411 REFERENCE · Wikipedia
ओरविन पर्वत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ओरविन पर्वतOrvin Mountains Conrad Mountains North.jpg 250px ओरविन पर्वतों की कोनरैड पर्वतमाला उपशृंखला में ग्लोपेकेन हिमानी अंटार्कटिका सान्देगटिन्ड पर्वत ३,०५५ मीटर 71 52 S 9 45 E
ओरविन पर्वत (Orvin Mountains) पूर्वी अंटार्कटिका के रानी मौड धरती क्षेत्र में स्थित पर्वतमालाओं का समूह है। यह १०५ किमी तक चलने वाली कतारें वोलथाट पर्वतों (Wohlthat Mountains) से लेकर मुएहलिग-होफ़मान पर्वतों (Mühlig-Hofmann Mountains) तक चलतीं हैं। ३,०५५ मीटर (१०,०२३ फ़ुट) ऊँचा और भीमकाय आकार वाला सान्देगटिन्ड पर्वत (Sandeggtind Peak) ओरविन पर्वतों की कोनरैड पर्वत (Conrad Mountains) नामक उपशृंखला में स्थित है और ओरविन पर्वतमालाओं का सबसे ऊँचा पर्वत है।
ओरविन पर्वतों की उपशृंखलाएँ
ओरविन पर्वतों की कई उपशृंखलाएँ हैं:
शेरबाकोव पर्वतमाला (Shcherbakov Range)
कोनरैड पर्वतमाला (Conrad Mountains)
गागारिन पर्वतमाला (Gagarin Mountains)
कर्ट्ज़ पर्वतमाला (Kurze Mountains)
द्रायगाल्स्की पर्वतमाला (Drygalski Mountains)
फ़िल्च्नर पर्वतमाला (Filchner Mountains)
इनके अलावा २,४८५ मीटर (८,१५० फ़ुट) ऊँचा दालमान्न पर्वत (Mount Dallmann) भी ओरविन पर्वतों का भाग है।
इन्हें भी देखें
रानी मौड धरती
सन्दर्भ
श्रेणी:अंटार्कटिका की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:अंटार्कटिका के पर्वत
श्रेणी:रानी मौड धरती की पर्वतमालाएँ