411 REFERENCE · Wikipedia
रज़ा पुस्तकालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रज़ा पुस्तकालयRaza Library 300px भारत सार्वजनिक पुस्तकालय रामपुर, उत्तर प्रदेश http://razalibrary.gov.in/
रज़ा पुस्तकालय (उर्दू : रज़ा किताब खाना) उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित भारतीय-इस्लामी सांस्कृतिक विरासत का एक भंडार एवं पुस्तकालय है। यहाँ पर १८वीं शताब्दी के अन्तिम दशकों के रामपुर के नवाबों द्वारा निर्मित वस्तुओं का संग्रह है। यह अब भारत सरकार के नियंत्रण में है। इसमें पांडुलिपियों, ऐतिहासिक दस्तावेजों, इस्लामी सुलेख के नमूनों, लघु चित्र, खगोलीय उपकरण और अरबी और फारसी भाषा में दुर्लभ सचित्र ग्रन्थों का बहुत दुर्लभ और मूल्यवान संग्रह है। रामपुर की रज़ा पुस्तकालय में संस्कृत, हिंदी, उर्दू, पश्तो अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकें दस्तावेजों के अलावा इस्लामी धर्म ग्रंथ कुरान ए पाक के पहले अनुवाद की मूल पांडुलिपि है।The best-preserved library of India can be found in Rampur, Uttar Pradesh तमिल और तुर्की में मुद्रित पुस्तकें भी हैं, और लगभग 30,000 मुद्रित पुस्तकें (एवं पत्रिकाओं) अनेक भाषाओं में उपलब्ध हैं।
इतिहास
1774 से 1794 तक रामपुर पर शासन करने वाले नवाब फ़ैजुल्लाह ख़ान ने 18 वीं शताब्दी के आखिरी दशकों में प्राचीन पांडुलिपियों और इस्लामी सुलेख के लघु नमूने के अपने निजी संग्रह से पुस्तकालय की स्थापना की। यह एशिया का सबसे बड़ा पुस्तकालय है। जैसा कि सभी नवाब विद्वानों, कवियों, चित्रकारों, सुलेखकों और संगीतकारों के महान संरक्षक थे, और इस प्रकार, पुस्तकालय कई गुना बढ़ गया और नवाब अहमद अली खान (1794-1840) के शासनकाल के दौरान संग्रह में उल्लेखनीय विस्तार किया गया।
रामपुर रियासत के सभी नवाबों ने पुस्तकालय विस्तार में अहम योगदान दिया था।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
रज़ा पुस्तकालय अधिकारिक जालस्थल
श्रेणी:रामपुर