Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फेरी चुम्बकत्व

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|फेरीचुम्बकत्व में क्षेत्र की व्यवस्था फेरी चुम्बकत्व (ferrimagnetism) भौतिकी में फेराइट एवं अन्य ऐसे ही पदार्थों में पाया जाने वाल एक प्रकार का चुम्बकत्व है। यह स्थूल रूप से लौहचुम्बकत्व जैसा ही होता है परन्तु सूक्ष्मत: प्रतिलोहचुम्बकत्व (अंग्रेजी: antiferromagnetism) से मिलता-जुलता है क्योंकि इसमें पड़ोसी आयनों के चुमबकीय आघूर्णों की प्रवृत्ति अनुदिश के बजाय प्रतिदिश संरेखन (अंग्रेजी: alignment) की होती है। किन्तु फिर भी प्रतिलोह चुम्बकत्व के विपरीत इसमें अलग-अलग सभी चुम्बकीय आघूर्ण एक समान नहीं होते। और सभी प्रचक्रणों का योगफल शून्य नहीं होता जिसके कारण बहुत अधिक मात्रा में परिणामी स्वत: चुम्बकन (अंग्रेजी: spontaneous magnetization) बना रह सकता है। श्रेणी:चुम्बकत्व