Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रणाली विश्लेषक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्रणाली विश्लेषक (Systems analyst) या व्यवसाय प्रौद्योगिकी विश्लेषक उस सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पेशेवर को कहते हैं जो सूचना प्रणाली का विश्लेषण, डिजाइन और कार्यान्वयन करने का कार्य करते हैं। प्रणाली विश्लेषक अपने इच्छित परिणामों को प्राप्त करने एवं सूचना प्रणाली की अनुकूलता का आकलन करते हैं और इसी के क्रम में उपभोक्ताओं, सॉफ्टवेयर विक्रेताओं और सूचना प्रणालियों के साथ संपर्क करते हैं।Shelly, Gary B., Cashman, Thomas J., & Vermaat, Misty E. Discovering Computers 2008, Complete. Boston: Thomson Course Technology. ISBN 1 -4239-1205-5 प्रणाली विश्लेषक वह व्यक्ति होता है जो विश्लेषण और डिजाइन तकनीकों का उपयोग करते हुये व्यावसायिक समस्याओं को हल करता है। प्रणाली विश्लेषक परिवर्तन एजेंटों के रूप में काम कर सकते हैं जो आवश्यक संगठनात्मक सुधारों की पहचान करते हैं; उन परिवर्तनों को लागू करने के लिए प्रणाली डिज़ाइन करते हैं, और दूसरों को प्रणाली का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित एवं प्रेरित करते हैं।Occupational Employment and Wages, May 2015 http://www.bls.gov/oes/current/oes151121.htm bls.gov Bureau of Labor Statistics 15 April 2016 उद्योग सन् 2015 के अनुसार कंप्यूटर प्रणाली विश्लेषक मुख्यतः सरकार, बीमा, कंप्यूटर प्रणाली डिज़ाइन, पेशेवर और वाणिज्यिक उपकरण और कंपनी एवं उद्यम प्रबंधन के क्षेत्र में सर्वाधिक थे। इस क्षेत्र में नौकरियों की संख्या सन् 2009 के 487,000 से बढ़कर सन् 2016 तक 650,000 होने का अनुमान था। अमेरिकी मजदूर सांख्यिकी ब्यूरो के पूर्वानुमानों के अनुसार इसमें सन् 2012 से सन् 2022 तक इस संख्या में 25% वृद्धि की सम्भावना थी।2014-10-06 Computer Systems Analysts : Occupational Outlook Handbook: : U.S. Bureau of Labor Statistics http://www.bls.gov/ooh/Computer-and-Information-Technology/Computer-systems-analysts.htm 2023-12-20 web.archive.org 6 अक्तूबर 2014 https://web.archive.org/web/20141006220259/http://www.bls.gov/ooh/Computer-and-Information-Technology/Computer-systems-analysts.htm bot: unknown लेकिन यह संख्या अनुमानों से कम रही और सन् 2022 से सन् 2032 तक इसमें केवल 10% की वृद्धि की भविष्यवाणी की गयी।https://www.bls.gov/ooh/computer-and-information-technology/computer-systems-analysts.htm. सन् 2010 के सर्वेक्षण के अनुसार यह तीसरी सबसे अच्छी नौकरी मानी गयी, https://online.wsj.com/public/resources/documents/st_BESTJOBS2010_20100105.html Best and Worst Jobs 2010 https://web.archive.org/web/20110103034921/https://online.wsj.com/public/resources/documents/st_BESTJOBS2010_20100105.html January 3, 2011 July 1, 2020 सन् 2011 के सर्वेक्षण में इसे पांचवा स्थान, सन् 2012 के सर्वेक्षण में 9वां और सन् 2013 के सर्वेक्षण में इसे 10वां स्थान प्राप्त हुआ।Best and Worst Jobs of 2013 सन्दर्भ श्रेणी:व्यापार श्रेणी:अभिकलन