Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उर्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दक्षिण एशिया में उर्स (अरबी: عرس, शाब्दिक "शादी"), आमतौर पर किसी सूफी संत की पुण्यतिथि पर उसकी दरगाह पर वार्षिक रूप से आयोजित किये जाने वाले उत्सव को कहते हैं। दक्षिण एशियाई सूफी संत मुख्य रूप से चिश्तिया कहे जाते हैं और उन्हें अल्लाह का प्रेमी समझा जाता है। उर्स की रस्मों को आम तौरपर दरगाह के संरक्षक या उस सिलसिला के मौजूदा शेख द्वारा निभाया जाता है। उर्स के उत्सव में हम्द, नाट तथा कव्वाली संगीतों का गायन गायन भी शामिल होता है। अक्सर उर्स के समय दरगाह के आसपास में भोजन, बाज़ार और विभिन्न प्रकार के मेले भी आयोजित करवाये जाते हैं। समय के साथ, उर्स के अवसर पर दरगाहों में पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति में दरवेशों और शेखों के संगीतमय गीतों ने कव्वाली और काफ़ी जैसी संगीत शैलियों को जन्म दिया, जिसमें सूफी काव्यों को संगीत के साथ किसी मुर्शिद को भेंट के रूप में गाया जाता है। आज वे पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में संगीत और मनोरंजन का एक लोकप्रिय रूप बन गए हैं।Kafi https://web.archive.org/web/20140514015833/http://books.google.com/books?id=au_Vk2VYyrkC&pg=PA317&dq=abida+parveen&lr=#v=onepage&q=abida%20parveen&f=false 14 मई 2014 South Asian folklore: an encyclopedia : Afghanistan, Bangladesh, India, Nepal, Pakistan, Sri Lanka, by Peter J. Claus, Sarah Diamond, Margaret Ann Mills. Taylor & Francis, 2003. 0-415-93919-4. p. 317.Kafi https://web.archive.org/web/20140514182237/http://books.google.com/books?id=BfukTDZTBNMC&pg=PA133&dq=Kafi+poetry&lr=#v=onepage&q=Kafi%20poetry&f=false 14 मई 2014 Crossing boundaries, by Geeti Sen. Orient Blackswan, 1998. 8125013415. p. 133. अजमेर में दरगाह शरीफ में मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर हर साल 400000 से अधिक श्रद्धालु शिरकत करते हैं।http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2012-01-29/jaipur/30675437_1_garib-nawaj-ajmer-dargah-anjuman-committee Another entrance for the Ajmer dargah द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 29 January 2012 19 February 2012 26 जनवरी 2013 https://archive.today/20130126030039/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2012-01-29/jaipur/30675437_1_garib-nawaj-ajmer-dargah-anjuman-committee dead इन्हें भी देखें दरगाह मज़ार पीर वली हज़रत निज़ामुद्दीन सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:फ़ारसी शब्द श्रेणी:भारत में इस्लाम श्रेणी:दरगाहें श्रेणी:सूफ़ीवाद