411 REFERENCE · Wikipedia
झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) center|150px झाविमो (प्र) #177245 बाबूलाल मरांडी बाबूलाल मरांडी प्रदीप यादव yes y 2006 09 24 रांची झारखण्ड विकास छात्र मोर्चा झारखण्ड विकास युवा मोर्चा झारखण्ड विकास किसान मोर्चा greenyellowहरा व पीला राज्य पार्टी{{cite झारखंड विकास मोर्चा की स्थापना वर्ष 2006 में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के द्वारा किया गया था वर्तमान में यह भारतीय जनता पार्टी में विलय के कारण अपना सतीत्व खो चुका है।कभी यह झारखंड की प्रमुख राजकीय दलों में से एक था।
web|title=List of Political Parties and Election Symbols main Notification Dated 18.01.2013|url=http://eci.nic.in/eci_main/ElectoralLaws/OrdersNotifications/ElecSym19012013_eng.pdf|publisher=Election Commission of India|accessdate=9 May 2013|location=India|year=2013}} United Progressive Alliance 0 545 #177245 2 81 #177245(झारखण्ड विधानसभा)
http://eci.nic.in/eci_main/StatisticalReports/AE2009/Stats_JH_Oct2009.pdf 150px|Comb jvmp.in 23 February 2020
झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)(झाविमो (प्र)) भारतीय राज्य झारखंड में एक राजनीतिक दल था, जिसकी स्थापना पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा किया गया था। 2020 को झाविमो का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय हुआ।
इतिहास
बाबूलाल मरांडी द्वारा 24 सितंबर 2006 को हजारीबाग में पार्टी के गठन की घोषणा की गई थी। मरांडी पहले भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे, लेकिन उन्होंने 2006 के मध्य में छोड़ दिया क्योंकि उन्हें लगा कि उन्हें पार्टी में दरकिनार किया जा रहा है।
11 फरवरी 2015 को झाविमो (प्रा) के छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए, एक दिन बाद अध्यक्ष ने उन्हें राज्य विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के सदस्यों के साथ बैठने की अनुमति देने की याचिका दायर की। नवीन जायसवाल (हटिया), अमर कुमार बाउरी (चंदनकियारी), गणेश गन्झु (सिमरिया), आलोक कुमार चौरसिया (डाल्टनगंज), रणधीर कुमार सिंह (सारठ) और जानकी यादव (बरकठा) नई दिल्ली के झारखंड भवन में भाजपा में शामिल हो गए।
बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) का 17 फरवरी, 2020 को रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों अर्जुन मुंडा और रघुबर दास की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में विलय हुआ। इससे पहले, मरांडी ने विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को "पार्टी विरोधी गतिविधियों" के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था, दोनों बाद में दिल्ली मुख्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए।
उल्लेखनीय लोग
बाबूलाल मरांडी
प्रदीप यादव
अमर कुमार बाउरी
जानकी प्रसाद यादव
प्रकाश राम
गणेश गन्झु
आलोक कुमार चौरसीया
नवीन जयसवाल
सन्दर्भ
श्रेणी:झारखण्ड के राजनीतिक दल