411 REFERENCE · Wikipedia
शेख अबू बक्र अहमद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार: (जन्म: 22 मार्च 1931) जिन्हें आधिकारिक तौर पर शेख अबूबकर अहमद के नाम से जाना जाता है भारत के दसवें और मौजूदा मुफ्ती ए आज़म है। ऑल इंडिया सुन्नी जमीयतुल उलमा के महासचिव और एपी सुन्नियों के समस्त केरल जमियतुल उलमा के महासचिव। आप बरेलवी मकतबे फिक्र से ताल्लुक रखते हैं। यमन में भारतीय नर्स निमिशा प्रिया की फाँसी को रुकवाने के सिलसिले में भी मशहूर हुए।
== सम्मान, पुरस्कार और अंतर्राष्ट्रीय मान्यता ==
अंतर्राष्ट्रीय तोकोह माल हिजरा पुरस्कार मलेशिया ने उन्हें इस्लाम में प्रेम के संदेश को बढ़ावा देने में उनके अमूल्य योगदान के आधार पर 20 जुलाई 2023 को कुआलालंपुर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित मलेशियाई राजा अल सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाहत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय तोकोह माल हिजरा पुरस्कार से सम्मानित किया।
सऊदी अरब स्थित इस्लामिक हेरिटेज संस्थान से इस्लामी संस्कृति और विरासत के संरक्षण में उनकी सेवा के लिए इस्लामिक हेरिटेज पुरस्कार । यह पुरस्कार जनवरी 2008 में तत्कालीन संसदीय कार्य मंत्री वायलार रवि द्वारा दिया गया था।
2016 में ओआईसी टुडे द्वारा ज्वेल्स ऑफ वर्ल्ड मुस्लिम बिज़ अवार्ड तत्कालीन मलेशियाई वित्त मंत्री, जोहरी अब्दुल गनी से।
1992 में सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के लिए रास अल खैमाह इस्लामिक अकादमी पुरस्कार।
शिक्षा और सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारतीय इस्लामिक सेंटर पुरस्कार ।
2005 में हामिल अल गैथ अंतर्राष्ट्रीय पवित्र कुरआन पुरस्कार।
2006 में सर्वश्रेष्ठ इंडो-अरब व्यक्तित्व पुरस्कार।
जॉर्डन के रॉयल इस्लामिक स्ट्रेटेजिक स्टडीज सेंटर द्वारा प्रकाशित 500 सर्वाधिक प्रभावशाली मुसलमानों की सूची में उन्हें लगातार कई वर्षों तक भारत के प्रभावशाली मुसलमानों में स्थान दिया गया है।
== इन्हें भी देखें ==
मुहम्मद अलावी अल-मलिकी
अख्तर रजा खान
नुह हा मीम केलर
== संदर्भ ==