411 REFERENCE · Wikipedia
अल्पतमांक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किसी मापन यंत्र द्वारा जिस अधिकतम शुद्धता से मापन किया जा सकता है उसे उस यंत्र का अल्पतमांक (= अल्पतम + अंक ; लीस्ट काउन्ट) कहते हैं। उदाहरण के लिए, किसी मीटर पैमाने पर १-१ मिलीमीटर पर निशान बने हैं तो उसका अल्पतमांक १ मिलीमीटर है क्योंकि यह १ मिमी की शुद्धता से बेहतर मापन नहीं कर सकता। किसी दूरी को उपर्युक्त पैमाने द्वारा मापकर कोई कहता है कि वह दूरी 12.546 मीटर है तो ठीक है, किन्तु उसी पैमाने से अन्य दूरी को मापकर कोई कहे कि वह दूरी 2.3429 है तो यह मापन की दृष्टि से ठीक नहीं है क्योंकि 2.3429 से ऐसा आभास होता है कि यह दूरी किसी ऐसे पैमाने द्वारा मापी गयी है जो एक मीटर के दस-हजारवें भाग तक शुद्ध मापन कर सकता है। किन्तु इस दशा में ऐसा नहीं है।
अधिकांश मापन यन्त्रों में एक ही स्केल होता है, जिससे उसका अल्पतमांक सरलता से जाना जा सकता है। किन्तु कुछ यंत्रों में मुख्य स्केल के साथ-साथ वर्नियर स्केल भी होता है, जैसे वर्नियर कैलिपर्स और स्क्रू गेज। ऐसी स्थिति में,
अल्पतमांक = मुख्य पैमाने के सबसे छोटे खाने का मान / वर्नियर पैमाने पर खानों की कुल संख्या
मापक यंत्र तथा अल्प्तमांक
मीटर पैमाना - 0.1 cm
वर्नियर कैलिपर्स - 0.01 cm
पेंचमापी - 0.001 cm
विराम घड़ी - 1 second
श्रेणी:मापन