411 REFERENCE · Wikipedia
लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हैरी पॉटर लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट / टॉम रिडल lordvoldemort.jpg वोल्डेमॉर्ट का किरदार निभाने वाले रॉल्फ फिएँनेस हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग १ में हैरी पॉटर और पारस पत्थर हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े जे॰ के॰ रोलिंग रॉल्फ फिएँनेस, अनिष्ट देव के रूप में, जो चौथे भाग में पुनर्जीवित हुआ और और सबसे अंतिम भाग सातवे भाग - भाग 2 तक रहाफ्रैंक डीलेन, भाग 6 में पंद्रह वर्षीय बच्चे के रूप मेंहीरो फिएँनेस -टिफ़िन, भाग 6 में ग्यारह वर्षीय बच्चे के रूप मेंक्रिस्टियन कॉलसन,भाग 2 में सोलह वर्षीय बच्चे के रूप मेंइयान हार्ट, भाग 1 में आवाज़ दियारिचर्ड ब्रेमर, भाग 1 में बिना चेहरे वाला दल नागशक्ति
लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (Lord Voldemort) जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार हैरी पॉटर का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम टॉम (मार्वोलो) रिडल है। उसका प्रथम अवतरण हैरी पॉटर और पारस पत्थर में होता है। वह तृतीय भाग हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है।
वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स से शिक्षित है। उसका पिता टॉम रिडल सीनियर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ मेरोपी रिडल (जन्म : मेरोपी गॉण्ट) सलाज़ार स्लिदरिन, से निकले शुद्ध रक्त वाले ख़ानदान से थी,2; 6 जो कि हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और प्राण भक्षी नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही मृत्यु दंशम अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी नगिनी थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है।
चरित्र का विकास
2001 में दिये एक साक्षात्कार में जे॰ के॰ रोलिंग ने कहा कि प्रारम्भ में उन्होंने वोल्डेमॉर्ट किरदार के बारे में नहीं सोचा था। उनका प्रारम्भिक विचार केवल इतना था कि "हैरी नहीं जानता था कि वह एक जादूगर है...फिर उन्होंने इसके पीछे के कारणों पर कार्य किया कि ऐसा कैसे हो सकता है कि वह (हैरी पॉटर) खुद को नहीं जानता कि वह कौन है...जब वह एक साल का था तब उसे सबसे दुष्ट जादूगर के द्वारा मारने के सैकड़ों प्रयत्न किये गये। उस जादूगर ने हैरी के माता पिता को मार दिया और उसके बाद उसे भी मारने का प्रयत्न किया—उसने उसे श्राप देने की कोशिश की। ...हमारे ढूंढने से पहले ही हैरी हमे मिल गया। और—फिर—लेकिन एक रहस्यमयी कारण से श्राप हैरी पर विफल हो जाता है। प्रकाशित जादू के कारण से हैरी के माथे पर एक निशान आ जाता है और श्राप उस दुष्ट जादूगर पर वापस आ जाता है जो अब छुपता फिर रहा है।"http://www.accio-quote.org/articles/1999/1299-wamu-rehm.htm J.K. Rowling on The Diane Rehm Show WAMU Radio Washington, D.C. 20 अक्टूबर 1999 15 अगस्त 2007 https://web.archive.org/web/20070730185157/http://www.accio-quote.org/articles/1999/1299-wamu-rehm.htm 30 जुलाई 2007 dead
उपन्यास के दूसरे संस्करण में रोलिंग ने वोल्डेमॉर्ट को अशुद्ध रक्त वालों से नफरत करने वाले के रूप में प्रस्तुत किया है जबकि उसका रक्त स्वयं आधा अशुद्ध था। सन 2000 में बीबीसी को दिये एक साक्षात्कार में रोलिंग ने वोल्डेमॉर्ट को स्वयं से नफरत करने वाला गुंडा बताया है।http://www.accio-quote.org/articles/2004/0304-wbd.htm JK Rowling talks about Book Four cBBC Newsround 8 जुलाई 2000 7 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20070816113645/http://www.accio-quote.org/articles/2004/0304-wbd.htm 16 अगस्त 2007 dead इसी साल वह इस किरदार को लेकर वह और अधिक गम्भीर हुई और वोल्डेमॉर्ट किरदार को वह असल जीवन के तानाशाहों से जोड़ने को सोचा।http://www.accio-quote.org/articles/2000/0900-ew-jensen.htm Jensen, Jeff. 'Fire' Storm Entertainment Weekly 7 सितम्बर 2000 7 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20070930201409/http://www.accio-quote.org/articles/2000/0900-ew-jensen.htm 30 सितंबर 2007 live 2004 में रोलिंग ने कहा कि वोल्डेमॉर्ट का चरित्र किसी असल जिन्दगी के व्यक्ति पर आधारित नहीं है। 2006 में रोलिंग ने साक्षात्कार में कहा कि वोल्डेमॉर्ट का मुख्य उद्देश्य इंसानों को डराना था: मौत का डर।http://www.accio-quote.org/articles/2005/0705-tlc_mugglenet-anelli-2.htm Anelli, Melissa Emerson Spartz yes The Leaky Cauldron and MuggleNet interview Joanne Kathleen Rowling: Part Two The Leaky Cauldron 16 जुलाई 2005 7 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171031153434/http://www.accio-quote.org/articles/2005/0705-tlc_mugglenet-anelli-2.htm 31 अक्तूबर 2017 dead
पूरी शृंखला में रोलिंग ने वोल्डेमॉर्ट को ऐसे दुष्ट जादूगर के रूप में पेश किया है कि जादूगरी की दुनिया में सभी उसका नाम लेने को भी खतरनाक मानते थे। शृंखला के अधिकतर किरदार उसका नाम लेने के बजाय "तुम जानते हो कौन" या "वही जिसका नाम नहीं लिया जाता" से सम्बोधित करते थे। हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े में उसका नाम लेने पर इस आशंका से रोक लगायी गयी थी कि वोल्डेमॉर्ट और उसका गिरोह किसी को भी ऐसा करने पर ढूंढ सकता है। उपन्यास के दूसरे संस्करण के अनुसार I am Lord Voldemort नाम उसके असली नाम टॉम मार्वोलो रिडल का वर्ण-विपर्यय है।http://www.accio-quote.org/articles/1999/1099-connectiontransc2.htm Lydon, Christopher J.K. Rowling interview transcript The Connection (WBUR Radio) 12 October 1999 7 नवंबर 2017 https://www.webcitation.org/69hk1fHtR?url=http://www.accio-quote.org/articles/1999/1099-connectiontransc2.htm 6 अगस्त 2012 dead
उपस्थिति
हैरी पॉटर और पारस पत्थर
वोल्डेमॉर्ट अपना पदार्पण हैरी पॉटर और पारस पत्थर से करता है। इस उपन्यास में रोलिंग ने उसे अनिष्ट देव के रूप में प्रस्तुत किया है जिसने हैरी के माता-पिता जेम्स पॉटर और लिली पॉटर की हत्या की है। परन्तु माँ के हैरी के प्रति प्यार और बलिदान की इछाश्क्ति के कारण वोल्डेमॉर्ट के मृत्यु श्राप मृत्यु दंशम से शिशु हैरी बच जाता है और परिणामस्वरूप वोल्डेमॉर्ट शरीर खो देता है तथा हैरी के माथे पर निशान बन जाता है। इस भाग में वोल्डेमॉर्ट पारस पत्थर प्राप्त करके अपनी खोयी हुये शरीर को फिर से प्राप्त करने का असफल प्रयास करता है। इस उदेश्य को पूरा करने के लिये वह प्रोफ़ेसर क्विरल की मदद लेता है तथा उसके सर के पीछे आ जाता है। फिर भी हैरी अंत में उसे पारस पत्थर चुराने से रोक देता है।
हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना
उपन्यास के दूसरे संस्करण हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना में रोलिंग ने किशोरावस्था के वोल्डेमॉर्ट टॉम मार्वोलो रिडल को प्रस्तुत किया है जो कि जिनी वेस्ली द्वारा खोजी गयी जादुई डायरी में एक याद के रूप में रहता है। इस पुस्तक में जिनी का एक शर्मीली लड़की के तौर पर चित्रण किया गया है जो हैरी को पसन्द करती है। चिंतित और अकेली जिनी उस डायरी में अपने राज लिखने प्रारम्भ कर देती है जिसके कारण उसे रिडल से सहानुभूति उत्पन्न हो जाती है। कहानी के अंत में रिडल अपने नाम के अक्षरों को पुनर्व्यवस्थित करके खुलासा करता है कि वही वोल्डेमॉर्ट है जो अपनी जादुई डायरी के सहारे अपने शरीर को पुनः प्राप्त करके अनिष्ट देव बनना चाहता है। वह आगे खुलासा करता है कि उसने रहस्यमयी तहखाना खोलने के लिये जिनी को प्यादे के रूप में इस्तेमाल किया तथा वह जिनी के कमजोर होने पर वह मजबूत होगा परन्तु हैरी ने कालदृष्टि सर्प के दातों की मदद से डायरी में बंद टॉम रिडल के यादों को परास्त किया। हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिन्स में हैरी को प्राध्यापक ऐल्बस डम्बल्डोर के माध्यम से पता चलता है कि वह डायरी वोल्डेमॉर्ट के 7 होर्क्रक्स में एक थी।
हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी
तृतीय संस्करण में वोल्डेमॉर्ट की उपस्थिति नहीं है। कहानी के अंत के समय ज्योतिषशास्त्र की प्रोफेसर सिबिल ट्रिलोनी ने एक स्वामिभक्त सेवक द्वारा वोल्डेमॉर्ट के पुनः जीवित किये जाने की भविष्यवाणी की और बताया कि वह नौकर 12 वर्षों बाद कैद से मुक्त होगा। शुरुआत में यह नौकर सीरियस ब्लैक लग रहा था परन्तु असल में वह रॉन के चूहे स्क्रैबर्स के भेष में था जिसका असली नाम पीटर पेटिग्रू उर्फ वर्मटेल था।
हैरी पॉटर और आग का प्याला
चौथे संस्करण हैरी पॉटर और आग का प्याला में वोल्डेमॉर्ट उपन्यास के शुरुआत तथा अन्त में आता है। उसका मिनियन बर्टी क्राउच जूनियर हॉग्वार्ट्स के प्रोफेसर मैड-आई मूडी का भेष बनाकर आ जाता है तथा जादूगरी की त्रिकोणीय शृंखला में अपनी चालों से आग के प्याले में हैरी का नाम डाल देता है, जबकि हैरी के पास उस प्रतियोगिता के लिये आवश्यक योग्यता नहीं थी। वोल्डेमॉर्ट का लक्ष्य हैरी को लिटिल हैंगलटन कब्रगाह बुलाना था जहाँ रिडल परिवार की कब्रे थी। उसका मुख्य उद्देश्य अपना शरीर वापस पाना था। इसके लिये बर्टी क्राउच ने त्रिकोणीय शृंखला की विजेता ट्राफी पर काला जादू किया। कहानी के अन्त में हैरी पकड़ा जाता है और लिटिल हैंगलटन कब्रगाह में पीटर पेटिग्र्यु द्वारा उसका खून इस्तेमाल करके, भीषण जादुई रितीयों द्वारा वोल्डेमॉर्ट को पुनः अपना शरीर साथ ही पूरी ताकत के साथ वापस मिल जाता है।4 इस दौरान हैरी के सहपाठी सेड्रिक डिग्री, जो कि हैरी के साथ ही उस कब्रगाह में आ गया था, की पीटर पेटिग्र्यु वोल्डेमॉर्ट के आदेश पर हत्या कर देता है। 4 36
हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह
पाँचवे संस्करण हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह में वोल्डेमॉर्ट सबसे अन्त में आता है। इस पुस्तक में वोल्डेमॉर्ट जादू मंत्रालय का इस्तेमाल करके सभी को विश्वास दिला देता है कि वह वापस नहीं आया है। इस भाग में वह बेलाट्रिक्स लैसट्रेन्ज़ तथा अन्य प्राण भक्षियों की अज़्काबान से रिहाई तथा रहस्य मंत्रालय से अपने और हैरी के बारे में हुई भविष्यवाणी का पूरा विवरण पाने की योजना बनाता है। वह प्राण भक्षियों के समूह को भविष्यवाणी का विवरण प्राप्त करने को भेजता है परन्तु वह उसका सामना मायापंछियों के समूह से हो जाता है। बेलाट्रिक्स को छोड़कर सभी प्राण भक्षी बंदी बना लिये जाते है तथा वोल्डेमॉर्ट का डम्बल्डोर से भयंकर मुकाबला होता है। इस दौरान वह हैरी को अपने प्रभाव में लेने का प्रयास करता है, परन्तु वह असफल हो जाता है जो कि वोल्डेमॉर्ट की समझ से बाहर था। डम्बल्डोर की जीत भापकर वोल्डेमॉर्ट गायब हो जाता है और उसके इरादे असफल हो जाते हैं।5 35
हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिन्स
वोल्डेमॉर्ट की हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिन्स में उपस्थिति तो नहीं है, परन्तु उसके क्रियाकलापों का इस संस्करण पर व्यापक प्रभाव है। उसने जादूगरी कानून मंत्रालय की अमिला बोंस की हत्या की तथा मायापंछी के समूह के सदस्यों को निशाना बनाना प्रारम्भ कर दिया।
रोलिंग ने इस भाग में वोल्डेमॉर्ट की पुराने जीवन पर एक अलग अध्याय भी दिया है। इस अध्याय में वह खुलासा करती हैं कि वोल्डेमॉर्ट जादूगरनी मेरोपी गॉण्ट तथा मगलू टॉम रिडल का पुत्र था। रिडल मेरोपी को अपने पुत्र के जन्म से पहले ही छोड़ देते है और उसके जन्म के तुरन्त बाद माँ मेरोपी की मौत हो जाती है, इस कारण वह अनाथालय में रहता है।6 10 अनाथालय में उसकी मुलाकात डम्बल्डोर से होती है, जो कि उसे बताते है कि वह एक जादूगर है और उसे हॉग्वार्ट्स में दाखिला करवाते हैं।7 13 रिडल एक असाधारण प्रतिभा वाला बालक था, परन्तु असलियत में वह एक मनोरोगी था और उसे दूसरों को नुकसान पहुचाने में मजा आती थी। उसने अपने पिता व बुजुर्गो की हत्या इस कारण से कर दी कि बचपन में उन लोगो ने उसे अनाथ छोड़ दिया था।6 17 यह पुस्तक उसे मगलुओं से घृणा करने वाला, उसका होर्क्रक्स के प्रति जूनून तथा उसके अमर होने की कामना को भी परिभाषित करती है।6 23
पुस्तक के मुख्य भाग में वोल्डेमॉर्ट की हॉग्वार्ट्स पर आक्रमण के अगले कदम का वर्णन है। इसलिये वह डम्बल्डोर की हत्या करने की योजना बनाता है। इसके लिये वह ड्रैकु मेल्फॉय को सुपारी देता है। ड्रैकु प्राण भक्षियों को हॉग्वार्ट्स विद्यालय का सुरक्षा कवच तोड़कर अन्दर प्रवेश करने की व्यवस्था करता है।6 236 27 ड्रैकु के हत्या न कर पाने पर विद्यालय के प्रोफेसर सेवेरस स्नेप ही डम्बल्डोर की हत्या कर देते है।
हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े
सातवें संस्करण हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े में वोल्डेमॉर्ट परम शक्तियों को प्राप्त करने का और अधिक प्रयास करता है। वह जादू मंत्रालय को भंग कर देता है तथा स्वयं को पियस थिकनेस के साथ बदल लेता है, जो कि सम्मोहित श्राप के प्रभाव में था।7 एक अधिनायकवादी राज्य स्थापित करने के लिये वह मगलू जादूगरों के साथ भेदभाव करता है और उन्हें शुद्ध रक्त वाले जादूगरों से जादू की कला चुराने के आरोप गिरफ्तार करने लगता है। वह अपनी वर्तमान छड़ी से हैरी को नहीं मार सकता था क्योंकि उसकी और हैरी की छड़ी के अक्ष समान थे इसलिये ल्यूसियस मेल्फॉय द्वारा ली गयी छड़ी से हैरी को मारने में असफल होने के बाद वह दुनिया की सबसे शक्तिशाली छड़ी एल्डर छड़ी की खोज में जुट जाता है जिससे वह हैरी की छड़ी से पार पा सके और अजेय बन सके। वह इस कार्य को पूरा करने के लिये ग्रेगोरोविच छड़ी की दुकान पर जाता है और छड़ी बनाने वाले की हत्या कर देता है।7 14 वह अपनी यात्रा के दौरान नॉर्मनगार्ड जेल भी जाता है जहाँ पर कैद दुनिया के सबसे दुष्ट जादूगर ग्रिन्देल्वाल्ड को वह मार डालता है। अंत में उसे एल्डर छड़ी डम्बल्डोर की कब्र में मिलती है जहाँ से वह उसे चुरा लेता है।
बाद में उसे पता चलता है कि हैरी और उसके मित्र एक के बाद एक होर्क्रक्स नष्ट करते जा रहे हैं। हैरी जब हॉग्वार्ट्स में एक और होर्क्रक्स रेवेनक्लाॅ के खोये मुकुट को खोजने आता है तब वोल्डेमॉर्ट हॉग्वार्ट्स के कर्मचारियों को यह प्रस्ताव रखता है कि अगर वह हैरी को उसे सौंप दे तो वह पूरे विद्यालय को नुकसान नहीं पहुँचायेगा परन्तु ऐसा न होने पर वह हॉग्वार्ट्स पर सेना सहित धावा बोल देता है।7 31 इस दौरान वह स्नेप को एल्डर छड़ी का मालिक समझकर उसकी हत्या कर देता है क्योंकि स्नेप ने ही एल्डर छड़ी के पूर्व मालिक डम्बल्डोर को मारा था।7 32 फिर वह एक हैरी को सौपने के लिये एक घंटे का युद्धविराम करता है।7 34 हैरी स्वेच्छा से वोल्डेमॉर्ट के पास जंगल में जाता है जहाँ वोल्डेमॉर्ट एल्डर छड़ी से उस पर प्रहार करता है। क्योंकि वोल्डेमॉर्ट हैरी के ही शरीर से पुनर्जीवित हुआ था, इसलिये हैरी का रक्त उसकी धमनियों में दौड़ रहा था इसलिये हैरी की माँ की सुरक्षा का भाग उसके शरीर में भी आ गया था। बजाय इसके वह अपनी ही आत्मा का एक भाग (होर्क्रक्स) नष्ट कर देता है। वह रूबियस हैग्रिड को हैरी की अजीवित प्रतीत होते शरीर को वापस महल में उठा कर लाने के लिये विवश करता है, इस दौरान उसका अंतिम होर्क्रक्स नगिनी भी नेविल लॉन्गबॉटम द्वारा मार दी जाती है। यहाँ पर उसका युद्ध मिनेर्वा मैकगोनेगल, किंग्सले शैकलबॉट तथा हॉरिस स्लगहॉर्न से एक साथ होता है। फिर हैरी होश में आता है तथा वोल्डेमॉर्ट को बताता है कि ड्रैकु एल्डर छड़ी का असली मालिक है क्योंकि उसने छड़ी के पूर्व मालिक डम्बल्डोर को निशस्त्र किया था; इसके बाद हैरी ने ड्रैकु को निशस्त्र कर वह छड़ी जीत ली, इस कारण हैरी एल्डर छड़ी मालिक हुआ। हैरी की बात न मानते हुये वोल्डेमॉर्ट एल्डर छड़ी से मृत्यु दंशम श्राप का प्रयोग करता है परन्तु एल्डर छड़ी अपने मालिक को नहीं मारती थी; इस कारण से यह मन्त्र उसी पर वापस आ जाता है और वोल्डेमॉर्ट, जिसके सारे होर्क्रक्स पहले ही नष्ट हो चुके थे, अंततः मर जाता है।7 36
हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड
हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड में यह खुलासा होता है कि हॉग्वार्ट्स के युद्ध स पहले बेलाट्रिक्स लैसट्रेन्ज़ ने वोल्डेमॉर्ट की पुत्री डेल्फिनी (या डेल्फी) को जन्म दिया था। बाईस साल बाद वह हॉग्वार्ट्स में आती है तथा खुद सेड्रिक डिग्री की चचेरी बहन के रूप में पेश करती है। वह हैरी और जिनी के दूसरे पुत्र एल्बस सेवेरस पॉटर की जिन्दगी बर्बाद कर देती है। वह ड्रैकु और एस्टोरिया ग्रीनग्रास के पुत्र स्कोर्पियस मेल्फॉय से टाइम ट्यूनर की प्रतिकृति चुरा लेती है और अपने पिता को पुनः जीवित करने का प्रयास करती है। वह इस लक्ष्य को पूरा करने के लिये टाइम ट्यूनर की मदद से गॉड्रिक्स हॉलो, जहाँ हैरी के माता-पिता रहते थे, में उस रात को जाती है जब वोल्डेमॉर्ट ने उनका क़त्ल किया था। उसे उम्मीद थी कि वह उस भविष्यवाणी को टाल देगी जिसके कारण उसके पिता का पतन हुआ। अपने पुत्र से सन्देश पाकर हैरी तथा उसके साथ रॉन, हेर्मोइनी व ड्रैकु अपने बच्चों को बचाने के लिये वोल्डेमॉर्ट का रूप ले लेते है जिससे डेल्फी ध्यान बट जाता है, और वे उससे ज्यादा शक्तिशाली हो जाते हैं। इसके बाद डेल्फी को अज़्काबान भेज दिया जाता है।
फिल्म में चित्रण
thumb|left|upright|रॉल्फ फिएँनेस जिन्होंने वोल्डेमॉर्ट का किरदार चौथे भाग से सातवें भाग के दुसरे भाग तक निभाया है
वोल्डेमॉर्ट की सात हैरी पॉटर शृंखला की फिल्मों में उपस्थिति है, जिनके नाम हैरी पॉटर और पारस पत्थर, हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना, हैरी पॉटर और आग का प्याला, हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह, हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस, हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग १ तथा हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग २ हैं।
हैरी पॉटर और पारस पत्थर फिल्म में वोल्डेमॉर्ट प्रोफेसर क्विरल के सर की पीछे रहता है, जो कि कम्प्यूटर ग्राफ़िक्स की मदद से फिल्माया गया है। इयान हर्ट, जिन्होंने इसी फिल्म में क्विरल का पात्र निभाया है, ने पात्र को आवाज़ तथा चेहरा प्रदान किया है। वोल्डेमॉर्ट फिल्म के एक और दृश्य में नज़र आता है जब वह निषेधित जंगल में यूनिकॉन के रक्त का सेवन करता है। इसी फिल्म के एक अतीत के दृश्य में वह नज़र आता है जब वह हैरी पॉटर के माता लिली व जेम्स पॉटर को मारने उनके घर जाता है। इस दृश्य में वोल्डेमॉर्ट का किरदार रिचर्ड ब्रेमरhttp://www.mugglenet.com/castpages/credits.shtml Credit Confusion मगलनेट 7 जनवरी 2007 dead https://web.archive.org/web/20071029190049/http://www.mugglenet.com/castpages/credits.shtml 29 अक्टूबर 2007 dmy-all द्वारा निभाया गया है परन्तु चेहरा नहीं दिखया गया है। उसकी अगली उपस्थिति हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना में 16 वर्षीय टॉम मार्वोलो रिडल के रूप में होती है जिसका किरदार क्रिस्टियन कॉलसन द्वारा निभाया गया है।
हैरी पॉटर और आग का प्याला फिल्म से पहले के भागों में वोल्डेमॉर्ट का पात्र केवल सुना हुआ, बिना शरीर वाला तथा आवाज़ वाला होता है। इस फिल्म के अंतिम दृश्य में वह पहली बार शारीरिक रूप में उपस्थित होता है जिसका किरदार रॉल्फ फिएँनेस ने निभाया है। उपन्यास के विपरीत फिल्म निर्माता डेविड हेमैन ने उसके साथियों को बिल्ली जैसा तथा नीली आखों वाला नहीं दिखाया है, क्योंकि उनका मानना था कि ऐसा करने पर वह दर्शकों में डर नहीं पैदा कर पायेंगे। उपन्यास के अनुसार वोल्डेमॉर्ट की नाक के छेद सर्प जैसे थे और नाक का उपरी भाग नहीं था। रॉल्फ फिएँनेस की नाक मेकअप द्वारा नहीं छुपायी गयी अपितु कम्प्यूटर प्रभाव द्वारा फिल्म निर्माण के बाद हटा दी गयी। पहली उपस्थिति में वोल्डेमॉर्ट को दो जीभों वाला दिखाया गया है परन्तु आगे की फिल्मों में यह नहीं दिखया गया। फिएँनेस ने कहा कि अंतिम दृश्य में डर से आतंकित हैरी को घूरने वाला दृश्य फिल्माने में दो हफ्ते लग गये। फिएँनेस ने यह किरदार हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह तथा हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग १ तथा भाग २ में भी निभाया।
फिएँनेस के भतीजे, हीरो फिएँनेस -टिफ़िन ने हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस में टॉम रिडल के बचपन का किरदार निभाया है। चूँकि भाग 2 में 16 वर्षीय टॉम रिडल का किरदार निभाने वाले क्रिस्टियन कॉलसन फिल्म की शूटिंग के समय तक 29 वर्ष के हो चुके थे इसलिये उन्हें किशोर टॉम रिडल के पात्र के लिये नहीं लिया गया। थॉमस जेम्स लॉन्गले को शुरुआत में इस पात्र के लिये लिया गया था परन्तु अन्तिम समय पर फ्रैंक डीलेन को ले लिया गया।
हिन्दी संस्करण
हिन्दी में फ़िल्मों के अनुवाद में वोल्डेमॉर्ट को आवाज अभिनेता ऋषभ शुक्ला ने दी है, जो कि महाभारत धारावाहिक में राजा शान्तनु का किरदार निभा चुके हैं।Hogwarts in Hindi: Rishabh Shukkla, 40 http://www.indianexpress.com/news/hogwarts-in-hindi/204825/0 इंडियन एक्सप्रेस 15 जुलाई 2007
परिवार
वंशवृक्ष
टिप्पणी: 'थॉमस' और 'मैरी' रिडल नाम फिल्म से लिये गये हैं तथा डेल्फिनी की उपस्थिति केवल कर्स्ड चाइल्ड नाटक में है। इसमें पॉटर परिवार को नहीं दर्शाया गया है।
line-height:100%;
SALSY सलाज़ार स्लिदरिन(नागेश नागशक्ति) PEVFAM अन्य पेवेरेल भाई
D ~ ~ J :
THRID y MARID MARGA माॅर्वोलो गॉण्ट थॉमस रिडल मैरी रिडल :
! , - ^ - . :
TOMRD y MERGA MORGA टॉम रिडल सीनियर मेरोपी गॉण्ट मॉफिन गॉण्ट :
! :
VOLMT y BELLA टॉम माॅर्वोलो रिडल बेलाट्रिक्स लेसट्रेंज :
! :
DELPH HARPO डेल्फिनी रिडल हैरी पॉटर
रिडल परिवार
रिडल परिवार, जो कि एक पुराना कुलीन परिवार था, में थॉमस व मैरी रिडल के पुत्र टॉम रिडल सीनियर का जन्म हुआ। यह परिवार लिटिल हैंगलटन कस्बे की घाटी के लगभग आधी सम्पत्ति का मालिक था तथा उस थॉमस उस कस्बे के सबसे प्रसिद्ध व्यक्ति थे। वे एक बड़े घर में रहते थे, परन्तु स्थानीय नागरिकों में अपने दम्भपूर्ण व्यवहार के कारण बदनाम भी थे। टॉम जो कि थॉमस व मैरी का एकमात्र पुत्र था, वह बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में अपनी उच्च वर्ग जैसी जिन्दगी जीने के लिये प्रसिद्ध था जैसे आकर्षक लड़कियों के साथ रहना, घुड़सवारी करना इत्यादि।
रोलिंग ने हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस में खुलासा किया है कि युवा मेरोपी गॉण्ट टॉम रिडल के करीब आने का हर सम्भव प्रयास करती थी, खिड़की व झाड़ियों से हर मौके पर उस पर नज़र रखती थी। मॉफिन ने अपनी बहन का टॉम के प्रति प्रेम को भाप लिया था और उस पर जादू का प्रयोग करने लगा। यह जादूगरी के नियमों का उल्लंघन था जिसके कारण उसका जादू मंत्रालय से भीषण युद्ध होता है और इसके बाद मॉफिन व उसके पिता माॅर्वोलो को अज़्काबान में कैद कर लिया गया। डम्बल्डोर के अनुसार इस बीच मेरोपी बिल्कुल अकेली हो गयी और उस पर पिता का नियंत्रण खत्म हो गया था, वह टॉम से अब बेरोकटोक मिल जुल सकती थी। वह टॉम को प्रेम काढ़े से युक्त पेय पदार्थ देती है। इस कारण से वह मेरोपी से मुग्ध हो जाता है और दोनों भाग कर शादी कर लेते हैं। शादी के तीन महीनें बाद मेरोपी गर्भवती हो जाती है। अब वह टॉम को इस विश्वास के साथ प्रेम काढ़ा देना बन्द कर देती है कि ऐसा करना किसी व्यक्ति को अपनी जादुई शक्तियों से गुलाम बनाने जैसा है। इसी समय वह इस विश्वास के साथ अपने जादूगरनी होने का भी खुलासा करती है कि या तो वह ऐसा जानकर सचमुच उससे प्रेम करने लगेगा नहीं तो कम से कम अपने अजन्मे बच्चे के प्रति प्रेम होने पर वह रुकेगा ही। परन्तु वह गलत साबित हुई और टॉम ने उसे यह सच्चाई पता लगते ही छोड़ दिया और वह अपने माता-पिता के साथ आकर रहने लगा। उसके बेटे टॉम माॅर्वोलो रिडल का जन्म 31 दिसम्बर 1926 को हुआ और जन्म होते ही उसकी माँ मेरोपी की मृत्यु हो गयी और अनाथालय में पला बढ़ा।
पाठकों ने पहली बार रिडल परिवार को सजा देने सम्बन्धी कहानी हैरी पॉटर और आग का प्याला में पढ़ी। टॉम माॅर्वोलो रिडल ने अपने पिता टॉम रिडल की पूरे परिवार सहित हत्या कर दी। मगलू दुनिया इस हत्या का आरोप रिडल परिवार के माली फ्रैंक ब्रायस पर4 1 तथा जादूगरी की दुनिया में मॉफिन गॉण्ट पर लगता है और उसकी मौत अज़्काबान में ही हो जाती है।
हैरी पॉटर और आग का प्याला के फ़िल्मी संस्करण में वोल्डेमॉर्ट के दादा-दादी का नाम थॉमस व मैरी रिडल रखा गया है।
गॉण्ट परिवार
गॉण्ट निवास के अधिकतर भाग को हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस में डम्बल्डोर के स्मृति पात्र के माध्यम से पृष्ठभूमि में दर्शाया गया है। गॉण्ट परिवार अतीत में एक प्रभावशाली तथा शक्तिशाली परिवार था तथा सलाज़ार स्लिदरिन (हिन्दी उपन्यासों में नागेश नागशक्ति) के अन्तिम ज्ञात वंशज थे। स्मृति पात्र में दिखायी गयी कहानी के अनुसार उनकी मेरोपी के शुद्ध रक्त जादूगर से शादी करने की जिद्द के कारण जादू मंत्रालय से उनका भीषण युद्ध होता है जिसके कारण वे गरीबी का जीवन जीने लगते हैं। रिडल परिवार की तरह गॉण्ट परिवार भी स्थानीय नागरिकों में बदनाम थे क्योंकि वे एक तो मलीन इलाके में रहते थे और दूसरा अपने शातिर व्यवहार के कारण उनकी छवि असभ्य और लोगों को डराने धमकाने वाली बन गयी थी।
माॅर्वोलो गॉण्ट, गॉण्ट परिवार के अन्तिम वंशज थे। उन्हें व उनके बेटे को जादू मंत्रालय के अधिकारियों के ऊपर हमला करने के आरोप में छोटे से काल के लिये अज़्काबान भेज दिया जाता है। वहाँ से छूटने के बाद वे घर वापस आ जाते हैं परन्तु इस कारण से उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है तथा जल्द ही उनकी मृत्यु हो जाती है। उन्होंने अपनी मुहरनुमा अंगूठी अपने पुत्र मॉफिन गॉण्ट को दे दी, जो कि एक मगलू की हत्या का आरोपी था। बाद में उसपर टॉम रिडल सीनियर व उनके परिवारीजनों की हत्या का आरोप लगता है, जो कि उसके भान्जे द्वारा की जाती है। असली गुनाहगार का पता डम्बल्डोर को बाद में चलता है तथा वह उसके भान्जे वोल्डेमॉर्ट के बारे में जानकारी पाने के उद्देश्य से अज़्काबान का भ्रमण करते है। उससे अपने भान्जे से हुए टकराव की सफलतापूर्वक स्मृति प्राप्त करने के पश्चात वे मॉफिन को रिहा कराने के लिये इस सबूत को प्रयोग करने की कोशिश करते हैं परन्तु न्यायालय का निर्णय आने से पूर्व ही मॉफिन की मृत्यु हो जाती है। चूँकि मॉफिन गॉण्ट परिवार का अन्तिम पुरुष था, इस कारण से उसकी मृत्यु के पश्चात गॉण्ट परिवार का अन्त हो जाता है।
मेरोपी गॉण्ट माॅर्वोलो की पुत्री तथा मॉफिन की बहन थी। हैरी का मेरोपी के विषय में पहला प्रभाव आज तक के सबसे ज्यादा हारी हुई इन्सान के रूप में पड़ा। संभवतः उस पर ऐसा प्रभाव मेरोपी के गरीबी, मलिनता व अशिष्ट लोगों के बीच पालन पोषण होने के कारण पड़ा। उसने टॉम रिडल सीनियर से भाग कर शादी की तथा शादी तीन महीनें बाद ही गर्भवती हो गयी। पहले उसने टॉम को प्रेम काढ़ा देकर उसे अपने प्रेम में वशीभूत किया परन्तु जब वह गर्भवती हुई तो उसने काढ़ा देना बंद कर दिया। उसने इस उम्मीद से काढ़ा देना इसलिये बंद किया था क्योंकि वह अपनी असत्य से भरपूर जिन्दगी अब और नहीं जीना चाहती थी तथा वह यह भी चाहती थी उसका पति टॉम उसे सच्चा प्यार करे, साथ ही उसे यह उम्मीद भी थी कि उसका पति कम से कम अपने अजन्मे बच्चे से प्रेम होने के कारण रुक जायेगा। लेकिन ऐसा नहीं होता है और टॉम सच्चाई पता लगते ही उसे छोड़ कर चला जाता है। इन सब घटनाक्रम से निराश मेरोपी लन्दन की सड़कों पर इधर उधर भटकने लगती है। अब उसके पास केवल खानदानी सोने का लाॅकेट बचा था, जो कि उसके पूर्वज सलाज़ार स्लिदरिन का था, उसने कम कीमत में बेच दिया। जब वह अपने पुत्र को जन्म देने वाली थी तब वह किसी तरह से मगलू अनाथालय में पहुँचती है, जहाँ उसके पुत्र टॉम माॅर्वोलो रिडल का जन्म होता है। उसके जन्म के अगले घण्टे ही मेरोपी की मृत्यु हो जाती है।
गाॅर्मलैथ गॉण्ट सलाज़ार स्लिदरिन की सत्रहवीं शताब्दी की वंशज थी। उसके पास सलाज़ार स्लिदरिन की ही छड़ी थी। हॉग्वार्ट्स से शिक्षित गाॅर्मलैथ सत्रहवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में आयरलैंड में रहती थी। 1608 ईस्वी के आसपास उसने अपनी बहन व उसके पति विलियम सायर (जो कि आयरिश जादूगरनी मॉरिगन का वंशज था) की हत्या कर दी तथा उसकी पाँच वर्षीय पुत्री इस्लॉट सायर का अपहरण कर लिया तथा "हैग्स ग्लेन" की घाटियों में पालन पोषण किया। उसका मानना था कि उसके माता -पिता की मगलुओं से निकटता इसॉल्ट के लिये सही नहीं है। क्रूर और कट्टर गाॅर्मलैथ ने इस्लॉट को मगलुओं से अलग-थलग करने के लिये उसके ऊपर काले जादू का इस्तेमाल किया, उसे छड़ी का इस्तेमाल नहीं करने दिया, हॉग्वार्ट्स में दाखिला भी नहीं लेने दिया, जैसा कि उसने खुद किया था। 12 साल उसके साथ रहने के बाद इस्लॉट ने गाॅर्मलैथ की छड़ी चुरा ली तथा वह अमेरिकी उपनिवेश के ओर भाग गयी और मैसाचुसेट्स में रहने लगी। वहाँ पर उसने इल्वरमॉर्नी जादू टोना और तन्त्र मन्त्र विद्यालय में दाखिला ले लिया। जब गाॅर्मलैथ को यह पता चला तब वह अपनी भतीजी का पीछा करते हुए वह मैसाचुसेट्स पहुँच गयी जहाँ इस्लॉट के मित्र ने उसकी हत्या कर दी।जे॰ के॰ रोलिंग (जून 28, 2016). "Ilvermorny School of Witchcraft and Wizardry" https://web.archive.org/web/20171222143215/https://www.pottermore.com/writing-by-jk-rowling/ilvermorny 22 दिसंबर 2017 . पॉटरमोर.
वोल्डेमॉर्ट और हैरी दोनों ही एक दूसरे के दूर के रिश्तेदार थे क्योंकि वे दोनों ही पेवेरेल भाइयों के परिवार से थे।TIME Person of The Year Runner-up: J.K. Rowling टाइम 23 दिसम्बर 2007 http://www.time.com/time/specials/2007/personoftheyear/article/0,28804,1690753_1695388_1695569,00.html 23 दिसम्बर 2007 https://web.archive.org/web/20110209002022/http://www.time.com/time/specials/2007/personoftheyear/article/0,28804,1690753_1695388_1695569,00.html 9 फ़रवरी 2011 live
चरित्र चित्रण
बाह्य शारीरिक बनावट
रोलिंग ने उपन्यास के चौथे संस्करण में अपना शरीर वापस पाने के बाद वोल्डेमॉर्ट को फ़ीकी त्वचा, खड़िया के सामान सफ़ेद चेहरा, सर्प जैसी नासिका छिद्र, लाल आँखों वाला और बिल्ली के सामान गलफड़ों वाला, कंकाल जैसा शरीर, और अप्राकृतिक रूप से लम्बे उँगलियों के बड़े व पतले हाथ वाला दिखाया है। हैरी पॉटर और आग का प्याला, अध्याय 32 से 35 उपन्यास के सातवें संस्करण के पहले अध्याय के अनुसार उसके पास बाल तथा होंठ भी नहीं थे। दूसरे व छठें संस्करण में अतीत में स्मृति पात्र द्वारा उसकी देखी कहानियों के अनुसार वह फ़ीकी त्वचा, जेट जैसे काले बालों व गहरी भूरी आँखों के साथ सुन्दर व लम्बा था। वह अपने लुक से सभी को आकर्षित कर सकता था। ऐसा अनुमान है कि उसके मनुष्य रूप से दैत्य बनने का कारण अपनी अमर होने की चाहत में आत्मा को विभाजित करके होर्क्रक्स बनाना था। फ़िल्म में वोल्डेमॉर्ट की आँखे नीली तथा प्यूपिल गोलाकार है।
व्यक्तित्व
रोलिंग ने वोल्डेमॉर्ट का "सैकड़ों वर्षों का दुष्टतम जादूगर" के रूप में वर्णन किया है। उन्होंने उसे "अत्यधिक मनोरोगी, अन्य लोगों की पीड़ा पर मानुष्यिक प्रतिक्रिया का अभावी" के रूप में वर्णित किया है। साथ ही उसे अपनी ख़ुशी के कारण दूसरों, विशेषकर मगलुओं, के कत्ल करने वाला दिखाया है। उसके अन्दर चेतना का आभाव था, वह अपने किये पर उसे कोई पछतावा नहीं होता था तथा वह अपने अतिरिक्त इंसानियत का महत्त्व भी नहीं समझता था।http://www.accio-quote.org/articles/2000/0900-ew-jensen.htm जेफ़ जेंसन एंटरटेनमेंट वीकली 7 सितम्बर 2000 20 अप्रैल 2008 Fire Storm https://web.archive.org/web/20070930201409/http://www.accio-quote.org/articles/2000/0900-ew-jensen.htm 30 सितंबर 2007 live उसे न तो मनुष्य के साथ साहचर्य या मित्रता स्थापित करना पसन्द नहीं था और न ही उसे किसी से प्यार या लगाव था। वह स्वयं को श्रेष्ठ समझता था और अपने सामने सभी को हीन मानता था। रोलिंग ने यह भी लिखा है कि वह " वास्तव में अविश्वसनीय ढंग से ताकत का भूखा, नस्लवादी" था।A Good Scare http://www.time.com/time/pacific/magazine/20001030/potter.html टाइम 30 अक्टूबर 2000 3 नवम्बर 2008 dead https://web.archive.org/web/20080114013140/http://www.time.com/time/pacific/magazine/20001030/potter.html 14 January 2008 अगर वह ख्वाइश दर्पण में देखता तो वह स्वयं को "सर्वशक्तिमान और अविनाशी" के रूप में देखता जैसा वह चाहता था।What Jo says about...Lord Voldemort, aka Tom Marvolo Riddle http://www.accio-quote.org/themes/voldemort.htm 3 नवम्बर 2008 https://web.archive.org/web/20081015165824/http://www.accio-quote.org/themes/voldemort.htm 15 अक्तूबर 2008 live
रोलिंग ने यह भी लिखा है कि वह वह अपनी माँ व जादूगरनी मेरोपी गॉण्ट द्वारा एक मगलू व उसके पिता टॉम रिडल पर प्रेम काढ़े के फलस्वरूप उत्पन्न हुआ था, जो एक असफल प्यार का परिणाम था। काढ़े का असर खत्म होने व पिता के उसकी माँ को छोड़ देने के कारण उसकी माँ की मृत्यु हो जाती है, लेकिन अगर उसकी माँ जीवित रहती और उसे प्यार देती तो अवश्य सब कुछ बदल गया होता। वह आकर्षण जिसके कारण टॉम रिडल के रूप में जन्मे बालक का वोल्डेमॉर्ट में परिवर्तन हुआ वह बहुत आवश्यक है क्योंकि यही वह संकल्पना दिखाता है जिसके कारण इस पात्र का जन्म हुआ।http://the-leaky-cauldron.org/2007/7/30/j-k-rowling-web-chat-transcript "J." K. rowling web chat transcript 15 अगस्त 2007 https://web.archive.org/web/20070824042509/http://www.the-leaky-cauldron.org/2007/7/30/j-k-rowling-web-chat-transcript 24 अगस्त 2007 dead
लगभग सभी खलनायकों के समान, वोल्डेमॉर्ट का दम्भ ही उसके पतन का कारण बनता है। वह मृत्यु से अत्यधिक भय था, जिसे उसने शर्मनाक तथा घृणित इंसानी कमजोरी बतायी है। उसके अन्दर अहंकारी होने के कई लक्षण थे। अपने प्राण भक्षियों के सामने वोल्डेमॉर्ट ने यह माना है कि उसने हैरी के माता-पिता पर हमले की बड़ी कीमत चुकाई है, और फिर उसने यह अवलोकन किया कि इसमें क्या गलत हुआ और अन्त में वह ये दोष स्वयं पर लेता है। रोलिंग ने यह लिखा है कि उसका बहुरुपिया उसकी अंतिम यात्रा (ज़नाज़ा) होती।http://www.accio-quote.org/articles/2005/0705-tlc_mugglenet-anelli-2.htm "Anelli, Melissa and Emerson Spartz. "The Leaky Cauldron and MuggleNet interview Joanne Kathleen Rowling: Part Two," The Leaky Cauldron 16 जुलाई 2005 7 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171031153434/http://www.accio-quote.org/articles/2005/0705-tlc_mugglenet-anelli-2.htm 31 अक्तूबर 2017 dead रोलिंग ने वोल्डेमॉर्ट और हैरी में अन्तर बताते हुए कहा है कि हैरी ने मृत्यु को स्वीकार कर लिया था इस कारण से वह अन्त में उसकी तुलना में अधिक ताकतवर होकर उभरा।
जादुई शक्तियाँ तथा कौशल
पूरी शृंखला में रोलिंग ने वोल्डेमॉर्ट को अत्यधिक शक्तिशाली, बुद्धिमान और निर्मम दुष्ट जादूगर बताया है। वह दूसरो का दिमाग अच्छे से पढ़ सकता था और स्वयं के दिमाग में घुसने से दूसरो को रोक भी सकता था। डम्बलडोर के अतिरिक्त वह एक मात्र ऐसा ज्ञात जादूगर था जो चुप चाप छू-मंतर हो जाता था। वोल्डेमॉर्ट एक मात्र जादूगर डम्बल्डोर से डरता था।
अन्तिम पुस्तक में वोल्डेमॉर्ट को बिना किसी सहारे के उड़ता दिखाया गया, जिसने भी यह पढ़ा या देखा वह अचंभित रह गया।7 4 अपने पूर्वज गॉण्टों की तरह वह भी सर्पों से सर्पभाषा में बात कर सकता था। उसे यह कौशल अपने पूर्वज सलाज़ार स्लिदरिन से मिला। गॉण्ट परिवार स्वयं की बातचीत में भी इस भाषा का प्रयोग करते थे। यह असाधारण लक्षण उसमे सम्भवतः आनुवंशिक रूप से आ गया हो, क्योंकि गॉण्ट परिवार में यह परम्परा रक्त की शुद्धता बनाये रखने के लिये निभायी जाती थी। जब वोल्डेमॉर्ट नवजात हैरी की हत्या का प्रयास करता है तब उसकी आत्मा के हिस्से के साथ सर्पभाषा में बोलने की कला हैरी में भी चली जाती है। जब वह आत्मा का हिस्सा हैरी में मर जाता है तो हैरी में यह शक्ति खत्म हो जाती है।http://the-leaky-cauldron.org/2007/7/30/j-k-rowling-web-chat-transcript JK Rowling web chat transcript 30 July 2007 11 सितंबर 2018 https://web.archive.org/web/20070824042509/http://www.the-leaky-cauldron.org/2007/7/30/j-k-rowling-web-chat-transcript 24 अगस्त 2007 dead छठे भाग में पुरानी कहानी देखने के दौरान वोल्डेमॉर्ट ने डम्बलडोर के सामने एक नौकरी के साक्षात्कार के दौरान दावा किया कि उसने "जादू की सीमायें पहले से अधिक बढ़ा दी हैं"।6 20 डम्बल्डोर ने यह भी कहा है कि वोल्डेमॉर्ट की जादुई ज्ञान किसी भी जीवित जादूगर से बहुत अधिक है5 और यहाँ तक कि वोल्डेमॉर्ट के पूरी शक्ति के साथ लौटने पर उसके मन्त्रों के सामने डम्बल्डोर के पास सबसे ताकतवर बचाव मंत्र होने का ज्ञान भी अपर्याप्त होगा। डम्बल्डोर ने यह भी कहा है कि वोल्डेमॉर्ट सम्भवतः हॉग्वार्ट्स का सबसे बुद्धिमान विद्यार्थी है।2 17 परन्तु वोल्डेमॉर्ट में यह विलक्षण प्रतिभा तथा कौशल होते हुए भी वह प्यार जैसे शक्तिशाली जादू का सामना करने में अयोग्य था; इस समय कोई शक्तियाँ काम नहीं करती थी। पूरे शृंखला में उसकी यह सबसे बड़ी जादुई अयोग्यता दिखाई गयी है। वोल्डेमॉर्ट प्रारम्भ में अपनी जादुई शक्तियों पर संदेह करने लगता है, मगर अपने शरीर व ताकत वापस पाने के बाद अपने प्राण भक्षियों के सामने वह ये स्वीकार करता है कि उसने लिली पॉटर की उस प्यार की ताकत को अनदेखा कर दिया था जिसने हैरी की जान बचाई।4 33
रोलिंग ने अपनी वेबसाइट पर खुलासा किया है की वोल्डेमॉर्ट की छड़ी एक सदाहरित वृक्ष से बनी थी जिसका रस जहरीला था जो की मृत्यु का प्रतीक था। इसे सोच समझकर हैरी की छड़ी के समान अक्ष वाला बनाया गया, जो कि एक सदाबहार काटेदार झाड़ी से बनी थी। इसे उन्होंने इसलिए चुना था क्योंकि सदाबहार काटेदार झाड़ी शत्रु से बदला लेना का प्रतीक मानी जाती है।http://www.jkrowling.com/textonly/en/extrastuff_view.cfm?id=18 Section: Extra Stuff WANDS 15 अगस्त 2007 dead https://web.archive.org/web/20070724184214/http://www.jkrowling.com/textonly/en/extrastuff_view.cfm?id=18 24 जुलाई 2007
रोलिंग ने पुस्तक में यह स्थापित किया है कि वोल्डेमॉर्ट हैरी के माथे पर बने निशान के माध्यम से उसके साथ जादुई रूप से जुड़ा था। जब उसने हैरी को मृत्यु श्राप दिया और उसका उल्टा असर उसी पर हो गया, तब यह निशान हैरी के माथे पर बन गया था। पुस्तक तथा फ़िल्मों में यह दिखाया गया है कि हैरी का यह निशान वोल्डेमॉर्ट की उपस्थिति का संकेतक था। यह तब अधिक दर्द करता था जब अनिष्टदेव उसके निकट होता था या वह निर्दयी या बहुत खुश होने वाला भाव दर्शाता था। रोलिंग के अनुसार नवजात हैरी पर हमले के समय वोल्डेमॉर्ट ने हैरी को माथे के निशान के रूप में अपने दिमाग की एक जादुई खिड़की उसे दे दी थी, जो की दूसरा कोई जादूगर नहीं करता है।http://www.jkrowling.com/textonly/en/faq_view.cfm?id=84 jkrowling.com F.A.Q dead https://web.archive.org/web/20120205110922/http://www.jkrowling.com/textonly/en/faq_view.cfm?id=84 5 फरवरी 2012
प्रतिक्रिया
बहुत से लोग वोल्डेमॉर्ट के पात्र का कुछ राजनीतिज्ञों से तुलना करने लगे। रोलिंग ने यह माना कि वोल्डेमॉर्ट एडोल्फ़ हिटलर का "एक प्रकार" था।New Interview with J.K. Rowling for Release of Dutch Edition of "Deathly Hallows" 19 नवम्बर 2007 http://www.the-leaky-cauldron.org/2007/11/19/new-interview-with-j-k-rowling-for-release-of-dutch-edition-of-deathly-hallows The Volkskrant 6 मार्च 2008 https://web.archive.org/web/20180316040219/http://www.the-leaky-cauldron.org/2007/11/19/new-interview-with-j-k-rowling-for-release-of-dutch-edition-of-deathly-hallows/ 16 मार्च 2018 live http://popwatch.ew.com/2007/10/20/rowling-outs-du/ J.K. Rowling outs Dumbledore! Entertainment Weekly – PopWatch Blog 8 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140815074357/http://popwatch.ew.com/2007/10/20/rowling-outs-du/ 15 अगस्त 2014 live रोलिंग ने वोल्डेमॉर्ट की तुलना सोवियत संघ के तानाशाह जोसेफ़ स्टालिन से भी की है।http://www.the-leaky-cauldron.org/2007/11/19/new-interview-with-j-k-rowling-for-release-of-dutch-edition-of-deathly-hallows New Interview with J.K. Rowling for Release of Dutch Edition of "Deathly Hallows" – The Leaky Cauldron 13 सितंबर 2018 https://web.archive.org/web/20180316040219/http://www.the-leaky-cauldron.org/2007/11/19/new-interview-with-j-k-rowling-for-release-of-dutch-edition-of-deathly-hallows/ 16 मार्च 2018 live हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी फ़िल्म के निर्देशक अल्फोंसो कुओरान ने वोल्डेमॉर्ट की तुलना पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉकर बुश और इराक़ के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन से की है क्योंकि उनके अनुसार दोनों के हित स्वार्थी थे और दोनों ही शक्ति के भूखे थे।*Pierce, Nev. Reel Life https://web.archive.org/web/20181118005335/http://www.bbc.co.uk/films/2003/07/28/reel_life_july_28_2003_article.shtml 18 नवंबर 2018 , 28 जुलाई 2003 बीबीसी
http://www.newsweek.com/id/152656/page/1 कार्ला पॉवर डेविन गॉर्डन yes Caution:Wizard at Work न्यूज़वीक पत्रिका 4 अगस्त 2003 1 मई 2009 https://web.archive.org/web/20090705023238/http://www.newsweek.com/id/152656/page/1 5 जुलाई 2009 live
आईजीएन ने वोल्डेमॉर्ट को "वास्तव में डरावना" कहते हुए हैरी पॉटर शृंखला का सातवाँ सबसे पसंदीदा पात्र चुना।http://uk.movies.ign.com/articles/100/1002569p4.html Top 25 Harry Potter Characters ब्रायन लिंडर फिल पिरेलो एरिक गोल्डमैन मैट फाउलर 14 जुलाई 2009 आइजीएन 3 अप्रैल 2011 dead https://web.archive.org/web/20110831203220/http://uk.movies.ign.com/articles/100/1002569p4.html 31 अगस्त 2011 dmy-all 2014 में Watchmojo.com ने "शीर्ष 10 हैरी पॉटर पात्र" में वोल्डेमॉर्ट को सातवाँ स्थान दिया जबकि "शीर्ष 10 दुष्ट हैरी पॉटर खलनायक" तथा ""शीर्ष 10 अत्यंत भयावह हैरी पॉटर मृत्यु" में उसे पहला स्थान दिया।
सन्दर्भ
2
श्रेणी:हैरी पॉटर
de:Figuren der Harry-Potter-Romane#Lord Voldemort