Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लाइतुमख्रा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लाइतुमख्रा शहर India Meghalaya#India 25.571 N 91.897 E inline,title राष्ट्र भारत राज्य मेघालय जिला पूर्वी खासी हिल्स Metric auto भाषाएं आधिकारिक अंग्रेज़ी भारतीय मानक समय +५:३० 793003 एम एललाइतुमख्रा (खासी: लाइत जिसका अर्थ है "मुक्त" और उमख्रा एक नदी है अर्थात एक मुक्त नदी) मेघालय, भारत की राजधानी शिलांग का एक जनगणना शहर है। इसके नाम का अर्थ है वह स्थान जहां एक नदी "उमख्राह" निकलती है। इसे प्रायः स्थानीय लोग लाईमुखरा भी बोलते हैं। लाइतुमख्राह से तीन मार्ग निकलते हैं, जिनके जंक्शन पर यह स्थित है: हैपी वैली को, उमप्लिंग को तथा न्यू कालोनी को जाने वाले। यहां के आवास अपेक्षाकृत महंगे हैं किन्तु यहां रहना अपने आप में अच्छा अनुभव है। यहां की लगभग सभी पुरानी इमारतें नये भवनों में आधुनिक सुविधाॐ से लैस होकर बदल गये हैं। यह स्थान शिलांग के अन्य स्थानों की अपेक्षा ठण्डा रहता है। यहां बहुत से विद्यालय, महाविद्यालय एवं गिरजाघर भी बने हैं। यहां के बाजार में ताजी सब्जियां, मांस, मछली, मुर्गे आदि व अन्य खाद्य सामान मिलता है। शिलांग के सबसे पुराने अस्पतालों में से एक, नाज़रेथ अस्पताल भी यहीं स्थित है। इसमें सस्ता व गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुलभ है।http://www.onefivenine.com/india/villages/East-Khasi-Hills/Shillong/Laitumkhrah?fb_comment_id=10150601955643875_243479691 लाइतुमख्राह मोहल्ला [Laitumkhrah Locality] www.onefivenine.com अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20180805052625/http://www.onefivenine.com/india/villages/East-Khasi-Hills/Shillong/Laitumkhrah?fb_comment_id=10150601955643875_243479691 5 अगस्त 2018 ५ अगस्त २०१८ dead यहाँ होली ग्राउण्ड नामक एक ईसाई कब्रिस्तान (सीमेटरी) है। लाइतुमख्राह में ही शिलांग की रामकृष्ण मिशन शाखा भी स्थित है। यहां की पुरानी अच्छी मिठाई की दुकान कल्पतरु भी प्रसिद्ध है। यह तीन पीढ़ियों से चली आ रही है।  लाइतुमख्राह में शिक्षा की अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां अनेक शिक्षण संस्थान जैसे: लारेटो कानवेण्ट, सेंट एड्मंड्स कालेज, सेंट एन्थोनीज़ कालेज, सेंट मैरीज़ कालेज, डान बास्को स्कूल एवं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, शिलांग, आदि।  पूर्वोत्तर भारत के कैथोलिक चर्च के आर्कडायोसीज़ भी लाइतुमख्राह में ही स्थित है। यह शिलांग के स्वच्छतम स्थानों में से एक है।June 2013 संदर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:मेघालय का भूगोल श्रेणी:शिलांग श्रेणी:मेघालय के शहर