411 REFERENCE · Wikipedia
रिवेंज (टीवी शृंखला)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रिवेंजRevenge 250px ड्रामारोमांचकरहस्य धारावाहिक ड्रामा माइक कॅली अलेक्जेंडर ड्यूमस द्वारा द काउंट ऑफ मॉन्टे क्रिस्टो iZLER (संगीत) मैडेलिन स्टोएमिली वैन-कैंपगेब्रियल मैनहेनरी चरणीएश्ली मडॅकनिक वॅक्सलरजोशुआ बोमनकॉनर पाउलोक्रिस्टा बी॰ एलन अमेरिका अंग्रेज़ी 1 16 रिवेंज के प्रकरणों की सूची माइक कॅलीमार्टी सी॰ बोवनगॉर्डन वाय्क गॉडफ्रेफिलिप नॉयस रैंडी सट्ट्रसमांथा थॉमसमॅलिस्सा लॉयजो फ़ाज़ियो (सहभागी)टॅड बेब्कोक(सह-निर्माता) क्रिस मांलीसिंथिया पशएक मार्टिन निकोल्सन लॉस एंजिंल्स, कैलिफ़ोर्निया पायलट: विलमिंग्टन, उत्तरी केरोलिना 43 मिनट (लगभग) द पेज फ्राइट कम्पनीमाइक कॅली प्रोडक्शंसटँपल हिल प्रोडक्शंसएबीसी स्टूडियो एबीसी 2011 9 21 वर्तमान http://www.abc.go.com/shows/revenge http://templehillent.com/?portfolios=revenge
रिवेंज (Revenge) एक अमेरिकी टेलिविज़न ड्रामा शृंखला है, जिसकी रचना माइक कॅली ने की है तथा जिसमें मुख्य भूमिका में हैं मैडेलिन स्टो व एमिली वैन-कैंप। शृंखला का प्रिमीयर सितम्बर 21, 2012 को एबीसी चॅनल पर हुआ था।http://tv.ign.com/articles/116/1166492p1.html ABC: Charlie's Angels on Thursdays, Once Upon a Time on Sundays अंग्रेज़ी मार्च 17, 2011 28, 2012 tv.ign.com गोल्डमैन, एरिक https://www.webcitation.org/658MgarSM?url=http://tv.ign.com/articles/116/1166492p1.html 1 फ़रवरी 2012 live http://tvbythenumbers.zap2it.com/2011/06/27/abc-announces-fall-series-premiere-dates-late-starts-for-once-upon-a-time-man-up/96596/ ABC Announces Fall Series Premiere Dates: Late Starts for 'Once Upon a Time,' 'Man Up' जून 27, 2011 मार्च 28, 2012 अंग्रेज़ी tvbythenumbers.zap2it.com साइडमन, रॉबर्ट https://web.archive.org/web/20160527051146/http://tvbythenumbers.zap2it.com/2011/06/27/abc-announces-fall-series-premiere-dates-late-starts-for-once-upon-a-time-man-up/96596/ 27 मई 2016 dead मुख्य कथानक फ्रांसीसी लेखक अलेक्जेंडर ड्यूमा द्वारा रचित द काउंट ऑफ़ मॉन्टे क्रिस्टो उपन्यास से प्रेरित है।http://www.deadline.com/2011/03/emily-vancamp-gets-the-lead-in-abcs-revenge-other-pilot-castings/ Emily VanCamp Set As The Lead In ABC’s ‘Revenge’ & Other Pilot Castings मार्च 17, 2011 मार्च 28, 2012 अंग्रेज़ी deadline.com एंड्रिवा, नेली https://web.archive.org/web/20131002055454/http://www.deadline.com/2011/03/emily-vancamp-gets-the-lead-in-abcs-revenge-other-pilot-castings/ 2 अक्तूबर 2013 live
शृंखला की कहानी न्यू यॉर्क के लॉन्ग आइलैंड के हॅम्पटन शहर में रहने वाले धनी व समृद्ध ग्रेसन परिवार के आसपास घूमती है। कई वर्ष पहले, कॉनरेड और विक्टोरिया ग्रेसन ने अपने मित्र डेविड क्लार्क को आतंकवादी होने व एक विमान दुर्घटना के लिए, जिसमें कई लोगों की जान गई थी, जिम्मेदार होने के लिए फसा दिया था। डेविड को इस अपराध के लिए सजा होती है और जेल में रहते हुए उसकी मृत्यु ही जाती है। वर्षों बाद डेविड की पुत्री अमेंडा क्लार्क अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने के लिए एमिली थॉर्न के नाम के साथ हॅम्पटन शहर वापस आती है।
शृंखला को आलोचकों ने सराहा था तथा इसे अच्छी टेलिविज़न रेटिंग प्राप्त हुई। अक्टूबर 13, 2011, तक कार्यक्रम के चार एपिसोड पूरें होने के पश्चात एबीसी ने शृंखला को पूरे 22 एपिसोड तक के लिए नवीकृत कर दिया था।http://tvline.com/2011/10/13/abc-revenge-suburgatory-full-season/ Breaking: ABC Orders Full Seasons of Revenge and Suburgatory अक्टूबर 13, 2011 मर्च्ग 28, 2012 अंग्रेज़ी tvline.com ऑसीलो, माइकल https://web.archive.org/web/20120327000935/http://tvline.com/2011/10/13/abc-revenge-suburgatory-full-season/ 27 मार्च 2012 live मैडेलिन स्टो को कार्यक्रम में अपनी निभाई गई विक्टोरिया ग्रेसन की भूमिका के लिए गोल्डन ग्लोब की बेस्ट ऐक्ट्रेस ड्रामा सीरीज़ (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ड्रामा शृंखला) श्रेणी में नामित किया गया था।http://www.oregonlive.com/movies/index.ssf/2011/12/golden_globe_nominations_for_a_1.html Golden Globe nominations for actress in a TV drama दिसम्बर 15, 2011 मार्च 28, 2012 अंग्रेज़ी एसोसिएटेड प्रेस https://web.archive.org/web/20120331022526/http://www.oregonlive.com/movies/index.ssf/2011/12/golden_globe_nominations_for_a_1.html 31 मार्च 2012 dead
कथानक
शृंखला की कहानी लॉन्ग आइलैंड, न्यू यॉर्क की स्फ़क काउंटी के एक समृद्ध नगर हॅम्पटन में चलती है। शहर में अरबपति एमिली थॉर्न (एमिली वैन-कैंप) रहने के लिए आती है जो असल में अमेंडा क्लार्क है। अमेंडा डेविड क्लार्क की पुत्री है, जिसे 1995 में हुई एक विमान दुर्घटना के कारण 197 यात्रियों की मौत का दोषी समझा जाता है। उसे एफबीआई एजेंटों ने गिरफ्तार कर लिया था और जल्द ही दोषी करार कर दिया। डेविड के दोस्तों व सहकर्मियों, कॉनरेड और विक्टोरिया ग्रेसन (मैडेलिन स्टो), व उसकी सेक्रेटरी लिडिया डेविस ने उसके खिलाफ गवाही दी थी। विक्टोरिया का डेविड के साथ प्रेम प्रसंग था, परन्तु उसे डेविड को धोखा देने पर कॉनरेड ने, यह धमकी दे कर कि वह दोनों के साझे बेटे डैनियल को खो सकती है, मजबूर कर दिया था। डेविड को देशद्रोह के किए दोषी ठहराया गया और कुछ वर्षों के बाद जेल में उसकी मृत्यु हो गई। डेविड की गिरफ्तारी के बाद अमेंडा को पहले एक अनाथालय भेजा गया तथा फिर एक किशोरों के लिए एक बनी विशेष सुधारक सुविधा (जुवेनाइल) में, जहाँ उसकी मुलाकात एमिली थॉर्न से होती है। अनाथालय में जाने से पहले, अमेंडा ने अपने दोस्त जैक पोर्टर को अपना कुत्ता सैमी दे दिया था। जब वह 18 वर्ष होने के पश्चात जुवेनाइल से बहार आती है तब उसे नोलन रॉस लेने आता है; नोलन ने डेविड की मदद से सफलता हासिल की थी और वर्तमान समय में एक करोड़पति है। वह उसे बताता है कि उसके पिता को गलत तरीके से दोषी ठहराया गया था और वह नोलन की कंपनी में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी की मालिक है।
वर्षों बाद, अमेंडा उन लोगों से, जिन्होंने उसके परिवार का जीवन नष्ट किया था, बदला लेने के लिए हॅम्पटन शहर एमिली थॉर्न के नाम से आती है। वह उसी घर को किराये पर लेती है जहाँ वर्षी पहले वह अपने पिटा के साथ रहती थी। वर्तमान समय में यह घर डेविड की रखैल लिडिया डेविस के पास है। लिडिया उसके पिता की दोषसिद्धि के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की सूची में उसका पहला लक्ष्य है। इस बीच, वह विक्टोरिया ग्रेसन के बेटे डैनियल के साथ प्रेम सम्बंध बनाती है, जिसके कारण विक्टोरिया चिन्तित हों जाती है तथा अपनी नवागंतुक पड़ोसी के अतीत के बारे में अपने संसाधनों की मदद से तहकीकात करना शुरू कर देती है।
पात्र
मुख्य पात्र
धारावाहिक के विभिन्न किरदार (बाएँ से दाएँ): एश्ली डेवनपोर्ट, जैक पोर्टर, डॅक्लन पोर्टर, नोलन रॉस, एमिली थॉर्न, शार्लेट ग्रेसन, विक्टोरिया ग्रेसन, डैनियल ग्रेसन और कॉनरेड ग्रेसन।|320px|right|thumb
मैडेलिन स्टो, विक्टोरिया ग्रेसन की भूमिका में — ग्रेसन परिवार की आकर्षक और शक्तिशाली कुलमाता जिसे कई बार "हॅम्पटन की रानी" भी कहा जाता है। विक्टोरिया डैनियल और शार्लेट की माँ व कॉनरेड की पत्नी है, परन्तु वह शादीशुदा होते हुए भी अमेंडा के पिता डेविड क्लार्क से प्रेम करती थी। शार्लेट असल में विक्टोरिया और डेविड की पुत्री है, परन्तु इस रहस्य को विक्टोरिया ने कई वर्षों तक गुप्त रखा था। विक्टोरिया को कॉनरेड ने डेविड को धोखा देने के लिए मजबूर कर दिया था ताकि वह उसकी मदद से डेविड को अपनी गलती द्वारा हुए अपराध के लिए फसा सके। परिणामस्वरूप विक्टोरिया अमेंडा की सबसे बड़ी दुश्मन है और विक्टोरिया अमेंडा पर कभी भी पूरी तरह से विश्वास नहीं करती, हालांकि वह अमेंडा की वास्तविकता से अवगत नहीं है। भावनात्मक रूप से दूसरों से दूर, विक्टोरिया को रूखे स्वभाव का व चतुर दर्शाया गया है, वह कुशलता से अपना काम निकलवाना जानती है। परन्तु निजी क्षणों में यह दिखाया गया है कि अपने परिवार की चिंता व डेविड को हुई सजा के लिए अपने को दोषी समझने के कारण विक्टोरिया का ऐसा कटु स्वभाव है।
एमिली वैन-कैंप, अमेंडा क्लार्क/एमिली थॉर्न की भूमिका में — अमेंडा डेविड क्लार्क की पुत्री है जो अपने पिता को हुई गलत सजा व उसके कारण हुई उसकी मृत्यु का बदला लेने के लिए हॅम्पटन शहर एमिली थॉर्न के नाम के साथ आती है, जिसे एक समृद्ध परोपकार काम करने के लिए समर्पित प्रभावयुक्त व्यक्ति दिखाया गया है। एमिली बहुत बुद्धिमान है और अपने पिता का नाम समाशोधन करने और हर उस व्यक्ति, जिसके कारण उसके पिता का पतन हुआ था, से बदला लेने के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुकि है। समय के साथ एमिली को अपने पिता की सजा व ग्रेसन परिवार से सम्बंधित कई रहस्य पता चलते हैं, विशेष रूप से यह तथ्य कि शार्लेट ग्रेसन उसकी सौतेली बहन है, जिसका जन्म उसके पिता और विक्टोरिया के प्रेम-प्रसंग के कारण हुआ था। अपने मिशन की पूर्ती के लिए अमेंडा डैनियल ग्रेसन को अपने प्यार में फसा लेती है, परन्तु धीरे-धीरे डैनियल के लिए उसके मन में भावनाएँ जागने लगती हैं। एमिली नोलन रॉस की मित्र है, हालांकि वह कभी इस तथ्य को बहारी तौर पे स्वीकार नहीं करती। एमिली एलिन लिंड छोटी अमेंडा क्लार्क का किरदार निभाती है।
गेब्रियल मैन, नोलन रॉस की भूमिका में — प्रतिभाशाली सॉफ्टवेयर आविष्कारक और कंप्यूटर हैकर व एमिली। जब नोलन एक मामूली व्यक्ति था तब उसकी प्रतिभा को देखके डेविड क्लार्क ने उसे आगे बढ़ने के लिए वित्तीय सहायता दी थी जिसकी बदोलत नोलन आज हॅम्पटन शहर की एक सफल शख़्सियत है। डेविड की इस उदारता के कारण नोलन एमिली का सबसे विश्वसनीय सहयोगी है। जुवेनाइल से बहार आने के बाद एमिली की मदद नोलन ने ही की थी, तथा उसे अपनी कम्पनी में 49 प्रतिशत का भागीदार बना लिया।
हेनरी चरणी, कॉनरेड ग्रेसन की भूमिका में — विक्टोरिया का पति, डैनियल का पिता व शार्लेट का कानूनी पिता। कॉनरेड ग्रेसन ग्लोबल का सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) है; डेविड क्लार्क इसी कम्पनी में कॉनरेड के अंतर्गत काम करता था। कॉनरेड के अपनी पत्नी विक्टोरिया की भूतपूर्व परम मित्र लिडिया डेविस के साथ शारीरिक संबंध थे। विमान दुर्घटना, जिसके जिम्मेदार आतंकवादियों को वित्तपोषण करने के अपराध में डेविड क्लार्क को सजा हुई थी उसका असली उत्तरदायी कॉनरेड था। डेविड को फसाने की साजिश में कॉनरेड ने अपने सुरक्षा प्रमुख फ्रैंक स्टीवंस व अपनी पत्नी की मदद ली थी। कॉनरेड अपने बच्चों को प्यार करता है व शरुआत से ही इस बात से अवगत था कि उसकी पत्नी व उसके कर्मचारी डेविड के अवैध सम्बंध हैं।
जोशुआ बोमन, डैनियल ग्रेसन की भूमिका में — विक्टोरिया और कॉनरेड का पुत्र व शार्लेट का सौतेला भाई। डैनियल जल्द ही एमिली से प्रेमासक्त होकर उससे मंगनी कर लेता है। डैनियल अपनी माँ के ज्यादा नजदीक है। विक्टोरिया के बचाव के लिए वह कई बार अपने पिता के विरुद्ध भी खड़ा हों जाता है। वह अपने माता-पिता के काले अतीत व अपनी मंगेतर की साजिशों से अनभिज्ञ है।
निक वॅक्सलर, जैक पोर्टर की भूमिका में — डॅक्लन पोर्टर का भाई व अपने पिता की मृत्यु के बाद उसका कानूनी अभिभावक। जैक एमिली के बचपन का दोस्त है, वर्तमान समय में एमिली के मन में जैक के लिए भावनाएँ हैं, जिन्हें वो समझ नहीं पाती। वह असली एमिली थॉर्न का प्रेमी बन जाता है जब एमिली अमेंडा क्लार्क के नाम से हॅम्पटन रहने आ जाती है।
कॉनर पाउलो, डॅक्लन पोर्टर की भूमिका में — जैक पोर्टर का छोटा भाई व शार्लेट ग्रेसन का वर्तमान प्रेमी। डॅक्लन बड़े सपने देखने वाला है व अपने परिवार के आर्थिक रूप से कमजोर जीवन के लिए अपने पिता को उत्तरदायी मानता है, हालांकि पिता की मृत्यु के बाद उसकी सोच में कुछ बदलाव आता है। वह अपने भाई से बहुत प्रेम करता है व उसे कई बार समझाने का प्रयत्न करता है कि उसे दूसरों के भले से ज्यादा अपने बारे में सोचना चाहिए।
क्रिस्टा बी॰ एलन, शार्लेट ग्रेसन की भूमिका में — विक्टोरिया और कॉनरेड की बेटी, डैनियल और अमेंडा की सौतेली बहन और डॅक्लन की प्रेमिका। शार्लेट को अपनी माँ से भावनात्मक दूरी के वर्ष सहने पड़े थे, वह इस बात से अंजान थी कि उसकी माँ का उसके प्रति यह रुखा व्यवहार इसलिए था क्योंकि शार्लेट की उपस्थिति विक्टोरिया को डेविड की याद दिलाती थी। शार्लेट को एमिली के प्रति भगिनीवत महसूस करती है। जबा उसे पता चलता है कि एक देशद्रोही, डेविड क्लार्क, उसका जैविक पिता है तो वह बिल्कुल टूट जाती है और यह तथ्य पूरी तरह से उसकी माँ के साथ उसके रिश्ते को नष्ट कर देता है।
आवर्ती पात्र
शृंखला के पहले सत्र में एक या एक से अधिक विशेष रूप से प्रदर्शित आवर्ती पात्र भी शामिल हैं। यह वह पात्र हैं जो मुख्य कलाकारों की तरह सभी प्रकरणों में नहीं दिखाई दिए।
जेम्स टप्पर, डेविड क्लार्क की भूमिका में — अमेंडा व शार्लेट का मृत पिता, जिसका विक्टोरिया ग्रेसन का साथ गुप्त प्रेम-प्रसंग था। कॉनरेड की साजिश में फसने के कारण डेविड अब अमेरिका में सबसे ज्यादा नफरत के साथ याद किए जाने वाले पुरुषों में गिना जाता है। एमिली का परम उद्देश्य अपने पिता के प्रति इस दृष्टिकोण को बदलना है, जिसके लिए वह षड्यंत्र के बारे में सच को उजागर करना चाहती है जिसके कारण उसके पिता को जेल हुई थी।
मर्गारिटा लेवियेवा, अमेंडा क्लार्क/एमिली थॉर्न की भूमिका में — असली एमिली थॉर्न जो अमेंडा क्लार्क से जुवेनाइल में मिलती है और दोनों जल्द ही दोस्त बन जाती हैं। एमिली का कोई परिवार नहीं है और अमेंडा को वह अपनी बहन समझती है। एमिली के कहने पे वह उसके साथ अपनी पहचान बदलने के लिए तैयार हो जाती है और जुवेनाइल से बहार आने के कई वर्षों तक अमेंडा क्लार्क बनके रहने लगती है। वह एक स्ट्रिपर (कामुक नर्तकी) बन जाती है। जब कॉनरेड का सुरक्षा प्रमुख फ्रैंक स्टीवंस असली अमेंडा की खोज करता हुआ एमिली के पास पहुँचता है तब यह सोच के कि फ्रैंक को असली अमेंडा क्लार्क और उसके बीच का पहचान बदलने का रहस्य पता चल गया है तो अमेंडा को बचाने के लिए एमिली फ्रैंक की हत्या कर देती है और भाग के एमिली थॉर्न के नाम से हॅम्पटन में रह रही अमेंडा क्लार्क के पास चली जाती है।
हीरोयुकी सनाडा, सातोशी टाकेडा की भूमिका में — जापानी कारोबारी जो एक समय एमिली की प्रतिशोध लेने कि खोज में उसका गुरु था व समय-समय पर उसकी मदद करता है। टाकेडा ने ही असल में टाइलर की हत्या करी थी। वह जानबूझकर एमिली के करीबी डैनियल और जैक को इस अपराध में फसा देता है जिससे एमिली अपनी बदला लेने की योजना पर ध्यान केंद्रित कर सके।
प्रकरण
सत्र प्रकरण मूलतः प्रसारित डीवीडी जारी की तिथि सत्र प्रीमियर सत्र फाइनल डीवीडी क्षेत्र कोड 1 डीवीडी क्षेत्र कोड 2 डीवीडी क्षेत्र कोड 3
1
22http://www.thefutoncritic.com/showatch/revenge/listings/ Shows A-Z - revenge on abc The Futon Critic मार्च 24, 2012
2011 9 21
2012 5 23http://tvbythenumbers.zap2it.com/2012/03/12/abc-finale-dates-for-castle-desperate-housewives-once-upon-a-time-modern-family-cougar-town-lots-more/124127/ ABC Finale Dates For 'Castle,' 'Desperate Housewives,' 'Once Upon A Time,' 'Modern Family,' 'Cougar Town' & Lots More गोर्मन बिल TV by the Numbers मार्च 12, 2012 मार्च 24, 2012 https://web.archive.org/web/20120319055710/http://tvbythenumbers.zap2it.com/2012/03/12/abc-finale-dates-for-castle-desperate-housewives-once-upon-a-time-modern-family-cougar-town-lots-more/124127/ 19 मार्च 2012 dead
2012 7 23
पुरस्कार और नामांकन
वर्ष पुरस्कार श्रेणी प्राप्तकर्ता और नामिती परिणाम2012टीवी.कॉम अवार्ड्सhttp://www.tv.com/features/best-of-2011-shows-favorite-guilty-pleasure/ TV.com's Best of 2011 TV.com Favorite Guilty Pleasure मार्च 28, 2012 https://www.webcitation.org/658SIhbAy?url=http://www.tv.com/features/best-of-2011-shows-favorite-guilty-pleasure/ 1 फ़रवरी 2012 live पसंदीदा गिल्टी प्लेज़र रिवेंज पीपल्स चॉइस अवार्ड्स पसंदीदा नया टीवी ड्रामा रिवेंज गोल्डन ग्लोब पुरस्कार बेस्ट ऐक्ट्रेस ड्रामा सीरीज़ (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ड्रामा शृंखला) मैडेलिन स्टो गे एंड लेस्बियन एंटरटेनमेंट क्रिटिक्स एसोसिएशन वर्ष की टेलीविज़न कार्यप्रदर्शन मैडेलिन स्टो न्यू-नाओ-नेक्स्ट अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ नया अनुग्रहरिवेंज अगला मेगा स्टार एमिली वैन-कैंप
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.abc.go.com/shows/revenge
रिवेंज को इण्टरनेट मूवी डेटाबेस पर देखें
80924 रिवेंज
RevengeABC रिवेंज
Revenge रिवेंज
श्रेणी:अंग्रेज़ी भाषा के टीवी कार्यक्रम
श्रेणी:दशक 2010 की अमेरिकी टेलिविज़न शृंखलाएँ
श्रेणी:अमेरिकी नाटक टेलीविजन शृंखला
श्रेणी:अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी नेटवर्क कार्यक्रम