411 REFERENCE · Wikipedia
हाथ, पैर और मुंह का रोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|एचएफएमडी में मुँह के आस-पास छोटे लाल धब्बे और दाने।
thumb|हाथों की हथेलियों पर दाने
thumb|बच्चे के पैरों के तलवों पर दाने
हाथ, पैर और मुंह का रोग (एचएफएमडी) एंटेरोवायरस के एक समूह के कारण होने वाला एक सामान्य संक्रमण है। यह आमतौर पर बुखार और अस्वस्थ महसूस करने से शुरू होता है। इसके एक दो दिन बाद हाथों, पैरों और मुँह पर और कभी-कभी कूल्हों और जांघों के बीच के हिस्से में बिना उभरे हुए रंग, बदले हुए धब्बे या दाने दिखाई देते हैं जिनमें छाले भी पड़ सकते हैं।हैंड फुट एंड माउथ डिजीज़ http://www.cdc.gov/hand-foot-mouth/about/signs-symptoms.html www.cdc.gov 22 जून 2026 en-us 16 मई 2016 https://web.archive.org/web/20160516032600/http://www.cdc.gov/hand-foot-mouth/about/signs-symptoms.html bot: unknown दाने आमतौर पर लगभग एक सप्ताह में अपने आप ठीक हो जाते हैं।
1957 में एचएफएमडी के मामलों का पहली बार चिकित्सकीय वर्णन कनाडा और न्यूजीलैंड में किया गया था।वैंग जिंग एपिडेमियोलॉजिकल कैरेक्टरिस्टिक्स ऑफ हैंड, फुट, एंड माउथ डिजीज़ इन शानदोंग, चीन, 2009-2016 साइंटिफिक रिपोर्ट्स 21 अगस्त 2017 7 1 8900 10.1038/s41598-017-09196-z https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC5567189/ 22 जून 2026 2045-2322
संकेत और लक्षण
एचएफएमडी के आम लक्षणों में बुखार, जी मिचलाना, उल्टी, थकान, पूरे शरीर में बेचैनी, भूख न लगना और शिशुओं व छोटे बच्चों में चिड़चिड़ापन शामिल हैं। अक्सर त्वचा पर चपटे, रंग बदले हुए धब्बों और उभारों के रूप में दाने निकलते हैं। इसके बाद हाथों की हथेलियों, पैरों के तलवों, कूल्हों और कभी-कभी होंठों पर छाले घाव के रूप में विकसित होते हैं।
फैलने का कारण
एचएफएमडी पैदा करने वाले वायरस निकट व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से, खांसने से हवा के माध्यम से और संक्रमित व्यक्ति के मल के माध्यम से फैलते हैं।एचएफएमडी कॉजेज एंड ट्रांसमिशन http://www.cdc.gov/hand-foot-mouth/about/transmission.html www.cdc.gov 22 जून 2026 en-us 14 मई 2016 https://web.archive.org/web/20160514150205/http://www.cdc.gov/hand-foot-mouth/about/transmission.html bot: unknown दूषित चीज़ों से भी रोग फैल सकता है।
रोकथाम और उपचार
बचाव के उपायों में संक्रमित लोगों के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए, साथ इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की ठीक से सफाई करनी चाहिए, दूषित सतहों को कीटाणु-मुक्त करना और हाथों की सही सफाई शामिल है।हैंड फुट एंड माउथ डिजीज़ https://www.chp.gov.hk/en/healthtopics/content/24/23.html www.chp.gov.hk 22 जून 2026 en ये उपाय एचएफएमडी के लिए जिम्मेदार विषाणु के संचरण को कम करने में प्रभावी हैं। आमतौर पर इसके उपचार के लिए दवाओं की ज़रूरत नहीं होती क्योंकि एचएफएमडी एक विषाणुजनित रोग है जो अपने आप ठीक हो जाता है। वर्तमान में इस रोग के लिए कोई विशिष्ट उपचारात्मक इलाज नहीं है।
इन्हें भी देखें
आरएनए वायरस
ज़ुकाम
राइनोवायरस
पोलियोमेलाइटिस
सन्दर्भ
श्रेणी:एंटेरोवायरस
श्रेणी:विषाणु रोग
श्रेणी:रोग