Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हज़ारा लोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हज़ारा (ur, Hazara) मध्य अफ़्ग़ानिस्तान में बसने वाला और दरी फ़ारसी की हज़ारगी उपभाषा बोलने वाला एक मंगोल मूल समुदाय है। यह लगभग सारे शिया इस्लाम के अनुयायी होते हैं और अफ़्ग़ानिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा समुदाय हैं। अफ़्ग़ानिस्तान में इनकी जनसँख्या को लेकर विवाद है और यह २६ लाख से ५४ लाख के बीच में मानी जाती है। कुल मिलकर यह अफ़्ग़ानिस्तान की कुल आबादी का लगभग १८% हिस्सा हैं। पड़ोस के ईरान और पाकिस्तान देशों में भी इनके पाँच-पाँच लाख लोग बसे हुए हैं। पाकिस्तान में यह अधिकतर शरणार्थी के रूप में जाने पर मजबूर हो गए थे और अधिकतर क्वेट्टा शहर में बसे हुए हैं। जब अफ़्ग़ानिस्तान में तालिबान सत्ता में थी तो उन्होने हज़ारा लोगों पर उनके शिया होने की वजह से बड़ी कठोरता से शासन किया था, जिस से बामियान प्रान्त और दायकुंदी प्रान्त जैसे हज़ारा-प्रधान क्षेत्रों में भुखमरी और अन्य विपदाएँ फैली थीं। हज़ारा एक राज्यविहीन जातीय समूह हैं। == हज़ारा समुदाय की जड़ें == विद्वानों को पक्का नहीं मालूम कि हज़ारा का नाम कहाँ से आया है। बहुत से समझते हैं कि यह मंगोल साम्राज्य द्वारा इस्तेमाल होने वाले 'हज़ार' सैनिकों के दस्तों से आया है। सम्भव है कि हज़ारा उन्हीं मंगोल लोगों के वंशज हैं जो मध्य काल में पूरे मध्य एशिया पर छा गए थे। कुछ हज़ारा लोगों के नाम पारम्परिक रूप से मंगोल हस्तियों पर होते हैं, जैसे कि 'तुलई ख़ान हज़ारा' जो चंगेज़ ख़ान के सबसे छोटे बेटे तोलुइ ख़ान के सम्मान में रखा जाता है। अनुवांशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में पितृवंश समूह के नज़रिए से भी हज़ारा पुरुषों में चंगेज़ ख़ान से सबसे अधिक प्रतिशत मात्रा में मिलने वाले पुरुष हैं। हज़ारा लोग अक्सर शक्ल-सूरत से भी मंगोल नस्ल के लगते हैं। धार्मिक नज़रिए से भी तुर्की-मंगोल इलख़ान साम्राज्य बाद में शिया धर्म को अपना चुका था और हज़ारा लोगों का शिया होना भी इस बात से मेल खाता है। अन्य विद्वान बोलते हैं कि हज़ारा शुद्ध मंगोल नहीं हैं बल्कि मंगोलों और मध्य एशिया की अन्य प्राचीन जातियों का मिश्रण हैं, जैसे कि तुषारी लोग, कुषाण लोग या इस क्षेत्र के कोई ईरानी भाषाएँ बोलने वाले लोग। == इन्हें भी देखें == हज़ाराजात दरी फ़ारसी बामियान प्रान्त मंगोल साम्राज्य इलख़ान साम्राज्य == गैलरी == == संदभ ==