411 REFERENCE · Wikipedia
विशनसर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विशनसर Vishansar Lake.jpg गान्दरबल ज़िला, कश्मीर वादी 34.388119 N 75.11875 E region:IN_type:waterbody inline,title स्वच्छ पर्वतीय झील कृशनसर झील किशनगंगा नदी 1 km mi 0.6 km mi 3710 m ft दिसम्बर से अप्रैल India Location of the lake in India.
विशनसर (Vishansar, ﻭﻳﺸﻨﮧ سر) भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले के सोनमर्ग क़स्बे के पास स्थित एक स्वच्छ पर्वतीय झील है। ३,७१० मीटर पर स्थित यह झील प्रसिद्ध किशनगंगा नदी का स्रोत है। इसकी लम्बाई १.० किमी और चौड़ाई ०.६ किमी है।
विवरण
विशनसर श्रीनगर से २०० किमी पूर्वोत्तर में और सोनमर्ग से २० किमी दूर स्थित है। यह एक सुंदर पर्वतीय झील है जिसके पीछे विष्णु पर्वत खड़ा हुआ है। इसकी तुलना अक्सर पास की कृशनसर (झील) से की जाती है क्योंकि जहाँ कृशनसर का रंग कुछ हरा नज़र आता है वहाँ विशनसर का बहुत नीला है। दोनों झीलों में ट्राउट मछली मिलती है। यह उत्तरी यूरोप की निवासी है लेकिन इसे कश्मीर की कई नदी-झीलों में लाकर छोड़ा गया था ताकि लोग इन्हें पकड़ने-खाने का आनंद ले सकें।Visiting Kashmir https://web.archive.org/web/20130922131408/http://books.google.com/books?id=WL8j2dGRlzEC 22 सितंबर 2013 , Allan Stacey, Hippocrene Books, 1988, ISBN 9780870525681, ... Descend and cross to a flat area where there are two beautiful mountain lakes, Vishansar and Krishansar, one blue and the other green, and with Mount Vishnu as a backdrop. The lakes are full of trout and a licence is needed for fishing ... विशनसर के आसपास मर्ग (घास के खुले मैदान) फैले हुए हैं जहाँ चरवाहे अपनी भेड़-बकरियाँ लेकर आते हैं। सर्दियों में यहाँ भारी बर्फ़बारी होती है और झील भी जम जाती है।
कृशनसर से एक धारा निकलकर विशनसर में जाती है। विशनसर में पिघलती हिमानियों (ग्लेशियरों) का पानी भी आता है। विशनसर से एक धारा बाहर बहती है। यह आगे चलकर दो धाराओं में बंट जाती है। एक दक्षिण की तरफ़ जाकर सिन्द नदी (सिन्धु नदी से भिन्न) की उपनदी बन जाती है जबकि दूसरी उत्तर को जाकर किशनगंगा नदी आरम्भ करती है। गाडसर झील विशनसर से ९ किमी पश्चिम में है।
झील के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
कृशनसर
किशनगंगा नदी
सिन्द नदी
सन्दर्भ
2
श्रेणी:जम्मू और कश्मीर की झीलें
श्रेणी:भारत की झीलें
श्रेणी:गान्दरबल ज़िला