Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान (Jaldapara National Park), जिसे पहले जलदापाड़ा वन्य अभयारण्य (Jaldapara Wildlife Sanctuary) भी कहते थे, भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के आलिपुरद्वार ज़िले में स्थित एक अभयारण्य है। यह पूर्वी हिमालय की तलहटी में तराई क्षेत्र पर तोर्षा नदी के किनारे 216.51 वर्ग किमी क्षेत्रफल पर विस्तारित है। इसकी औसत ऊँचाई 61 मीटर है और इसमें विशाल घासभूमियाँ और नदी के तट पर उगते वन हैं। यहाँ सर्वप्रथम 1941 में अभयारण्य घोषित करा गया था। वर्तमान में यहाँ एक-सींग वाले भारतीय गैण्डे की पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी संख्या है। == इन्हें भी देखें == भारतीय गैण्डा आलिपुरद्वार ज़िला तोर्षा नदी == सन्दर्भ ==