Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बड़ा मॅजलॅनिक बादल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बड़ा मॅजलॅनिक बादल 340px| बड़ा मॅजलॅनिक बादल background: #30D5C8lc; background: background: #30D5C8; background: inherit; आंकड़े प्रकार SB(s)m जोड़ http://nedwww.ipac.caltech.edu/ रेडियल वेग 278 ± 3 km/s सापेक्ष कान्तिमान 0.9 कोण आकार 10.75° × 9.17° तारामंडल Dorado/Mensa शीर्षक नासा/आईपैक ग़ैर-गैलेक्सीय कोष कार्य 'Large Magellanic Cloud' के लिये खोज परिणाम बड़ा मॅजलॅनिक बादल (ब॰मॅ॰बा॰) एक बेढंगी गैलेक्सी है जो हमारी अपनी गैलेक्सी, आकाशगंगा, की उपग्रह है। यह पृथ्वी से क़रीब १६०,००० प्रकाश-वर्ष दूर है और आकाशगंगा से तीसरी सब से समीप वाली गैलेक्सी है। इसका कुल द्रव्यमान (मास) हमारे सूरज से लगभग १० अरब गुना है और इसका व्यास (डायामीटर) १४,००० प्रकाश-वर्ष है। तुलना के लिए आकाशगंगा का द्रव्यमान बड़े मॅजलॅनिक बादल से सौ गुना अधिक है और उसका व्यास १००,००० प्रकाश-वर्ष है। आसपास की ३० गैलेक्सियों के स्थानीय समूह में ब॰मॅ॰बा॰ एण्ड्रोमेडा, आकाशगंगा और ट्राऐन्गुलम के बाद चौथी सब से बड़ी गैलेक्सी है। आकार वैज्ञानिक मानते हैं के युगों पहले ब॰मॅ॰बा॰ एक डंडीय सर्पिल गैलेक्सी थी जिसे आकाशगंगा के ज़बरदस्त गुरुत्वाकर्षण के ज्वारभाटा बल ने बेढंगा बना डाला। ब॰मॅ॰बा॰ में अभी भी एक केन्द्रीय डंडा और एक भुजा है, लेकिन इनका आकार काफ़ी टेढ़ा-मेढ़ा हो गया है। बनावट अन्य बेढंगी गैलेक्सियों की तरह ब॰मॅ॰बा॰ भी धूल और गैस से भरपूर है और इसमें नए तारे बड़ी तादाद में जन्म ले रहे हैं। स्थानीय समूह का सब से सक्रीय तारे जन्मने का क्षेत्र, टरैन्ट्यूला निहारिका (नेब्युला) इसी गैलेक्सी में स्थित है। अन्य भाषाओँ में अंग्रेज़ी में "बड़े मॅजलॅनिक बादल" को "लार्ज मॅजलॅनिक क्लाउड" (Large Magellanic Cloud) कहते हैं। इन्हें भी देखें मॅजलॅनिक बादल बेढंगी गैलेक्सी डंडीय सर्पिल गैलेक्सी श्रेणी:आकाशगंगा श्रेणी:गैलेक्सियाँ श्रेणी:स्थानीय समूह श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना