Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लालबाग पैलेस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दाएँ|अंगूठाकार|220x220पिक्सेल| लालबाग पैलेस, इंदौर अंगूठाकार| मुख्य द्वार, लालबाग पैलेस अंगूठाकार| सूबेदार मल्हार राव होल्कर की प्रतिमा (1693-1766) लालबाग पैलेस, भारत के मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सरस्वती नदी के तट पर स्थित एक आवासीय शाही महल है। इसका निर्माण होल्कर राजवंश के द्वारा किया गया था, इस राजवंश द्वारा इंदौर रियासत पर शासन किया था। इतिहास एवं वास्तुकला होलकर रियासत में बनाया गया लालबाग पैलेस 72 एकड़ भू क्षेत्र में फैला है जिसके 04 एकड़ पर  45 कमरों से निर्मित यह पैलेस अपनी भव्यता, कलात्मकता और सुंदरता का नायाब उदाहरण है। इसे बनाने की योजना तुकोजीराव द्वितीय के शासन काल के वर्ष 1877 में राज्य के इंजीनियर मिस्टर केरी ने बनाई थी। इसका निर्माण युवराज शिवाजीराव होलकर के निवास के लिए किया गया था। 1884 तक महल बनकर तैयार हो गया।मूलतः इसका निर्माण कार्य 06 वर्षों में पूर्ण हुआ जिस पर कुल 36 लाख रूपये की लागत आई थी इसके निर्माण रोमन शैली में, पेरिस के राजमहलों वाली सजावट, बेल्जियम की कांच कला, कलात्मक झा़ड़ फानुस व कसारा संगमरमर के स्तंभ आदि से परिपूर्ण हैं। दरबार हॉल में छतों पर निहायत ही खूबसूरत पेंटिंग्स देखी जा सकती हैं। इसके अलावा कीमती, कलात्मक फर्नीचर और गलीचों से इसकी साज-सज्जा की गई थी। 1883 में महाराजा तुकोजीराव द्वितीय ने लालबाग की लैंडस्केपिंग अपने निर्देशन में करवाई थी। इसकी लैंडस्केपिंग प्रसिद्ध उद्यानशास्त्री मिस्टर हार्वे ने की थी। 1903 से 1911 ई. तक महाराजा तुकोजीराव (तृतीय) अल्प वयस्क थे। अत: होलकर प्रशासन कौंसिल ऑफ रीजेंसी द्वारा संचालित किया जा रहा था। इस अवधि में ही इस महल को पाश्चात्य शैली में कीमती संगमरमर से सुसज्जित किया गया। 1911 तक लालबाग पैलेस को यूरोपीय स्वरूप दिया गया।1912 में इस महल के भीतर यशवंतराव होलकर (द्वितीय) के आवास कक्ष को भी व्यवस्थित किया गया तथा लालबाग से गौतमबाग के मध्य एक पुल का निर्माण करवाया गया। 1914 में पुन: कुछ नए काम हाथ में लिए गए जिनमें महल का विस्तार, गैरेज एवं अस्तबल तथा अस्थायी किचन मुख्य थे। 1921 में महल की साज-सज्जा फिर की गई और इसके परिसर में सन् 1936 से लेकर 1938 के बीच 1600 प्रजातियों के गुलाब लगाए गए थे। ये गुलाब लंदन से मंगाए गए थे इसकी एक खूबी यह है कि इसका मुख्य द्वार इंग्लैंड के बकिंघम पैलेस की तरह बनाया गया था। बीड़ से बनाए गए इस मुख्य द्वार को जहाज के रास्ते मुंबई लाया गया और वहां से सड़क मार्ग से इंदौर लाया गया था। गेट पर होलकर राज का चिह्न भी बनाया गया था और इस पर अष्टधातु के दो शेर भी बनाए गए। लाल बाग महल को भारत और इटली के कई अन्‍नय चित्रों व मूर्तियां से सजाया गया है। इस महल की दीवारों पर व छत पर नक्‍काशी बनी हुई है। इस महल में होलकर शासकों की जीवन शैली की झलक स्‍पष्ट तौर पर देखने को मिलती है। इस महल का इस्‍तेमाल होलकर शाही परिवार के द्वारा मेजबानी में किया जाता था।1938 में लालबाग लोक निर्माण विभाग से हाउस होल्ड विभाग को दे दिया गया। 1978 में तुकोजीराव होल्कर III की मृत्यु के बाद, उनकी तीसरी पत्नी, शर्मिष्ठा देवी (पूर्व नाम नैन्सी ऐनी मिलर) बाहर चली गईं और बाद में, महल को एक संग्रहालय में बदल दिया गया।महल में एक सिक्‍का संग्रहालय भी है। पहली मंजिल का अधिकांश हिस्सा आग में नष्ट हो गया था। 1980 के दशक में, महल जर्जर हो गया और राज्य सरकार द्वारा 1987 में 64.46 लाख रुपये में संपत्ति का अधिग्रहण क़िया गया।https://hindi.webdunia.com/history-and-culture-of-indore/lalbagh-palace-sirmaur-of-all-the-palaces-of-indore-122062500073_1.html इंदौर के समस्त महलों का सिरमौर लालबाग पैलेस इंदौर अपना hindi.webdunia.com hi 2023-08-14 https://www.indiatoday.in/magazine/heritage/story/19880415-lal-bagh-palace-in-indore-is-a-crumbling-edifice-797144-1988-04-15 Lal Bagh palace in Indore is a crumbling edifice 15 April 1988 India Today https://www.deccanherald.com/specials/four-holkar-architectural-gems-to-explore-in-indore-1122734.html Four Holkar architectural gems to explore in Indore 30 June 2022 Deccan Heraldhttps://indore.nic.in/%e0%a4%87%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8/ इतिहास जिला इंदौर, मध्य प्रदेश शासन भारत hi-IN 2023-08-14https://www.bhaskar.com/mp-news-lalbagh-palace-a-unique-palace-of-holkar-raj-072612-6891532.html लालबाग पैलेस : होलकर राज का एक नायाब महल bhaskar वर्तमान स्थिति 14 नवंबर 1988 को मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह द्वारा नेहरू केंद्र के रूप में जनता को सौंपा गया। इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा एक संरक्षित स्मारक के रूप में अंकित किया गया है। https://asi.nic.in/protected-monuments-in-madhya-pradesh/ Protected Monuments in Madhya Pradesh « Archaeological Survey of India इसका नवीनीकरण मध्य प्रदेश राज्य सरकार के तत्वावधान में विश्व स्मारक कोष द्वारा किया गया जा रहा है। https://www.wmf.org/project/lal-bagh-palace Lal Bagh Palace https://www.architecturaldigest.com/story/indias-extravagant-lal-bagh-palace-is-restored-to-its-former-glory India's Extravagant Lal Bagh Palace is Restored to its Former Glory Ritupriya Basu 14 January 2022 Architectural digest वर्तमान में प्रतिवर्ष यहाँ मालवा उत्सव नामक कार्यक्रम होता है एवं विभिन्न मौकों पर मेलों का एवं प्रदर्शनों का आयोजन भी होता है संदर्भ बाहरी संबंध श्रेणी:इंदौर का इतिहास