411 REFERENCE · Wikipedia
सेन्ट्रल हिन्दू कालेज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अक्टूबर 2022
सन् १८९८ में काशी में ऍनी बेसेण्ट द्वारा महामना मदन मोहन मालवीय के सहयोग से सेण्ट्रल हिन्दू कालेज का निर्माण एक वृहद् कालेज "काशी हिन्दू विश्वविद्यालय" के केन्द्र के स्वरूप में कमच्छा, बनारस में हुआ। बाद में काशीनरेश द्वारा प्रदत्त भूमि पर महामना द्वारा एकत्रित धन से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ।
आज सेण्ट्रल हिन्दू कालेज एक स्वायत्त इकाई सेण्ट्रल हिन्दू स्कूल के तौर पर मौजूद है। यहाँ पर कालेज पूर्व शिक्षा दी जाती है। काशी विश्वविद्यालय एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय होने से यह स्कूल केन्द्रीय बोर्ड (C.B.S.E) के अनुसार चलाया जाता है।
सन्दर्भ
अक्टूबर 2022