411 REFERENCE · Wikipedia
सुरुज बाई खांडे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सुरुज बाई खांडे (१२ जून १९४९ - १० मार्च, २०१८), छत्तीसगढ़ की विख्यात भरथरी गायिका थीं। वे अहिल्या बाई सम्मान से सम्मानित थीं।
सूरूज बाई खांडे का जन्म बिलासपुर जिले के एक ग्रामीण परिवार में हुआ था। उन्होने सात साल की उम्र से भरथरी गाने की शुरुआत अपने नाना स्वर्गीय राम साय घितलहरे के मार्गदर्शन में किया था। उन्होने रूस, दुसाम्बे, अमला के अलावा लगभग 18 देशों में अपनी कला की प्रस्तुति दी थी। इसके साथ ही देश में भोपाल, दिल्ली, इंदौर, सिरपुर, ओडिशा, महाराष्ट्र जैसे लगभग सभी राज्य में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकीं थी।
सूरूज बाई को लोक कलाकार के तौर पर एसईसीएल में चतुर्थ कर्मचारी वर्ग में नौकरी दी गई थी। लेकिन कुछ वर्ष पूर्व मोटर साइकिल से दुर्घटना होने के कारण नौकरी करना संभव नहीं रहा था, इसलिए उन्हें नौ साल पहले ही सेवानिवृत्ति ले ली थी।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
छत्तीसगढ़ : एक सूरज का अस्त होना
श्रेणी:लोक गायक