Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मेरे हमदम मेरे दोस्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मेरे हमदम मेरे दोस्त मेरे हमदम मेरे दोस्त.jpg मेरे हमदम मेरे दोस्त का पोस्टर केवल कुमार अमर कुमार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल राजिन्दर सिंह बेदी (संवाद) धर्मेन्द्र, शर्मिला टैगोर, रहमान, ओम प्रकाश, मुमताज़ 1968 भारत हिन्दी मेरे हमदम मेरे दोस्त 1968 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह अमर कुमार द्वारा निर्देशित है। फिल्म में धर्मेन्द्र, शर्मिला टैगोर, ओम प्रकाश, रहमान और मुमताज़ हैं। इस फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया और गीत के बोल मजरुह सुल्तानपुरी ने लिखें। संक्षेप सुनील (धर्मेन्द्र) अपनी मां और बहन के साथ दिल्ली में रहता है। वह चोपड़ा एंड कंपनी में चार्टर्ड एकाउंटेंट के रूप काम करता है। वह एक खूबसूरत महिला को एक पेंटिंग के लिए पोज़ देते हुए देखता है और सोचता है कि वह गरीब और जरूरतमंद है। महिला का नाम अनीता (शर्मिला टैगोर) है और दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं। सुनील और अनीता शादी करने का इरादा रखते हैं और सुनील अनीता को अपनी माँ से भी मिलवाता है। एक दिन एक पार्टी में सुनील यह जानकर चौंक जाता है कि अनीता एक करोड़पति है। इस धोखे से स्तब्ध होकर वह कसम खाता है कि उसका उससे कोई लेना-देना नहीं रहेगा। जब अनीता चीजों को शांत करने की कोशिश करती है तो सुनील मान जाता है। तब यह पता चलता है कि अनीता के पिता, जो जेल में हैं ने सुनील के पिता को मार डाला था। मुख्य कलाकार धर्मेन्द्र ― सुनील शर्मिला टैगोर ― अनीता रहमान ― अजीत नारंग मुमताज़ ― मीना ओम प्रकाश ― मेलाराम अचला सचदेव ― सुनील की माँ निगार सुल्ताना ― मोहिनी ब्रह्म भारद्वाज ― चोपड़ा संगीत गीत गायक मजरुह सुल्तानपुरी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल हमें तो हो गया है प्यार लता मंगेशकर 3:59 ना जा कहीं अब ना जा मोहम्मद रफ़ी 6:25 हमने तो किया है प्यार लता मंगेशकर 5:03 छलकाये ये जाम आइये मोहम्मद रफ़ी 4:45 हुई शाम उनका ख्याल आ गया मोहम्मद रफ़ी 4:35 चलो सजना जहाँ तक लता मंगेशकर 4:56 अल्लाह ये अदा कैसी लता मंगेशकर 6:55 बाहरी कड़ियाँ 0175908 मेरे हमदम मेरे दोस्त श्रेणी:1968 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध फिल्में