411 REFERENCE · Wikipedia
गोमल नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की नदी है जो उत्तर-पश्चिमी सरहदी सूबे के दक्षिणी हिस्से में है। यह नदी अफगानिस्तान की कोहनाक पर्वतमाला से निकली है। अफगानिस्तान राज्य की सीमा पार करने के बाद जब यह पाकिस्तान में प्रवेश करती है, तब इससे कुंदार नामक पर्वतीय नदी मिलती है। अफगानिस्तान के पूर्वी भाग की यह नदी दक्षिण-पूर्व की ओर से बह कर पाकिस्तान में प्रवेश करने के बाद इसका बहाव सीधे पूर्व की तरफ हो जाता है। दोमंदी से मुर्तजा तक नदी में उत्तर से वानातोई तथा दक्षिण से झाब नामक नदियाँ मिलती है। गोमल नदी डेरा इस्माइल खाँ के पास सिंध नदी से मिलती है। बाढ़ आने पर ही इसका पानी सिंधु नदी तक पहुँच पाता है अन्यथा अधिकांश पानी सिंचाई में खर्च हो जाता है।
श्रेणी:विश्व की नदियाँ
श्रेणी:पाकिस्तान की नदियाँ
श्रेणी:अफ़्गानिस्तान की नदियाँ
श्रेणी:बलोचिस्तान की नदियाँ
श्रेणी:ऋग्वैदिक नदियाँ