411 REFERENCE · Wikipedia
ओमाटिडिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumbnail|एक अंटार्कटिक क्रिल के ओमाटिडिया
ओमाटिडियम (ommatidium), जिसका बहुवचन ओमाटिडिया (ommatidia) है, कीटों और क्रस्टेशिया जैसे सन्धिपादों (ऑर्थ्रोपोडों) की यौगिक आँखों की वह इकाई होती है जिस से वह आँखें बनी हुई होती हैं। प्रत्येक ओमाटिडियम का अलग कोर्निया (स्वच्छमण्डल), लेंस और प्रकाश संवेदक कोशिकाएँ होती हैं।Insects and Spiders of the World. Volume 8: Scorpion fly - Stinkbug 2003 Marshall Cavendish New York 0761473424 459 Senses. Insect eyes किसी सन्धिपाद द्वारा देखी जाने वाली छवियाँ इन हज़ारों ओमाटिडिया द्वारा एकत्रित जानकारी को सम्मिश्रित कर के बनती हैं। मानवों व अन्य प्राणियों की आँख की तुलना में यौगिक आँख का छवि विभेदन कमज़ोर होता है लेकिन उसका दृष्टिकोण विस्तार, तेज़ हिलावट को भाँपने की क्षमता और कभी-कभी प्रकाश में ध्रुवण (पोलराइज़ेशन) भाँपने की क्षमता अधिक होती है।Völkel R. Eisner M. Weible K.J. Miniaturized imaging systems Microelectronic Engineering June 2003 67-68 461–472 10.1016/S0167-9317(03)00102-3 http://www.suss-microoptics.com/downloads/Publications/Miniaturized_Imaging_Systems.pdf https://web.archive.org/web/20081001225326/http://www.suss-microoptics.com/downloads/Publications/Miniaturized_Imaging_Systems.pdf 2008-10-01 किसी जीव की यौगिक आँख में कितने ओमाटिडिया हैं, यह जीव जाति पर निर्भर करता है। कुछ में केवल 5 होते हैं और कुछ में 30,000 तक हो सकते हैं।Common, I. F. B. (1990). Moths of Australia. Brill. p. 15. ISBN 978-90-04-09227-3
इन्हें भी देखें
आँख
सन्दर्भ
श्रेणी:आर्थ्रोपोड शारीरिकी
श्रेणी:कीट शारीरिकी
श्रेणी:आँख