Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क्ले कोर्ट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|300px|2006 के फ्रेंच ओपन के दौरान पेरिस के स्टेड रोलैंड गैरोज़ में कोर्ट फिलिप चैट्रियर क्ले कोर्ट, चार भिन्न प्रकार के टेनिस के मैदानों (टेनिस कोर्ट्स) में से एक है। क्ले कोर्ट कुचले हुए शेल (एक प्रकार के पत्थर), पत्थर और ईंटों द्वारा बनाया जाता है। लाल क्ले, हरी क्ले या अमेरिकी हार-ट्रू क्ले की अपेक्षा धीमी होती है। फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट्स में ही खेला जाता है, जो इसे ग्रैंड स्लैम की अन्य प्रतियोगिताएं के मध्य विशिष्ट दर्जा देता है। संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा या ब्रिटेन की अपेक्षा यूरोपीय महाद्वीप और लैटिन अमेरिका में क्ले कोर्ट्स का प्रचलन अधिक है। संयुक्त राज्य अमेरिका में हरी मिट्टी द्वारा बने कोर्ट (मैदान), जिन्हें "रुबिको" के नाम से भी जाना जाता है, को प्रायः "क्ले" ही कहा जाता है, लेकिन वह उस मिट्टी द्वारा नहीं बने होते हैं जो अधिकांश यूरोपीय और लैटिन अमेरिकी देशों में प्रयोग की जाती है। हालांकि इसे बनाना अन्य प्रकार के टेनिस मैदानों को बनाने की अपेक्षा सस्ता होता है, किन्तु इसके रखरखाव की लागत अधिक होती है क्योंकि सपाटपन बनाये रखने के लिए सतह को निरंतर बराबर करते रहना पड़ता है। इसमें पानी के स्तर का संतुलन बनाये रखना भी बहुत ज़रूरी होता है; पानी निकालते रहने के लिए हरे मैदान प्रायः ढालयुक्त बनाये जाते हैं। खेल क्ले कोर्ट अधिक टॉपस्पिन हेतु "फुल वेस्टर्न ग्रिप" में सहायता देते हैं। क्ले कोर्ट धीमे माने जाते हैं, क्योंकि इनमें गेंद अपेक्षाकृत ऊंची किन्तु धीमी गति से उछलती है, जिससे खिलाड़ी के लिए गेंद द्वारा ऐसा विशिष्ट शॉट खेलना और भी कठिन हो जाता है। इसमें अंक भी अधिक अर्जित होते हैं क्योंकि विजेताओं की संख्या कम होती है। इसलिए, क्ले कोर्ट बेसलाइन खिलाड़ियों, जो दृढ़ होते हैं और आमतौर पर अधिक रक्षात्मक होते हैं, के लिए अधिक सहायक होते हैं, इसके द्वारा रैफेल नडाल, जॉर्न बोर्ग और जस्टिन हेनिन जैसे खिलाड़ियों को फ्रेंच ओपन में काफी सफलता प्राप्त हुई. आक्रामक बेसलाइन खिलाड़ी जिनके ग्राउंडस्ट्रोक बहुत शक्तिशाली होते हैं, उन्हें भी क्ले कोर्ट में काफी सफलता मिली है। यह तथ्य लम्बे खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से सत्य सिद्ध होता है क्योंकि गेंद अधिक उछलने के बाद भी उनके द्वारा मारे जा सकने वाली उंचाई के भीतर ही होती है, इसक द्वारा, दो बार फ्रेंच ओपन के अंतिम दौर तक पहुंचने वाले खिलाड़ी रॉबिन सोल्डरिंग और ऐना इवानोविच, जेलेना जैन्कोविच तथा डायना साफिना जैसी महिला खिलाड़ियों को भी क्ले कोर्ट्स में सफलता मिली है। क्ले कोर्ट में खेलने वाले खिलाड़ी ओने विरोधी खिलाड़ी से बचने के लिए टॉपस्पिन का प्रयोग करते हैं। बजरी (ग्रेवेल) के बने मैदानों में गेंद की गति किसी भी अन्य सतह वाले मैदान से काफी भिन्न होती है। मिट्टी पर खेलने अक्सर करने के लिए स्ट्रोक के दौरान गेंद में स्लाइड करने की क्षमता, के रूप में चल रहा है और एक कठिन या घास की तरह कोर्ट पर रोक का विरोध शामिल है। मिटटी के मैदान पर खेलने के लिए प्रायः स्ट्रोक के दौरान भी गेंद को सरकाने की योग्यता आवश्यक है, जबकि सख्त या घास के मैदानों पर दौड़ कर ही गेंद को रोका जा सकता है। ऐसे खिलाड़ी जो मिटटी के मैदानों पर बहुत बढ़िया प्रदर्शन करते हैं लेकिन तेज़ गति वाले मैदानों पर उन्हें प्रदर्शन का वही स्तर बनाये रखने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है, ऐसे खिलाड़ियों को क्ले-कोर्ट स्पेशलिस्ट (मिटटी के मैदानों पर खेलने वाले विशेषज्ञ खिलाड़ी) के नाम से जाना जाता है। क्ले कोर्ट की अन्य विशेषता यह भी है कि इनमें गेंद उछलने पर अपना निशान छोड़ देती है, जिसके द्वारा यह निर्धारित करने में आसनी होती है कि गेंद मैदान से बाहर थी या अन्दर. लाल मिट्टी के आलोचक उसकी निम्न कमियों की ओर संकेत करते हैं: इन मैदानों को निरंतर नाम बनाये रखना पड़ता है, यदि सतह सूख जाये तो नयी सतह के निर्माण में कई समस्याएं आती हैं और इनसे पड़ने वाले दागों के कारण पोशाक और जूते भी खराब हो जाते हैं। मिट्टी के प्रकार मिट्टी तीन भिन्न प्रकार की होती है: लाल मिट्टी (रेड क्ले) सभी लाल "मिटटी" के मैदान प्राकृतिक मिटटी के बने नहीं होते हिं बल्कि ये ईंटों के चूरे से बने होते हैं जिसे मैदान बनाने के लिए जमा दिया जाता है। इसके बाद इस चूरे रूपी मिट्टी को अन्य तत्व के चूरे से पूरी तरह से ढक दिया जाता है। इस प्रकार की सतह आसानी से पानी अवशोषित नहीं करती है और यूरोप और लैटिन अमेरिका में इसका बहुत प्रचालन है। प्राकृतिक मिट्टी से बने वास्तविक मैदान बहुत ही कम मिलते हैं क्योंकि उन्हें पूरी तरह से सूखने में दो से तीन दिन का समय लगता है। प्राकृतिक लाल मिट्टी का एक अच्छा उदाहरण पिट्सबर्ग, पीए (PA) के फ्रिक पार्क क्ले कोर्ट्स में देखा जा सकता है, यह सार्वजनिक सुविधा हेतु बनाये गए छः लाल मिट्टी के मैदान हैं जो 1930 से निरंतर प्रयोग में लाये जा रहे हैं। हरी मिट्टी (ग्रीन क्ले) thumb|ग्रीन क्ले में खेले गए 2008 फैमिली सर्किल कप के दौरान मारिया शैरापोवा हरी मिट्टी, हार-ट्रू या "अमेरिकन" क्ले, लाल मिट्टी के समान ही होती है, एक मात्र अंतर यह है कि यह लाल मिट्टी की अपेक्षा थोड़ी सख्त और तेज़ होती है। हरी मिट्टी का प्रयोग सतह को जमाने के लिए किया जाता है। इसके बाद इसके ऊपर एक अन्य परत बनायी जाती है। इस प्रकार के मिट्टी के मैदान संयुक्त राज्य अमेरिका के सभी 50 राज्यों में पाए जा सकते हैं, लेकिन यह मुख्यतः पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र में ही स्थित हैं। दक्षिणपूर्व के खाड़ी तटीय क्षेत्र में हरी मिट्टी के बने मैदान प्रायः "रुबिको" के नाम से जाने जाते हैं। 2011 में ग्रीन, हर-ट्रू क्ले कोर्ट में एक डब्लूटीए (WTA) प्रतियोगिता खेली गयी थी; चार्ल्सटन, साउथ कैरोलिना में एक फैमिली सर्किल कप खेला गया था। पहले पौंटे वेड्रा बीच, फ्लोरिडा में एक एमपीएस (MPS) ग्रुप चैम्पियनशिप भी होती थी, लेकिन यह प्रतियोगिता 2010 से बंद हो गयी थी। नीला मिट्टी (ब्लू क्ले) मैड्रिड मास्टर्स के रोमानिया वासी स्वामी, इयौन टिरीऐक, जो 2009 तक मिट्टी के मैदानों पर खेला जाता था, ने प्रतियोगिता के भविष्य में होने वाले मैचों के लिए, एक नयी नीली सतह का सुझाव दिया है, जो कि प्रमुख आयोजक म्युटुआ मैड्रेलिना का भी रंग है। इस विवादास्पद परिवर्तन अभी भी दो खिलाड़ियों के पक्ष से स्वीकृति प्राप्त करने के लिए लंबित है। इस बीच, 2009 से प्रभावी, एक बाहरी मैदान पहले से ही इन्हीं सामग्रियों द्वारा बनाया जा चुका है जिससे कि खिलाड़ी उसका परीक्षण कर सकें. ओपन के वर्तमान निदेशक मैनुएल सैंटाना ने आश्वासन दिया है कि, रंग के अतिरिक्त इस सतह में पारंपरिक लाल मिट्टी की सभी खूबियां मौजूद हैं। https://web.archive.org/web/20071028143327/http://www.elperiodico.com/default.asp?idpublicacio_PK=46 28 अक्तूबर 2007 खिलाड़ी thumb|upright|रैफेल नडाल जिन्हें द किंग ऑफ क्ले के नाम से भी जाना जाता है हांलिया वर्षों में मिट्टी के मैदानों पर खेलने वाली सबसे सफल महिला खिलाड़ी जस्टिन हेनिन रहीं हैं, उन्होंने फ्रेंच ओपन एकल खिताब चार बार जीता है और 2010 में ही 20 महीने का अवकास काल समाप्त किया है। उनके विविधता भरे शॉट, गति और स्लाइसेज़ (टेनिस में खेला जाने वाला एक प्रकार का शॉट) उनके महत्त्वपूर्ण हथियार रहे हैं। वर्तमान में, रैफेल नडाल मिट्टी के मैदानों पर सबसे सफल खिलाड़ी हैं, जो पंच पुरुष एकल फ्रेंच ओपन खिताब जीत चुके हैं-31 मई 2009 को स्वीडेन के खिलाड़ी रॉबिन सोल्डरिंग से पराजित होने के पहले तक नडाल किसी प्रतियोगिता में कोई मैच नहीं हारे थे। नडाल के पास किसी भी पुरुष खिलाड़ी द्वारा किसी मैदान पर बनायी गयी सर्वाधिक लम्बी विजय श्रंखला का कीर्तिमान भी है: अप्रैल 2005 से मई 2007 के बीच मिट्टी के मैदानों पर दर्ज की गयी 81 विजय. एटीपी (ATP)_वर्ल्ड_टूर_रिकॉर्ड्स#विनिंग_स्ट्रीक्स_.28 ओपन _एरा.29 मिट्टी के मैदान पर सफल रहे अन्य खिलाड़ियों में मार्गरेट कोर्ट, क्रिस एवर्ट, जॉर्न बोर्ग, इवान लेंडल, मैट्स विलांडर, मोनिका सेलेस, स्टेफी ग्राफ, अरैन्त्क्सा सांचेज़ विकारियो और गुस्तव कर्टेन शामिल हैं। महिला खिलाड़ियों द्वारा रोलैंड गैरोस पर लगातार जीते गए सर्वाधिक सेटों के मामले में जस्टिन हेनिन और हेलेन विल्स मूडी के पास संयुक्त कीर्तिमान है, (2005 से 2010 तक) इन दोनों ने 40 लगातार सेट जीते, हालांकि उनका यह कीर्तिमान ओपन एरा मी जीता गया था, जोकि इसे और भी दुर्लभ बनाता है। क्रिस एवर्ट के पास महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों में मिट्टी के मैदान पर सर्वाधिक लम्बी विजय श्रंखला बनाए का कीर्तिमान है: अगस्त 1973 से लेकर 12 मई 1979 तक, उन्होंने लगातार 125 मिट्टी के मैदानों पर खेले गए मैच जीते. थॉमस मस्टर भी इन मैदानों पर एक सफल खिलाड़ी माने जाते हैं। हालांकि उन्होंने सिर्फ एक ही बार फ्रेंच ओपन में जीत हासिल की है, लेकिन उनके कैरियर के 44 में से 40 एकल खिताब मिट्टी के मैदानों पर ही जीते गए हैं। क्ले कोर्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी क्ले-कोर्ट विशेषज्ञ एक ऐसा टेनिस खिलाड़ी होता है जो मिट्टी के मैदानों पर बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन करता है, लेकिन वह सख्त मैदानों, घास के मैदानों या अन्य मैदानों पर इसी स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पाता है। यह वाक्यांश औसत खिलाड़ियों के स्थान पर अधिकांशतः एटीपी (ATP) या डब्लूटीए (WTA) दौरे वाले पेशेवर खिलाड़ियों के लिए प्रयोग किया जाता है। कुछ हद तक रैकेट तकनीक में हुई प्रगति के कारण, आज के क्ले कोर्ट लम्बे और जीत दिलाने वाले ग्राउंडस्ट्रोक्स के लिए प्रसिद्ध हैं जिनसे भरी टॉपस्पिन शॉट पैदा होते हैं, ये ऐसे स्ट्रोक हैं जो तेज़ और गेंद को अधिक उछाल न देने वाले मैदानों पर बहुत अधिक प्रभावकारी नहीं होते हैं। क्ले-कोर्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी अन्य खिलाड़ियों की पेक्षा मिट्टी के मैदानों पर गेंद को बहुत बढ़िया ढंग से घुमाव दे पाते हैं। उनमें से कई ड्रॉप शॉट लगाने में भी पारंगत होते हैं, यह इस लिए प्रभावी होता है क्योंकि मिट्टी के मैदानों में उछालयुक्त शॉट के फलस्वरूप खिलाड़ी बेसलाइन से काफी पीछे जाने के लिए विवश हो जाते हैं। इसके अतरिक्त, धीमे और लम्बे उछालयुक्त शॉट के लिए खिलाड़ियों द्वारा ऊंचे दर्जे के मानसिक केन्द्रीकरण और शारीरिक क्षमता की आवश्यकता होती है। "क्ले-कोर्ट स्पेशलिस्ट" की कई भिन्न परिभाषाएं हैं, कुछ इस श्रेणी के अंतर्गत थॉमस मस्टर, सेरगी ब्रूगुएरा, गुस्ताव कर्टेन और जुआन कार्लोस फेरेरो जैसे खिलाड़ियों को रखते हैं, जबकि यह खिलाड़ी अन्य मैदानों पर भी प्रतियोगिताएं (जिसमे मास्टर सीरिज़ मैच भी शामिल हैं) जीत चुके हैं। हालांकि, चूंकि इन सभी खिलाड़ियों ने सिर्फ फ्रेंच ओपन में ही खिताब जीते हैं, इसलिए कभी-कभी इन्हें इसी उपनाम द्वारा ही जाना जाता है। अन्य खिलाड़ी, जैसे सेरेगी ब्रूगुएरा, एल्बर्ट कॉस्टा और गस्टन गौडियो, फ्रेंच ओपन के चैम्पियन थे जिन्होनें अपने सभी या लगभग सभी खिताब मिट्टी के मैदानों पर ही जीते थे। महिला खिलाड़ियों के बीच, बहुत कम ही खिलाड़ी ऎसी थीं जिनके श्रेष्ठ प्रदर्शन मिट्टी के मैदानों तक ही सीमित रहे हों. वर्जीनिया रुज़ुकी, अनास्तासिया माइस्किना, इवा मजोली, सू बार्कर, ऐना इवानोविच और फ्रैन्सेसका शियावोने ही मात्र कुछ ऎसी महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने 1968 से टेनिस ओपन एरा की शुरुआत के बाद केवल फ्रेंच ओपन में ही शीर्ष खिताब जीते हैं। हाल के वर्षों में क्ले कोर्ट के न ने अन्य मैदानों पर भी अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास किया है Ford Bonnie D Nadal the lead warrior in Spanish surge on grass EPSN.com 2003-09-206 http://sports.espn.go.com/sports/tennis/wimbledon08/columns/story?columnist=ford_bonnie_d&id=3463241 10 जुलाई 2008 https://web.archive.org/web/20080710041044/http://sports.espn.go.com/sports/tennis/wimbledon08/columns/story?columnist=ford_bonnie_d&id=3463241 10 जुलाई 2008 live और इसमें कुछ सफलता भी प्राप्त की है। फरेरो, 2003 अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंच गए Ferrero shatters Agassi hopes BBC 27 जून 2008 http://news.bbc.co.uk/sport2/hi/tennis/us_open_2003/3087014.stm 10 जुलाई 2008 https://web.archive.org/web/20110531194423/http://news.bbc.co.uk/sport2/hi/tennis/us_open_2003/3087014.stm 31 मई 2011 live , इसी वर्ष उन्होंने फ्रेंच ओपन भी जीता और हार्डकोर्ट प्रतियोगिताएं भी जीतीं. Ferrero claims Madrid title BBC 19 अक्टूबर 2002 http://news.bbc.co.uk/sport2/hi/tennis/3205848.stm 10 जुलाई 2008 https://web.archive.org/web/20120327095428/http://news.bbc.co.uk/sport2/hi/tennis/3205848.stm 27 मार्च 2012 live नडाल भी घास के मैदानों पर चार विम्बलडन फाइनल (2008 और पुनः 2010 में हासिल जीत), 2009 में हार्डकोर्ट में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और 2008 में हार्डकोर्ट में ओलम्पिक एकल स्वर्ण पदक, जीतने से पहले तक एक क्ले-कोर्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी माने जाते थे, नडाल ने अपने कैरियर का ग्रैंड स्लैम 2010 यूएस ओपन में पूरा किया और हार्डकोर्ट्स में पांच मास्टर शीर्ष जीते, चार लगातार फ्रेंच ओपन शीर्षक जीतने के बाद लगातार 81 मैच जीतने की श्रंखला बनायी. मिट्टी के मैदान पर खेले गए पेशेवर टूर्नामेंट ग्रैंड स्लैम (रेड) FRA रोलाण्ड गैरोज़ (पेरिस, फ्रांस) एटीपी (ATP) वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 (रेड) FRA मास्टर्स सिरीज़ मोंटे कार्लो (मोंटे कार्लो, मोनैको के नाम से जारी बिल; वास्तविक कार्यक्रम स्थल रौक्यूब्रूने-कैप-मार्टिन, फ़्रांस) ITA इंटरनैशनल बीएनएल (BNL) ड'इटालिया (रोम, इटली) ESP मास्टर्स सीरिज़ मैड्रिड (मैड्रिड, स्पेन) एटीपी (ATP) वर्ल्ड टूर 500 सीरिज़ (रेड) MEX अबियार्टो मैक्सिकैनो टेलसेल (एकापुल्को, मैक्सिको) GER इंटरनेशनल जर्मन ओपन (हैम्बर्ग, जर्मनी) ESP टोर्नियो गोडो (बार्सिलोना, स्पेन) एटीपी (ATP) (रेड) CHI मूवीस्टार ओपन (सैंटियागो, चिली) ARG कोपा टेलमेक्स (ब्यूनस आयर्स, अर्जेन्टाइना) BRA ब्रासील ओपन (कॉस्टा डॉ सौपे, ब्राज़ील) MAR ग्रैंड प्रिक्स हसन II (कैसाब्लांका, मोरक्को)I POR एस्टोरिल ओपन (एस्टोरिल, पुर्तगाल) GER बीएमडब्लू (BMW) ओपन (म्यूनिख, जर्मनी) SRB सर्बिया ओपन (बेलग्रेड, सर्बिया) FRA नाइस ओपन (नाइस, फ़्रांस) GER वर्ल्ड टीम कप (डसेलडोर्फ, जर्मनी) SWE स्वीडिश ओपन (बस्तड, स्वीडेन) GER मर्सिडीज कप (स्टटगार्ट, जर्मनी) SUI एलायंज़ सूजे ओपन (गस्टड, स्विटज़रलैंड) CRO क्रोएशिया ओपन (उमग, क्रोएशिया) ROM ओपन रोमानिया (बुकारेस्ट, रोमानिया) एटीपी (ATP) (हार-ट्रू) USA यू.एस. मेंस क्ले कोर्ट चैम्पियांशिप्स (ह्यूस्टन, यूएसए) डब्ल्यूटीए (WTA) (ग्रीन) USA फैमिली सर्किल कप (चार्ल्सटन, यूएसए) USA एमपीएस (MPS) ग्रुप चैम्पियन्शिप्स (पौंटे वेड्रा बीच, यूएसए) डब्ल्यूटीए (WTA) (रेड) COL कोपा कोल्सैंटिटास (बोगोटा, कोलंबिया) MEX एल्बर्टो मैक्सिकानो टीएएलएसइएल (TELCEL) (एकापुल्को, मैक्सिको) ESP एन्डालुसिया टेनिस एक्सपीरिएंस (मार्बेला, स्पेन) ESP बार्सिलोना लेडीज़ ओपन (बार्सिलोना, स्पेन) GER पोर्श टेनिस ग्रैंड प्रिक्स (स्टटगार्ट, जर्मनी) MAR ग्रैंड प्रिक्स एसएआर (SAR) ला प्रिंसेस लल्ला मेर्येम (फेस, मोरोक्को) ITA इंटरनैज़नली बीएनएल (BNL) ड'इटालिया (रोम, इटली) POR एस्टोरिल ओपन (एस्टोरिल, पुर्तगाल) ESP मैड्रिड मास्टर्स (मैड्रिड, स्पेन) POL वॉरसॉ ओपन (वारसॉ, पोलैंड) FRA इंटरनैश्नौक्स डी स्ट्रासबर्ग (स्ट्रासबर्ग, फ्रांस) HUN जीडीएफ (GDF) एसयूइजेड (SUEZ) ग्रांड प्रिक्स (बुडापेस्ट, हंगरी) SWE स्वीडिश ओपन वूमेन (बस्टड, स्वीडेन) ITA इंटरनैज़नली फेमिनिनी डी पल्मेरो (पल्मेरो, इटली) CZE ईसीएम (ECM) प्राग ओपन (प्राग, चेक रिपब्लिक) AUT गस्टिन लेडीज़ (बैड गस्टिन, ऑस्ट्रिया) इन्हें भी देखें Tennis टेनिस कोर्ट सन्दर्भ टेनिस विज्ञान https://web.archive.org/web/20110515003636/http://wings.avkids.com/Tennis/Book/court-01.html 15 मई 2011 सेंट मेरी टेनिस क्लब. https://web.archive.org/web/20110718200647/http://www.stmarystennisclub.co.uk/ 18 जुलाई 2011 आदर्श अंग्रेजी क्ले कोर्ट के क्लब का एक अच्छा उदाहरण (फोटो के साथ) https://web.archive.org/web/20110718200647/http://www.stmarystennisclub.co.uk/ 18 जुलाई 2011 ओकामोंट टेनिस क्लब: एलेनटाउन स्थित रेड क्ले टेनिस क्लब, पीए (PA) (फोटो के साथ) https://web.archive.org/web/20110518015911/http://oakmonttennis.com/ 18 मई 2011 श्रेणी:टेनिस कोर्ट की सतहें श्रेणी:टेनिस शब्दावली श्रेणी:खेल के नियम और विनियम