411 REFERENCE · Wikipedia
कल्पना मोहन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कल्पना मोहन अर्चना मोहन y 1946 8 23 श्रीनगर, भारत 2012 01 04 1946 07 18 पुणे, महाराष्ट्र भारतीय प्रोफेसर अभिनेत्री भारतभारतीय
कल्पना या कल्पना मोहन (18 जुलाई 1946 - 4 जनवरी 2012), जिनका जन्म नाम अर्चना मोहन था, 1960 के दशक में हिंदी सिनेमा में काम करने वाली एक भारतीय अभिनेत्री थीं। उन्होनें शम्मी कपूर के साथ प्रोफेसर, देव आनंद के साथ तीन देवियां, प्रदीप कुमार के साथ सहेली और फ़िरोज़ ख़ान के साथ तस्वीर और तीसरा कौन में काम किया है। यह एक क्रांतिकारी अवनि मोहन की बेटी थीं साथ ही पंडित शंभू महाराज के द्वारा प्रशिक्षित एक निपुण कथक नृत्यांगना भी थीं। वह अपने परिवार के साथ पुणे में रहती थीं। पुणे अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में 4 जनवरी 2012 की सुबह उनकी मृत्यु हो गई।
फिल्में
Indian Filmography, Firoze Rangoonwalla, publisher J. Udeshi, Bombay, India, 1970.
नॉटी ब्वॉय (1962)
प्रोफेसर (1962)
सहेली (1965)
तीन देवियां (1965)
तीसरा कौन (1965)
तस्वीर (1966)
प्यार किये जा (1966)
बीवी और मकान (1966)
नवाब सिराज़ुद्दौला (1967)
प्रमुख फ़िल्में रहीं
सन्दर्भ