411 REFERENCE · Wikipedia
मुझे पहचानो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मुझे पहचानो हिन्दी के विख्यात साहित्यकार संजीव द्वारा रचित एक उपन्यास है जिसके लिये उन्हें सन् 2023 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।https://sahitya-akademi.gov.in/awards/akademi%20samman_suchi_h.jsp#hindi मुझे पहचानो के लिए संजीव को साहित्य अकादेमी पुरस्कार live
सती प्रथा और नारी उत्पीड़न पर केंद्रित इस उपन्यास में काल्पनिक कहानी के माध्यम से समाज के धार्मिक, सांस्कृतिक पाखंड और पुरुषसत्ता की परतें उधेड़ी गई हैं। समाज में सती प्रथा की समस्या प्राचीन काल से चली आ रही हैं। इस अमानवीय परंपरा के पीछे मूल कारक सांस्कृतिक गौरव है।
कथानक
यह उपन्यास सती प्रथा का अंत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाज सुधारक और भारतीय पुनर्जागरण के जनक राजा राममोहन राय की भाभी पर सती प्रथा को लेकर हुए अत्याचार के संदर्भ में लिखा गया है। उनके भाई जगमोहन की मृत्यु के बाद उनकी भाभी को जबरदस्ती सती किया गया। जब उन्हें जबरन चिता पर जिंदा जलाया जा रहा था, तभी बारिश होने के कारण वह अधजली रह गई। अगले दिन इस पर समाज ने विचार-विमर्श किया और उन्हें फिर से सती किया गया।https://hindi.feminisminindia.com/2024/12/18/mujhe-pahachaano-by-sanjeev-hindi/
मुझे पहचानोः आधुनिक काल में स्त्री जीवन की व्यथा बयां करता उपन्यास
18 दिसंबर 2024
फ़ेमिनिज़म इन इंडिया
उपन्यासकार संजीव ने सती प्रथा की पड़ताल करते हुए यह उपन्यास लिखा है। मुझे पहचानो परम्परा और संस्कृति को एक नई रोशनी में देखने वाला उपन्यास है। इसकी कथा एक ऐसी रियासत से शुरू होती है जिसके लिए सती जैसी नृशंस प्रथा सांस्कृतिक गौरव की हैसियत रखती है।https://rajkamalprakashan.com/mujhe-pahchano.html?srsltid=AfmBOop-cD0B1AAMdS0NTvIuy1jTds-P9cWZWBcNA7cFleyaSArjm1sm मुझे पहचानो राजकलम प्रकाशन समूह live अगस्त 2026 InternetArchiveBot
सन्दर्भ
श्रेणी:पुस्तकें
श्रेणी:हिन्दी उपन्यास