Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बस इतना सा ख़्वाब है...

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बस इतना सा ख्वाब है बस इतना सा ख्वाब है.jpg बस इतना सा ख्वाब है का पोस्टर मधू रमेश बहल गोल्डी बहल आदेश श्रीवास्तव तिग्मांशु धूलिया (संवाद) अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, सुष्मिता सेन, जैकी श्रॉफ गोल्डी बहल 6 जुलाई, 2001 भारत हिन्दी बस इतना सा ख्वाब है 2001 में बनी हिन्दी फिल्म है। इसका निर्देशन गोल्डी बहल और निर्माण मधु रमेश बहल ने किया है। इसमें अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, सुष्मिता सेन और जैकी श्रॉफ मुख्य किरदार में हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 6 जुलाई 2001 में प्रदर्शित हुई। कहानी सूरज (अभिषेक बच्चन) एक गाँव में रहने वाला साधारण सा युवक है। वह अपने कॉलेज की डिग्री पाने के लिए, बनारस से मुंबई आता है। उसकी मुलाक़ात पूजा (रानी मुखर्जी) से होती है और कुछ ही मुलाक़ात के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। सूरज का सपना बहुत ही बड़ा होता है। वो नावेद अली (जैकी श्रॉफ) जैसा बनना चाहता है। एक दिन वो एक मरते हुए इंसान की जान बचाता है, जिससे वो नावेद को बहुत खुश कर देता है। वो उसे और उसकी एक सहकर्मी, लारा (सुष्मिता सेन) के साथ एक नए चैनल शुरू करने को कहता है। धीरे धीरे वो एक चालक व्यापारी बन जाता है और पूजा की जगह लारा लेने लगती है। वो बस और आगे बढ़ने की सोचते रहता है और धीरे धीरे उसके सारे सपने पूरे होने लगते हैं। पर एक दिन उसे एहसास होता है कि नावेद उसका अपने गलत इरादों को पूरा करने और ताकत हासिल करने के लिए इस्तेमाल कर रहा है। मुख्य कलाकार रानी मुखर्जी — पूजा अभिषेक बच्चन — सूरज सुष्मिता सेन — लारा ओबेरॉय जैकी श्रॉफ — नावेद अली गुलशन ग्रोवर — सरदार स्वीटी सिंह स्मिता जयकर — गायत्री (पूजा की माता) हिमानी शिवपुरी — गायत्री की ननद शरत सक्सेना — बालकिशन देशपाण्डे अनंग देसाई — चन्दन श्रीवास्तव संगीत गाने गायन आदेश श्रीवास्तव yes ये हवाएँ शान, अलका यागनिक गोल्डी बहल, श्यामराज 7:11 कुछ ऐसा जहाँ शान, अलका यागनिक गोल्डी बहल 4:33 दिलनशीं सुखविंदर सिंह, हेमा सरदेसाई, शान देव कोहली 5:14 छोटा सा मन है अलका यागनिक, केके, रूप कुमार राठौड़ गोल्डी बहल, मोना अल्वर 6:25 गंगा मैया सोनू निगम निदा फ़ाज़ली 6:45 क्या हुआ शान, अलका यागनिक गोल्डी बहल 6:00 झूमें ये ज़मीं रूप कुमार राठौड़ गोल्डी बहल 6:05 विवाद दिल्ली पुलिस ने फिल्म निर्माता, तान्या बहल को मिला कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन दोनों पर फिल्म के शूटिंग के वक्त शहर के दो फोटोग्राफर को पीटने का आरोप लगा था।Bas Itna Sa Khwaab Hai's nightmare! http://www.rediff.com/movies/2001/apr/16bas.htm rediff.com 16 अप्रैल2001 25 अक्तूबर 2018 https://web.archive.org/web/20181025150001/http://www.rediff.com/movies/2001/apr/16bas.htm 25 अक्तूबर 2018 live सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0283911 बस इतना सा ख्वाब है श्रेणी:2001 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आदेश श्रीवास्तव द्वारा संगीतबद्ध फिल्में