411 REFERENCE · Wikipedia
अमलतास
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अमलतास (रेला )Cassia fistula Golden shower tree.jpg 270px Golden Shower Tree in bloom NE iucn3.1 Plantae Magnoliophyta Magnoliopsida Rosidae Eurosids I Fabales Fabaceae Caesalpinioideae Cassieae Cassiinae Cassia C. fistula Cassia fistula L.
Many, see text
300px|thumb|right|अमलतास के फूल
300px|thumb|right|अमलतास के बीज
अमलतास [English : golden shower,CAFI3 Cassia fistula January 11, 2016 purging cassia, BSBI List 2007 Botanical Society of Britain and Ireland http://www.bsbi.org.uk/BSBIList2007.xls xls https://www.webcitation.org/6VqJ46atN?url=http://www.bsbi.org.uk/BSBIList2007.xls 2015-01-25 2014-10-17 dead Indian laburnum, April 2, 2019 pudding-pipe treeU. S. Department of Agriculture, William Saunders; Catalogue of Economic Plants in the Collection of the U. S. Department of Agriculture; Washington D. C.; June 5, 1891] पीले फूलो वाला एक शोभाकर वृक्ष है।
अमलतास को संस्कृत में व्याधिघात, नृप्रद्रुम, आरग्वध, कर्णिकार इत्यादि, मराठी में बहावा, कर्णिकार गुजराती में गरमाष्ठो, बँगला में सोनालू तथा लैटिन में कैसिया फ़िस्चुला कहते हैं। शब्दसागर के अनुसार हिंदी शब्द अमलतास संस्कृत अम्ल (खट्टा) से निकला है।
भारत में इसके वृक्ष प्राय: सब प्रदेशों में मिलते हैं। तने की परिधि तीन से पाँच कदम तक होती है, किंतु वृक्ष बहुत ऊँचे नहीं होते। धूपकाल (अप्रैल, मई) में पूरा पेड़ पीले फूलों के लंबे लंबे गुच्छोंसे भर जाता है। और ऐसा माना जाता है कि फूल खिलने के बाद ४५ दिन में बारिश होती हैं। इस कारण इसे गोल्डन शॉवर ट्री, और इंडियन रेन इंडिकेटर ट्री भी कहा जाता हैं। शीतकाल में इसमें लगनेवाली, हाथ सवा हाथ लंबी, बेलनाकार काले रंग की फलियाँ पकती हैं। इन फलियों के अंदर कई कक्ष होते हैं जिनमें काला, लसदार, पदार्थ भरा रहता है। वृक्ष की शाखाओं को छीलने से उनमें से भी लाल रस निकलता है जो जमकर गोंद के समान हो जाता है। फलियों से मधुर, गंधयुक्त, पीले कलझवें रंग का उड़नशील तेल मिलता है।
गुण
आयुर्वेद में बताया गया है कि इस वृक्ष के सब भाग औषधि के काम में आते हैं। कहा गया है, इसके पत्ते मल को ढीला और कफ को दूर करते हैं। फूल कफ और पित्त को नष्ट करते हैं। फली और उसमें का गूदा पित्तनिवारक, कफनाशक, विरेचक तथा वातनाशक है। फली के गूदे का आमाशय के ऊपर मृदु प्रभाव ही होता है, इसलिए दुर्बल मनुष्यों तथा गर्भवती स्त्रियों को भी विरेचक औषधि के रूप में यह दिया जा सकता है।अमलतास के फल के गूदे का उपयोग अत्यंत लाभकारी बताया गया है। पनामा की साधारण चिकित्सा प्रणाली में मधुमेह के इलाज के लिए इसका उपयोग किया जाता है।Akbar Shahid Cassia fistula L. (Fabaceae/Leguminosae) 2020 https://link.springer.com/chapter/10.1007/978-3-030-16807-0_57 Handbook of 200 Medicinal Plants: A Comprehensive Review of Their Traditional Medical Uses and Scientific Justifications 539–549 Akbar Shahid Springer International Publishing en 10.1007/978-3-030-16807-0_57 978-3-030-16807-0 2025-02-26तंजानिया के मोजाबिक, ब्राज़ील और जिंबॉब्वे आदि देशों की आबादी मलेरिया और उससे संबंधित लक्षणों तथा बुखार के इलाज के लिए इस पेड़ का उपयोग करती हैं, ब्राजील में इसके जड़ का उपयोग पेड़ के कीड़ों को समाप्त करने के लिए किया जाता हैhttps://prakritikesathi.com/amaltas-ki-fali/ Amaltas Ki Fali -Adbhut Swasthya Labh Ab Jane sathi Prakriti ke 2025-02-25 en-US 2025-02-26
अफारा ,मुंह में पानी आना आदि लक्षणों में भी इसका उपयोग किया जाता है
चित्रदीर्घा
इन्हें भी देखें
कनक चम्पा
सन्दर्भ
Cassia fistula Cassia fistula
Cassia fistula Cassia fistula
श्रेणी:फूलों वाले वृक्ष
श्रेणी:फूल