411 REFERENCE · Wikipedia
किम डे-जुंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किम डे-जुंग Kim Dae-jung (Cropped).png दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग-पिलपार्क ताए-जूनली हान-डोंगचांग सांगचांग डीए-वानकिम सुक-सू २५ फ़रवरी १९९८ २५ फ़रवरी २००३ किम यंग-सैम रोह मू-ह्यून नेशनल असेंबली के सदस्य ३० मई १९८८ १९ दिसंबर १९९२ आनुपातिक प्रतिनिधित्व १ जुलाई १९७१ १७ अक्टूबर १९७२ आनुपातिक प्रतिनिधित्व १७ दिसंबर १९६३ ३० जून १९७१ मोकोपो (दक्षिण जियोला ) १४ मई १९६१ १६ मई १९६१ इञे, गंगवोन प्रांत 1924 1 6 y 2009 8 18 1924 1 6 y हौइडो, सीनान काउंटी, दक्षिण जियोला प्रांत, जापानी कोरिया सियोल, दक्षिण कोरिया]] मोकोपो कमर्सियल हाई स्कूल रोमन कैथोलिक नेशनल कांग्रेस फॉर न्यू पॉलिटिक्स ४ Signature of Kim Dae-jung.svg South Korea 1949 23px Naval jack of South Korea.svg 23px कोरिया गणराज्य नौसेना सब लेफ्टिनेंट फिलाडेल्फिया लिबर्टी मेडल (१९९९) नोबेल शांति पुरस्कार (२०००)
किम डे-जुंग (६ जनवरी १९२४ - १८ अगस्त २००९) दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति थे १९९८ से २००३ तक। उन्हे २००० में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मनित किया गया था। https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/2000/dae-jung-facts.html Kim Dae-jung - Facts नोबेल पुरस्कार २८ सितंबर २०१७ https://web.archive.org/web/20171003125157/https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/2000/dae-jung-facts.html 3 अक्तूबर 2017 live
जीवन
किम डे-जुंग का जन्म ६ जनवरी १९२४ को दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिमी तट के एक द्वीप पर एक छोटे से गांव में हुआ था। हालांकि उनकी आधिकारिक जन्म तिथि ३ दिसंबर १९२५ है। उन्होंने १९४३ में कमर्सियल हाई स्कूल से स्नातक किया। जब सिंमन रीही प्रशासन (१९४८-१९६०) की तेजी से तानाशाही बढने लगी, तब उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने का फैसला किया। दो असफल प्रयासों के बाद १९६१ में वह द्वि-चुनाव में नेशनल असेंबली के लिए चुने गए। १९७१ में वो न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार चुने गए, जो शक्तिशाली राष्ट्रपति पार्क चुंग ही के खिलाफ खडे थे। बाधावादी रणनीति और सत्तारूढ़ पार्टी के अवैध चुनाव प्रक्रियाओं के बावजूद, उन्होंने ४६ प्रतिशत मतों पर कब्जा किया।
१९७१ के राष्ट्रपति चुनाव के तुरंत बाद विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान किम पर उनके राजनीतिक दुश्मनों द्वारा हमला हुआ। ये पांच प्रयासों में से पहला हमला था। एक भारी ट्रक उनकी कार में घुसा, और गंभीरता से उन्हे और उनके दो सहयोगियों को घायल कर दिया। किम जीवनभर इस पैर की चोट से ग्रस्त रहे। किम ने इन संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान में पार्क के शासन के खिलाफ अभियान चलाया। अगस्त १९७३ में, कोरियाई सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के एजेंटों ने टोक्यो के होटल से किम का अपहरण कर लिया। यह साजिश उनको "समाप्त" करने की थी, लेकिन अमेरिका और जापान के तेज और मजबूत प्रतिक्रियाओं के कारण एक हफ्ते बाद सियोल में उनकी रिहाई हो गई। पर परिणामस्वरूप उन्हें तत्काल घर की गिरफ्तारी मे रखा गया था। १ मार्च १९७६ को, "लोकतांत्रिकता के लिए स्वतंत्रता दिवस घोषणा" जारी करने में अदम्य विपक्षी नेता और अन्य लोकतंत्र सेनानियों में किम शामिल हुए थे। इसके बाद, उन्हे जेल में पांच साल की सजा सुनाई गई। वह जेल में बने रहे जब तक कि अधिकारियों ने उन्हें रिहा नहीं किया और १९७८ में उन्हे घर की गिरफ्त में रखा गया।
दिसंबर १९९७ में, वह राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए थे, ४० प्रतिशत मतों को जीतने के बाद। जब वह कोरिया गणराज्य के आठवें राष्ट्रपति के रूप में चुने गए, तो वह कोरिया के आधुनिक इतिहास में सत्ता का पहला परिवर्तन था। राष्ट्रपति किम ने खुद को आर्थिक सुधार के कार्य के लिए समर्पित किया और देश को दिवालिएपन के कगार से वापस खींचने में कामयाब रहे। कोरियाई लोगों के लिए राष्ट्रपति किम के दर्शन ने उन्हें उत्तर कोरिया की ओर बढ़ने की नीति का पालन करने के लिए प्रेरित किया।https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/2000/dae-jung-bio.html Kim Dae-jung - Biographical नोबेल पुरस्कार २८ सितंबर २०१७ https://web.archive.org/web/20170928103042/https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/2000/dae-jung-bio.html 28 सितंबर 2017 live
सन्दर्भ
श्रेणी:1924 में जन्मे लोग
श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता
श्रेणी:२००९ में निधन
श्रेणी:दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति