Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

साइमन कॉलिस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

साइमन कॉलिस Ambassador Simon Collis, British Ambassador to Iraq (8572373248).jpg 23 फरवरी 1956 पूर्व ब्रिटिश राजनयिक, (राजदूत) साइमन पॉल कॉलिस (अंग्रेज़ी: Simon Collis), (जन्म 23 फरवरी 1956) पूर्व ब्रिटिश राजनयिक हैं, जिन्होंने फरवरी 2020 में राजनयिक सेवा से सेवानिवृत्त होने से पहले कई मध्य पूर्वी देशों में राजदूत के रूप में कार्य किया था। https://www.gov.uk/government/news/change-of-her-majestys-ambassador-to-saudi-arabia-neil-crompton परिचय कोलिस की शिक्षा किंग एडवर्ड सप्तम स्कूल, शेफ़ील्ड में , 1967 से 1973 तक और क्राइस्ट कॉलेज कैंब्रिज में हुई। 1978 में हर मेजेस्टीज़ डिप्लोमैटिक सर्विस में शामिल हुए और 1981-1984 तक बहरीन में द्वितीय सचिव के रूप में अपनी पहली पोस्टिंग की। 1984- 1986 से उन्होंने विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय के समाचार विभाग में मध्य पूर्व प्रवक्ता के रूप में कार्य किया। 1986 में उन्होंने अस्थायी रूप से न्यूयॉर्क में यूके मिशन में काम किया। 1987-1988 तक वे दक्षिण एशिया विभाग में भारत के प्रमुख थे। 1988-1990 तक वह ट्यूनिस में मिशन के उप प्रमुख थे । 1990-1991 तक वह गल्फ वॉर इमरजेंसी यूनिट में थे। 1991-1994 तक उन्होंने नई दिल्ली, भारत में प्रथम सचिव के रूप में कार्य किया। 1994-1996 तक वह निकट पूर्व और उत्तरी अफ्रीका विभाग के उप प्रमुख थे। 2000-2004 तक वह दुबई , संयुक्त अरब अमीरात में महावाणिज्यदूत था। https://www.gov.uk/government/people/simon-collis वह 2004 से 2005 के बीच बसरा में महावाणिज्यदूत थे। वह कतर में 2005–7 में ब्रिटिश राजदूत थे और 2007-2012 में सीरिया में ब्रिटिश राजदूत थे । फरवरी 2012 में ब्रिटिश सरकार द्वारा अपना स्टाफ वापस लेने के बाद उन्होंने सीरिया छोड़ दिया। वह २०१२ से सितंबर २०१४ तक इराक में ब्रिटिश राजदूत थे।  उन्होंने ३ फरवरी २०१५ को सऊदी अरब में ब्रिटिश राजदूत के रूप में अपनी साख प्रस्तुत की। 2016 में, कोलिस इस्लाम धर्म अपनाने के बाद हज की इस्लामी तीर्थयात्रा करने वाले पहले ब्रिटेन के राजदूत बने। Simon Collis becomes first UK ambassador to perform Haj, Gulf News, September 13, 2016 2020 में, कोलिस सऊदी अरब में राजदूत के रूप में और राजनयिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए।  https://www.gov.uk/government/news/change-of-her-majestys-ambassador-to-saudi-arabia-neil-cromptonhttps://www.arabnews.com/node/1632756/saudi-arabia सन्दर्भ श्रेणी:1956 में जन्मे लोग श्रेणी:राजनयिक श्रेणी:इस्लाम श्रेणी:इस्लाम में परिवर्तित लोगों की सूची इन्हें भी देखें रुकैया वारिस मकसूद लालेह बख्तियार इबू पटेल अमिनाह अस्सिल्मी