411 REFERENCE · Wikipedia
उलझन (1975 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उलझन उलझन.jpg उलझन का पोस्टर सुदेश कुमार रघुनाथ झालानी कल्याणजी-आनंदजी अशोक कुमार संजीव कुमार सुलक्षणा पंडित 1975 भारत हिन्दी
उलझन 1975 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन रघुनाथ झालानी द्वारा किया गया। फिल्म में अशोक कुमार, संजीव कुमार और सुलक्षणा पंडित हैं। संगीत कल्याणजी-आनंदजी का है।
संक्षेप
पुलिस इंस्पेक्टर आनन्द (संजीव कुमार) और करुणा (सुलक्षणा पंडित) प्यार में हैं। वे अपने बड़ों की सहमति से मिलते हैं और शादी कर लेते हैं। शादी के कुछ समय बाद, एक हत्या होती है, और सुराग करुणा की ओर इशारा करते हैं। आनंद इस पर विश्वास नहीं करता है। लेकिन करुणा में बदलाव को देखते हुए, वह सक्रिय रूप से इन सुरागों का पीछा करना शुरू कर देता है।
आनन्द के पिता (अशोक कुमार), जो पेशे से न्यायाधीश हैं और बाकी परिवार के लोग बहू के पक्ष में हैं। आनन्द को अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध यह छानबीन करनी होती है। अंत में उषा की गवाही के कारण करुणा बेगुनाह निकलती है और सब दोबारा से मिल जाते हैं।
मुख्य कलाकार
अशोक कुमार ― जज कैलाश चन्द्र
संजीव कुमार ― आनन्द
सुलक्षणा पंडित ― करुणा
फरीदा जलाल ― कमला
असरानी ― विक्रम
पिंचू कपूर ― डीसीपी उमेश चन्द्र
अरुणा ईरानी ― उषा
विजू खोटे ― शर्मा
ओम शिवपुरी ― वकील मेहरा
उर्मिला भट्ट ― लक्ष्मी चन्द्र
रंजीत ― बृजभूषण
राजू श्रेष्ठ ― मुन्ना
मुराद ― न्यायधीश
संगीत
गीत गायक एम॰ जी॰ हाशमत कल्याणजी-आनंदजी अपने जीवन की उलझन को किशोर कुमार 4:25 मुझको तो क़ातिल की इतनी पहचान मोहम्मद रफ़ी, सुदेश कुमार, आशा भोंसले 5:14 आज प्यारे प्यारे से लगते है आप किशोर कुमार, सुलक्षणा पंडित 4:16 सुबह और शाम काम ही काम लता मंगेशकर 4:04 बैरी सइया की नजरियां उषा टिमोथी, कंचन 4:30 अपने जीवन की उलझन को लता मंगेशकर 4:30
बाहरी कड़ियाँ
0230913 उलझन
श्रेणी:1975 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:कल्याणजी–आनंदजी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में