411 REFERENCE · Wikipedia
वॉयस ऑफ़ अमेरिका
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वॉयस ऑफ़ अमेरिका 185px|वॉयस ऑफ़ अमेरिका की लोगो अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारणकर्ता संयुक्त राज्य अमेरिका (अमेरिका से बाहर के लोगों के लिए) अमेरिकी सरकार वीओए.गौव
वॉयस ऑफ़ अमेरिका (अंग्रेज़ी: Voice of America (VOA)) अमेरिकी सरकार की आधिकारिक मल्टीमीडिया प्रसारण सेवा है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण सेवाओं में वॉयस आफ़ अमेरिका एक जाना-माना नाम है। अंग्रेज़ी के अतिरिक्त वीओए अन्य ४४ भाषाओं में भी प्रसारण करता है। इनमें से २५ भाषाओं पर दूरदर्शन पर भी प्रसारण होता है।वॉयस ऑफ अमेरिका https://web.archive.org/web/20100204044855/http://author.voanews.com/english/About/ 4 फ़रवरी 2010 आधिकारिक जालस्थल इस सेवा का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों को विश्व के बारे में अमेरिकी दृष्टिकोण से अवगत कराना है। इस सेवा के वांछित श्रोता मात्र अमेरिका में या अमेरिकी नागरिक ही नहीं है, वरन् पूरे विश्व में इस पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों को सुना जाता है। विश्व में इस सेवा के १२.५ करोड़ श्रोता/उपयोक्ता है। वीओए से प्रतिसप्ताह लगभग १५०० घंटे के समाचार, ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। इस सेवा को उत्कृष्ट बनाने में १३०० कर्मचारियों का सहयोग होता है।
वीओए का गठन १९४२ में युद्ध सूचना कार्यालय के अधीन किया गया था जिसका उद्देश्य उस समय यूरोप में चल रहे द्वितीय विश्व युद्ध के समाचारों का प्रसारण करना था। वीओए ने २१ फरवरी, १९४२ को प्रसारण आरम्भ किया। वीओए द्वारा लघुतरंग ट्रान्समीटर ट्रान्समीटरों से प्रसारण किया जाता है और वे कोलम्बिया बॉडकास्टिंग सिस्टम (सीबीएस) द्वारा उपयोग किये जाते हैं। वीओए ने १७ फरवरी, १९४७ को भूतपूर्व सोवियत संघ में भी रेडियो प्रसारण आरम्भ किया।शीत युद्ध के दौरान, वीओए को संयुक्त राज्य सूचना संस्था के अधीन रखा गया। १९८० के दशक में वीओए ने दूरदर्शन सेवा भी आरम्भ की और क्यूबा के लिए विशेष कार्यक्रमों का प्रसारण भी आरम्भ किया। वर्तमान में वीओए के २७ रेडियो प्रसारण स्टूडियो, ३३ प्रोडक्शन एवं रिकॉर्डिंग स्टूडियो, ३० व्यावसायिक मिक्सिंग एवं डबिंग स्टेशन, ४ दूरदर्शन स्टूडियो, २१ वीडियो संपादन सूट्स एवं मास्टर नियंत्रण, रिकॉर्डिंग, रीशिड्यूलिंग एवं फ़ीड इन्टेक की विभिन्न सुविधाएं हैं। इनका ३०,०००व र्ग फ़ीट का समाचार केन्द्र है जिसमें २४ घंटे, ३६५ दिन १५० से २०० समाचार रिपोर्टें प्रतिदिन सभी भाशाओं की सेवाओं एवं कार्यक्रमों के लिये कार्यरत हैं। यहां २२ अंतर्देशीय एवं १६ सूदूर संवाददातागण हैं, जिनके संग ९० अंशकालिक संवाददाता भी कार्यरत हैं, जिन्हें स्ट्रिंजर्स कहते हैं।
वॉयस ऑफ अमेरिका की हिंदी सेवा को ५३ वर्षों की सेवा उपरांत ३० सितंबर २००८ को बंद कर दिया गया है।हिंदी के चमकते बाजार में वॉयस ऑफ अमेरिका का सूर्यास्त https://web.archive.org/web/20081201173458/http://www.bhaskar.com/2008/10/03/0810030918_vice_america.html 1 दिसंबर 2008 । भास्कर। ३ अक्टूबर २००८। कुमार राधारमण
भाषाएँ
वॉयस ऑफ़ अमेरिका ४६ भाषाओं में प्रसारण करता है। टीवी प्रसारण * से चिह्नित हैं:
अफान ओरोमो
अल्बानियाई*
अम्हारिक
आर्मेनियाई*
अज़रबैजानी*
बंगाली*
बोस्नियाई*
बर्मी
कैंटोनी*
क्रियोल
क्रोएशियाई*
दारी* अंग्रेज़ी*
फ़्रांसीसी*
जॉर्जियाई
यूनानी*
हौसा
हिन्दी*
इण्डोनेशियाई*
ख्मेर
किन्यारवाण्डा*
कोरियाई
कुर्द लाओ
मैसिडोनियाई*
मंदारिन*
डीबील
पश्तो*
फ़ारसी*
पुर्तगाली
रूसी*
सर्बियाई*
शोना
सोमाली स्पेनी*
स्वाहिली
तागलोग
थाई
तिब्बती*
तिग्रिग्ना
तुर्क*
यूक्रेनी*
उर्दू*
उज़्बैक*
वियतनामी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
वॉयस ऑफ़ अमेरिका
वॉयस ऑफ़ अमेरिका
श्रेणी:प्रसारण
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका
श्रेणी:टेलिविज़न