Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऑर्देसा घाटी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2026 दाएँ|अंगूठाकार|ऑर्देसा घाटी ऑर्देसा घाटी, स्पेनिश पिरिनिओस में आरागॉन में एक हिमाच्छादित घाटी है, जो ऑर्देसा व मोंते पर्दीदो राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है। इसे पहली बार 1820 में खोजा गया था, लेकिन लगभग 1920 के दशक तक विस्तार से मानचित्रित नहीं किया गया था।Natural Wonders of the World https://archive.org/details/naturalwondersof00sche Reader's Digest Association, Inc 1980 0-89577-087-3 Scheffel Richard L. United States of America 282 Wernet Susan J. यह घाटी लगभग 11 किलोमीटर (7 मील) लंबी है। घाटी की पूर्व-पश्चिम अभिमुखता, पिरिनिओस में असामान्य है और इस कारण अटलांटिक महासागर इसकी जलवायु को प्रभावित कर इसे एक मध्यम जलवायु देता है। यहाँ पिरिनिओस साबर की यूरोप की सबसे बड़ी आबादी रहती है और इसे अपने झरने और वन्य जीवन के लिए भी जाना जाता है। मोंते पर्दीदो (3,355 मीटर) पिरिनिओस में तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत है और इसे घाटी के उत्तर-पूर्वी छोर से सिलिंद्रो दी मार्बोर (3,328 मीटर) और सौम दी रामोंद (3,263 मीटर) के साथ देखा जा सकता है। मोंते पर्दीदो (खोया हुआ पहाड़) नाम इसलिए दिया गया क्योंकि इसकी चोटी को शृंखला के फ्रांसीसी हिस्से से नहीं देखा जा सकता था। सन्दर्भ श्रेणी:घाटियाँ श्रेणी:स्पेन का भूगोल