411 REFERENCE · Wikipedia
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) ज्ञानं नेचं परिज्ञात (संस्कृत) ३० जुलाई २००५ सार्वजनिक प्रो. मुकेश कुमार वर्मा प्रो॰ गेलुस राम साहू भिलाई छत्तीसगढ़ भारत शहरी यूजीसी (आंशिक) www.csvtu.ac.in
thumbnail|right|280px|सीएसवीटीयू का नेवईभाठा स्थित नवीन भवन
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित तकनीकी विश्वविद्यालय है। इसे संक्षिप्त रूप से सीएसवीटीयू के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के हाथों ३० जुलाई २००५ को हुई थी। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध राज्य में ४५ इंजीनियरिंग महाविद्यालय, एक आर्किटेक्चर महाविद्यालय, ३८ पॉलीटेक्निक और ११ फार्मेसी महाविद्यालय शामिल हैं।
सीएसवीटीयू कार्य परिषद
छत्तीसगढ़ विधानसभा ने २५ जुलाई २०१४ को सीएसवीटीयू अधिनियम २००४ में संशोधन करते हुए कार्य परिषद में सदस्यों की संख्या ३२ से घटाकर सीधे ११ कर दी। इसमें सात पद पदेन हैं, जिनमें वित्त, तकनीकी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा संचालनालय के अधिकारी शामिल हैं। बाकी बचे ४ पदों में से एक पद विधानसभा के नामित सदस्य और एक संबद्ध कॉलेज के प्राध्यापक के लिए सुरक्षित रखा गया है।
डॉ वर्मा कुलपति नियुक्त
कुलाधिपति बलराम दास टंडन ने चयन समिति की अनुशंसा पर कुलपति पद पर २६ अगस्त २०१५ को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर में प्रोफेसर डॉ मुकेश कुमार वर्मा की सीएसवीटीयू का कुलपति नियुक्त किया। डॉ वर्मा ने ३ सितंबर को दुर्ग संभागायुक्त अशोक अग्रवाल से कुलपति का पदभार ग्रहण किया।
सन्दर्भ
छत्तीसगढ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम, २००४ - हिन्दी
छत्तीसगढ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम, २००४ - अंग्रेजी
छत्तीसगढ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम, २०१४ - हिन्दी
बाहरी कड़ियाँ
सीएसवीटीयू का आधिकारिक जालस्थल
श्रेणी:छत्तीसगढ़ में विश्वविद्यालय और कॉलेज
श्रेणी:भारत के विश्वविद्यालय
श्रेणी:विशेषज्ञता विश्वविद्यालय
श्रेणी:तकनीकी विश्वविद्यालय