचन्द्र जोशी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पाठ=भालचंद्र जोशी|अंगूठाकार|भालचंद्र जोशी भालचंद्र जोशी (जन्म: 17 अप्रैल 1956, खरगोन, मध्य प्रदेश) हिंदी साहित्य के प्रतिष्ठित लेखक, कथाकार और आलोचक हैं। वे कहानी, उपन्यास और आलोचना विधाओं में अपनी गहन संवेदनशीलता, सामाजिक चेतना और कलात्मकता के लिए जाने जाते हैं। इंजीनियरिंग से सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्होंने स्वतंत्र लेखन को पूर्णतः समर्पित कर दिया। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा भालचंद्र जोशी का जन्म मध्य प्रदेश के खरगोन ज़िले में हुआ। उन्होंने स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी की और तकनीकी क्षेत्र में कार्य करते हुए साहित्य से निरंतर जुड़ाव बनाए रखा। सेवानिवृत्ति के पश्चात वे पूर्णकालिक स्वतंत्र लेखन में सक्रिय हो गए। साहित्यिक करियर भालचंद्र जोशी की साहित्यिक यात्रा 1998 में प्रकाशित कहानी संग्रह 'नींद से बाहर से प्रारंभ हुई। इसके पश्चात उन्होंने कई कहानी संग्रह, उपन्यास तथा आलोचना पुस्तकें प्रकाशित कीं। उनकी रचनाएँ न केवल सामाजिक यथार्थ को उजागर करती हैं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की गहराई तक भी जाती हैं। उन्होंने ‘यथार्थ’, ‘कथादेश’, ‘पाखी’ जैसी पत्रिकाओं के विशेषांकों का भी संपादन किया है। लेखन शैली और विषयवस्तु भालचंद्र जोशी की लेखन शैली गहरी संवेदनशीलता और यथार्थ की सजगता से परिपूर्ण है। वे मानव जीवन के अंतर्विरोधों, लोक संवेदनाओं और समकालीन समाज के संकटों को कथा में बुनने की कला में पारंगत हैं। उनकी कहानियों में विचार, संवेदना और शिल्प का सुंदर समन्वय मिलता है।उद्धरण:'''“दृष्टि केंद्रित का अभाव साहित्य कमजोर कर देता है, न कि उसकी कथावस्तु।” पुरस्कार एवं सम्मान वागीश्वरी पुरस्कार – मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन शब्द-साधक जनप्रिय लेखक सम्मान (2012) – इंडिपेंडेंट मीडिया इनिशिएटिव सोसायटी अभिनव शब्द-शिल्पी सम्मान – म.प्र. अभिनव कला परिषद, भोपाल स्पंदन कृति सम्मान (2013) – जल में धूप के लिए शैलेष मटियानी कथा पुरस्कार (2014) – हत्या की पावन इच्छाएँ के लिए डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी आलोचना सम्मान (2024) – नामवर सिंह: आलोचना की सार्थकता'' के लिए प्रमुख कृतियाँ कहानी संग्रह: नींद से बाहर (1998) – अनुराग प्रकाशन चरसा (2007) – मेधा बुक्स पहाड़ों पर रात (2009) – पिनेकल प्राइम पब्लिशिंग पालवा (2011) – भारतीय ज्ञानपीठ जल में धूप (2013) – बोधि प्रकाशन हत्या की पावन इच्छाएँ (2014) – राजकमल प्रकाशन तितली धूप (2022) – राजकमल प्रकाशन कथा सप्तक (2024) – शिवना प्रकाशन प्रतिनिधि कहानियाँ (2025) – आधार प्रकाशन उपन्यास: प्रार्थना में पहाड़ (2018) – आधार प्रकाशन मराठी अनुवाद (2020) – अनघा प्रकाशन कन्नड़ अनुवाद (2022) जस का फूल (2019) – राजकमल प्रकाशन आलोचना पुस्तकें: यथार्थ की यात्रा (2013) – शिल्पायन प्रकाशन कहानी: स्वप्न, यथार्थ और संवेदना (2023) – पाखी पब्लिशिंग नामवर सिंह: आलोचना की सार्थकता (2023) – रुद्रादित्य प्रकाशन साक्षात्कारः भालचंद्र जोशी; हर कालखंड में साहित्य की चुनौतियां भिन्न-भिन्न होती हैं श्रेणी:हिन्दी साहित्यकार श्रेणी:1956 में जन्मे लोग