Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्ट्रेप्टोकॉकसी ग्रसनीशोथ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्ट्रेप्टोकॉकसी ग्रसनीशोथ जिसे स्ट्रेप्टोकॉकसी गले में खराश (गले का संक्रमण) के नाम से भी जाना जाता है स्ट्रेप्टोकोकस पायोजेन्स नामक एक ग्राम-धनात्मक बैक्टीरिया ग्रुप ए स्ट्रेप्टोकोकस के कारण होता है। इसके आम लक्षणों में बुखार, गले में खराश, टॉन्सिल का लाल होना और गर्दन के सामने लसीका पर्व का बढ़ना शामिल हैं। इसमें सिरदर्द और जी मिचलाना या उल्टी भी हो सकती है। == संकेत और लक्षण == इसके लक्षणों में सिरदर्द, जी मिचलाना और उल्टी, पेट दर्द, मांसपेशियों में दर्द, या स्कार्लेट ज्वर (लाल चकत्ते) या तालू पर छोटे लाल धब्बे शामिल हैं। इनमें से आखिरी लक्षण आम नहीं है लेकिन यह बीमारी की बहुत खास पहचान है। इसके लक्षण आमतौर पर संपर्क में आने के एक से तीन दिन बाद शुरू होते हैं और सात से दस दिनों तक रहते हैं। आँखें लाल होना, आवाज़ बैठना, नाक बहना या मुँह में छाले जैसे लक्षण हों तो इसके होने की संभावना कम होती है। बुखार न होने पर भी इसके होने की संभावना कम होती है। == उपचार == अनुपचारित स्ट्रेप्टोकॉकसी ग्रसनीशोथ आमतौर पर कुछ दिनों के भीतर ठीक हो जाता है। प्रतिजैविक दवाओं के साथ उपचार तीव्र बीमारी की अवधि को लगभग 16 घंटे तक कम कर देता है। यदि लक्षण शुरू होने के 9 दिनों के भीतर प्रतिजैविक दिए जाएं तो तीव्र रुमेटी हृद्रोग को रोका जा सकता है। == सन्दर्भ ==