411 REFERENCE · Wikipedia
18 पेजेस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
18 पेजेस 18 Pages.jpg पालनती सूर्य प्रताप सुकुमार बन्नी वास निखिल सिद्धार्थ अनुपमा परमेश्वरन नवीन नूली गोपी सुन्दर yes 2022 12 23 133 मिनट भारत तेलुगू 16 करोड़ yes 25 करोड़ yes
18 पेजेस (एटीन पेजेस) 2022 की तेलुगु भाषा की रूमानी फ़िल्म है। इसे सुकुमार द्वारा लिखा गया और पालनती सूर्य प्रताप द्वारा निर्देशित किया गया है।HBD Nikhil Siddhartha : निखिल के बर्थडे पर फिल्म '18 Pages' का फर्स्ट लुक जारी, अनुपमा भी आईं नजर https://www.tv9hindi.com/entertainment/nikhil-siddhartha-and-anupama-parameswaran-movie-18-pages-first-look-out-on-actors-birthday-678901.html 26 जून 2023 TV9 भारतवर्ष 1 जून 2021 hi फिल्म में निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन हैं।किसिंग सीन से लूटी लाइमलाइट, फिर 13 साल पुरानी नोज रिंग पहन डायरेक्टर को किया इंप्रेस; अनुपमा ने किया खुलासा https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/south-cinema-anupama-parameswaran-18-pages-release-on-ott-south-indian-actress-shared-how-she-got-the-chance-in-18-pages-5293395-page-2.html 26 जून 2023 न्यूज़ 18 28 जनवरी 2023 hi जून 2026 InternetArchiveBot इसे आलोचकों और आम जनता से मिली-जुली सकारात्मक समीक्षा मिली। यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।OTT Release: इस वीकेंड ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहीं ये धांसू वेब सीरीज और फिल्में https://www.indiatv.in/web-stories/bollywood/this-weekend-ott-release-in-january-2023-saturday-night-an-action-hero-18-pages-dear-ishq-jaanbaaz-hindustan-ke-18-pages-raangi-you-people-2023-01-27-925959 26 जून 2023 इंडिया टीवी 27 जनवरी 2023
कहानी
सिद्दू की प्रेमिका किसी दूसरे लड़के के साथ मिलकर उसे धोखा देती है। जिससे वह उदास हो जाता है। उसे सड़क पर एक किताब मिलती है। जैसे ही वह अपनी पूर्व-प्रेमिका के साथ अपनी सारी यादें जलाने का फैसला करता है। उसे पता चलता है कि जो किताब उसे सड़क पर मिली थी वह वास्तव में किसी की निजी डायरी है और वह उसे पढ़ना शुरू कर देता है।
डायरी नंदिनी नाम की लड़की की होती है। नंदिनी एक अजीब लड़की है जो मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करती है और मानवीय संपर्क में विश्वास करती है। सिद्दू डायरी से जुड़ जाता है और उसके मन में नंदिनी के लिए भावनाएं विकसित होने लगती हैं। 18 पन्ने पढ़ने के बाद, डायरी ख़त्म हो जाती है। पहले तो उसने सोचा कि उसने डायरी लिखना बंद कर दिया होगा। फिर वह उसके गृहनगर में उससे मिलने जाता है। सिद्दू को नंदिनी की दादी बताती हैं कि नंदिनी और उसकी दोस्त संजना दोनों की एक साल पहले एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
सिद्दू इस बात को पचा नहीं पा रहा है कि जिस महिला से वह प्यार करता था उसकी मौत हो चुकी है। अपने दादाजी की सलाह पे वह नंदिनी के अधूरे कार्यों को पूरा करने का फैसला करता है। जैसे ही वह उन कार्यों को पूरा कर रहा होता है, उसे एक बस कंडक्टर से पता चलता है कि नंदिनी अभी भी जीवित है। सिद्दू को अंततः डॉ. संदीप के माध्यम से पता चलता है कि नंदिनी जीवित है और ठीक है। सिद्दू उससे न मिलने का फैसला करता है क्योंकि उसे लगता है कि वह उससे प्यार नहीं करेगी।
मुख्य कलाकार
निखिल सिद्धार्थ — सिद्दू
अनुपमा परमेश्वरन — नंदिनी
दिनेश तेज — डॉ. संदीप
सरयू रॉय — भागी
अजय — राकेश तलवार
पोसानी कृष्ण मुरली — वकील पद्मनाभम
ब्रह्माजी — मोक्काजोना जोगिनाथम उर्फ 'मोजो'
मौनिका रेड्डी — संजना
गोल्डी निस्सी — आरती
रघु बाबू — ग्राहक
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:तेलुगू फ़िल्में
श्रेणी:2022 की फ़िल्में