Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शरद जोशी सम्मान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शरद जोशी सम्मान श्री माणिक वर्मा, हरदा 220px मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग भारत शरद जोशी सम्मान ,उत्कृष्ट सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपनी सुप्रतिष्ठित परम्परा का अनुसरण करते हुए मध्यप्रदेश शासन ने हिन्दी व्यंग्य, ललित निबन्ध, संस्मरण, रिपोर्ताज, डायरी, पत्र इत्यादि विधाओं में रचनात्मक लेखन के लिए स्थापित किया है। यह गौरव की बात है कि शरद जोशी मध्यप्रदेश के निवासी थे, जिन्हें उनकी सशक्त और विपुल व्यंग्य रचनाओं ने साहित्य के राष्ट्रीय परिदृश्य पर प्रतिष्ठित किया। शरद जोशी ने व्यंग्य को नया तेवर और वैविध्य दिया तथा समय की विसंगति और विडम्बना को अपनी प्रखर लेखनी से उजागर करते हुए समाज को दृष्टि और दिशा प्रदान करने का उत्तारदायी रचनाकर्म किया। उनकी व्यंग्य रचनाओं ने हिन्दी साहित्य की समृद्धि में अपना सुनिश्चित योगदान दिया है। चयन के मापदंड राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान का उद्देश्य साहित्य की ऐसी विधाओं की श्रेष्ठतम प्रतिभाओं को सम्मानित करना है जो कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक, आलोचना आदि केन्द्रीय विधाओं में रचना न करते हुए भी अन्य सर्जनात्मक विधाओं के माध्यम से साहित्य की समृद्धि और बहुलता में अपना योगदान देती हैं। निश्चय ही यह सम्मान रचनात्मक उत्कृष्टता, सुदीर्घ साधना और असाधारण उपलब्धि के निविर्वाद मानदण्डों पर ही देय है। पुरस्कार सम्मान के अन्तर्गत ₹ 1 लाख की राशि और प्रशस्ति पट्टिका दी जाती है। प्राप्तकर्ता राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान1. हरिशंकर परसाई1992-932. मनोहर श्याम जोशी1993-943. लाल शुक्ल1994-954. विवेकी राय1996-975. रामशरण जोशी1997-986. रवीन्द्रनाथ त्यागी1998-997. कृष्ण कुमार1999-008. काशीनाथ सिंह2000-019. अमृतलाल वेगड़2001-0210. प्रयाग शुक्ल2002-0311. दूधनाथ सिंह2003-0412.डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी2004-0513. कृष्ण चराटे2005-0614. बिशन टण्डन2006-0715. आलोक मेहता2007-0816. के.पी. सक्सेना, लखनऊ2008-0917. गुलाब कोठारी, जयपुर2009-1018.वर्ष 2010-11शून्य घोषित19.वर्ष 2011-1220. माणिक वर्मा, हरदा2012-13 सन्दर्भ http://mpinfo.org/MPinfoStatic/hindi/awardजून 2020 InternetArchiveBot बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए जाने वाले सम्मान श्रेणी:मध्य प्रदेश शासन द्वारा दिए जाने वाले सम्मान एवं पुरस्कार