Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हमराज़ (2002 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हमराज़ Humraaz.jpg फिल्म का पोस्टर अब्बास-मस्तान गणेश जैन रतन जैन शिराज़ अहमद श्याम गोयल बॉबी देओल अक्षय खन्ना अमीषा पटेल हिमेश रेशमिया रवि यादव हुसैन ए० बर्मावाला वीनस मूवीज़ 5 जुलाई 2002 174 मिनट भारत हिन्दी 1.5 करोड़ रुपये 2.97 करोड़ रुपये हमराज़ 2002 की एक भारतीय हिंदी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण वीनस मूवीज़ के बैनर तले हुआ है। बॉबी देओल, अक्षय खन्ना और अमीषा पटेल ने इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाऐं निभाई हैं। इसकी कहानी 1998 की फिल्म ए परफेक्ट मर्डर पर आधारित है। हमराज़ को 5 जुलाई 2002 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और इसे एवरेज घोषित किया गया था। कहो ना प्यार है और ग़दर: एक प्रेम कथा के बाद यह अमीषा पटेल की लगातार तीसरी हिट फिल्म थी। हिमेश रेशमिया द्वारा रचित फिल्म का संगीत भी ख़ासा लोकप्रिय रहा। संक्षेप करण (अक्षय खन्ना) और प्रिया (अमीषा पटेल) एक नृत्य मंडली की मुख्य जोड़ी हैं, और एक दूसरे से प्यार करते हैं। एक बार वे राज (बॉबी देओल) नामक एक समृद्ध व्यवसायी के क्रूज जहाज पर प्रदर्शन करते हैं। राज, जिसे नहीं पता कि प्रिया और करण प्यार में हैं, प्रिया को पहली बार देखते ही उसकी ओर आकर्षित होता है। कुछ दिनों बाद वह प्रिया के सामने विवाह का प्रस्ताव रखता है, जिसे वह स्वीकार कर लेती है। जब यह बात करण को पता चलती है, तो वह प्रिया की सहायता से राज को धोखा देकर उसका सारा पैसा हड़पने की योजना बनता है। योजनानुसार विवाह के कुछ वर्ष बाद प्रिया राज को तलाक दे देगी, और इससे मिली निर्वाह निधि से करण और प्रिया सुखपूर्वक एक साथ शेष जीवन व्यतीत करेंगे। राज प्रिया को अपने परिवार वालों से मिलवाता है, जिसके बाद दोनों की शादी हो जाती है। कुछ दिनों बाद प्रिया एक दुर्घटना में घायल हो जाती है, और राज उसकी दिन-रात देखभाल करता है। इस घटना से प्रिया का हृदय परिवर्तन हो जाता है, और वह राज को धोखा देने में करण की सहायता करने से मना कर देती है। करण तुरंत योजना बदलता है, और राज को एक अनाम फ़ोन कर उसके और प्रिया के संबंधों के बारे में बता देता है। राज यह सुनकर चकित रह जाता है, और आवेश में आकर करण से मिलता है, और उसे प्रिया को मारने की सुपारी देता है। दूसरी तरफ, प्रिया राज को सारी सच्चाई बताने का निश्चय करती है, और एक कैसेट में सब रिकॉर्ड कर उसे राज की गाड़ी में रख देती है। उसी दिन योजनानुसार करण राज के घर में घुसता है, और प्रिया पर हमला कर देता है। प्रिया की रिकॉर्डिंग सुनकर राज को अपनी भूल का एहसास होता है, और वह प्रिया को बचाने के लिए भागकर अपने घर पहुँचता है, जहाँ उसे पता चलता है कि प्रिया सुरक्षित है, और उसे बचाने वाला और कोई नहीं बल्कि करण ही है। करण ने राज की सारी बातें रिकॉर्ड कर ली थी, जिनके आधार पर वह उसे ब्लैकमेल करने लगता है, और राज का पीछा छोड़ने के बदले मांग करता है कि वह प्रिया को तलाक दे दे। करण राज के पैतृक आवास तक भी पहुंच जाता है, और राज के परिवार वालों को सब बता देने की धमकी देता है। अंत में, राज एक निश्चित स्थान पर करण से मिलने जाता है, जहां उन दोनों में हाथापाई हो जाती है, और कुछ देर में प्रिया भी वहां पहुँच जाती है, जो करण की हत्या कर देती है। प्रिया और राज वापस एक साथ मिल जाते हैं। मुख्य कलाकार बॉबी देओल – राज सिंघानिया अक्षय खन्ना – करण मल्होत्रा अमीषा पटेल – प्रिया सिंघानिया जॉनी लीवर – दर्शन शीला शर्मा – रोज़ी सुहासिनी मुलाय – दादी सुधीर – टॉमी जीतू वर्मा – जोोजो सुधीर मितू – सक्सेना दिलीप जोशी – गौरी शंकर फिरोज ईरानी – अंकल (विशेष उपस्थिति) दिनेश हिंगू – रूस्तम अंकल रोशन तीरंदाज़ – शिरिन फरहान – हैरी संगीत हमराज़ एल्बम हिमेश रेशमिया Humraaz albumcover.jpg 15 मई 2002 (भारत) फिल्म साउंडट्रैक 48:53 वीनस Reviews = क्या दिल ने कहा(2002) हमराज़(2002) ये है जलवा(2002) सुधाकर शर्मा द्वारा प्रदान किए गए गीतों के साथ फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया द्वारा रचित है। कुल 22,00,000 प्रतियों की बिक्री के साथ, यह उस वर्ष की सर्वाधिक बिकने वाली संगीत एल्बम थी।Music Hits 2000–2009 (Figures in Units) http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=286&catName=MjAwMC0yMDA5 https://web.archive.org/web/20080215081557/http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=286&catName=MjAwMC0yMDA5&PHPSESSID=108b9056cd4ca14236f9c6119d34dcce 15 February 2008 Box Office India गायक दिल ने कर लिया उदित नारायण, अलका याज्ञनिक 5:19 तूने जिंदगी में उदित नारायण 5:11 प्यार कर उदित नारायण, शान, कविता कृष्णमूर्ति 6:40 बरदाश्त केके, सुनिधी चौहान 5:36 सनम मेरे हमराज़ कुमार सानु, अलका याज्ञनिक 5:30 लाइफ बन जाएगी सोनू निगम, जसपिंदर नरुला 5:57 तूने जिंदगी में अलका याज्ञनिक 5:12 बरदाश्त – रीमिक्स सोनू निगम, सुनिधी चौहान 4:53 तूने जिंदगी में – उदासीन अलका याज्ञनिक 1:48 थीम म्यूजिक वाद्य संगीत 2:33 परिणाम बॉक्स ऑफिस हमराज़ ने भारत में कुल 27.2 करोड़ रुपये, तथा विदेशों में 5.15 लाख अमेरिकी डॉलर (2,51,06,250 रुपये) की कमाई की, जिससे इसकी कुल कमाई 29.7106250 करोड़ रुपये रही। अपनी कुल वैश्विक कमाई के आधार पर यह 2002 की 7वीं सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म थी।Top Worldwide Grossers 2002 https://boxofficeindia.com/worldwide-total-gross.php?year=2002 boxofficeindia.com 11 जून 2018 https://web.archive.org/web/20180612140307/https://boxofficeindia.com/worldwide-total-gross.php?year=2002 12 जून 2018 live फ़िल्म की सकल आय 16.59 करोड़ रुपये रही, जिसके आधार पर यह 2002 की पांचवीं सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म रही।Box Office By Year (2002) http://muvyz.com/boxoffice/byyear/y5/2002/1 11 जून 2018 muvyz.com https://web.archive.org/web/20180612140215/http://muvyz.com/boxoffice/byyear/y5/2002/1 12 जून 2018 live Top India Total Nett Gross 2002 - - Box Office India https://boxofficeindia.com/years.php?year=2002&pageId=4 boxofficeindia.com 11 जून 2018 https://web.archive.org/web/20180612140152/https://boxofficeindia.com/years.php?year=2002&pageId=4 12 जून 2018 live 15 करोड़ के बजट पर बनी इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा एवरेज घोषित किया गया।Humraaz - Movie - Box Office India https://www.boxofficeindia.com/movie.php?movieid=595 11 जून 2018 www.boxofficeindia.com https://web.archive.org/web/20180612141142/https://www.boxofficeindia.com/movie.php?movieid=595 12 जून 2018 live कुल 325 पर्दों पर रिलीज़ हुई हमराज़ ने अपने प्रदर्शन के प्रथम दिन कुल 1.55 करोड़ रुपये का व्यापार किया। अगले 2 दिनों में 2.93 करोड़ की अतिरिक्त कमाई के साथ, प्रथम सप्ताहांत में फ़िल्म का कुल संग्रह 4.48 करोड़ रुपये रहा। प्रथम दिन तथा प्रथम सप्ताहांत, दोनों की ही कमाई के आधार पर यह 2002 की पांचवीं सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म थी।Top India First Day (2002) https://boxofficeindia.com/india-first-day.php?year=2002 11 जून 2018 boxofficeindia.com https://web.archive.org/web/20180612142548/https://boxofficeindia.com/india-first-day.php?year=2002 12 जून 2018 live Top India First Weekend (2002) https://boxofficeindia.com/india-first-weekend.php?year=2002 11 जून 2018 boxofficeindia.com https://web.archive.org/web/20180612142150/https://boxofficeindia.com/india-first-weekend.php?year=2002 12 जून 2018 live अगले 4 दिनों में फिल्म ने फिर 3.32 करोड़ रुपये कमाए, जिससे प्रथम सप्ताह पूर्ण होने पर भारत में इसकी कमाई 7.70 करोड़ रुपये रही। फिल्म भारत में कुल 11 सप्ताहों तक प्रदर्शित हुई, और इसने अपने दूसरे सप्ताह में 3.20 करोड़ की, तीसरे में 2.12 करोड़ की, चौथे में 1.25 करोड़ की, पांचवें में 91 लाख की, छठे में 45.5 लाख की, सातवें में 33.5 लाख की, आठवें में 23.5 लाख की, नवें में 17.5 लाख की, दसवें में 12 लाख की और ग्यारहवें सप्ताह में 9 लाख की कमाई की।Humraaz - Movie - - Box Office India https://www.boxofficeindia.com/circuit_collection.php?movieid=595&cityid=118&area=domestic 11 जून 2018 www.boxofficeindia.com https://web.archive.org/web/20180612142315/https://www.boxofficeindia.com/circuit_collection.php?movieid=595&cityid=118&area=domestic 12 जून 2018 live समीक्षा हमराज़ को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई। रीडिफ़.कॉम की ओर से समीक्षक विवेक फर्नांडेस ने जहाँ इसे "पिछले कुछ महीनों में फिल्म उद्योग में देखी गयी सबसे दिलचस्प फिल्मों में से एक" कहा,The Rediff review: Humraaz http://www.rediff.com/movies/2002/jul/05hum.htm 9 जून 2018 www.rediff.com https://web.archive.org/web/20171009102257/http://www.rediff.com/movies/2002/jul/05hum.htm 9 अक्तूबर 2017 live तो वहीं सिफ़ी.कॉम के समीक्षकों ने इसे उस समय की "फीकी फिल्मों का एक अच्छा तोड़" करार दिया।Humraaz Review : http://www.sify.com/movies/humraaz-review-bollywood-pclus6idgifbi.html 9 जून 2018 www.sify.com en https://web.archive.org/web/20180612170215/http://www.sify.com/movies/humraaz-review-bollywood-pclus6idgifbi.html 12 जून 2018 live प्लेनेट बॉलीवुड के लिए लिखते हुए राकेश बुद्धू ने इसे 10 में से 8 स्टार देते हुए इसके संगीत, कहानी, और कलाकारों के अभिनय की प्रशंशा की। बॉलीवुड हंगामा की अपनी समीक्षा में तरण आदर्श ने इसे 3 स्टार देते हुए इसके "ताजा कलाकारों, एक दिलचस्प पटकथा, और कई भव्य तथा रोमांचकारी दृश्यों" की प्रशंशा की। नामांकन और पुरस्कार हमराज़ ने वर्ष 2003 में आयोजित विभिन्न पुरस्कार समारोहों में कई नामांकन अर्जित किये, जिनमें से कुछ निम्न हैं:Humraaz : Awards and Nominations http://www.bollywoodhungama.com/movies/awards/6897/index.html बॉलीवुड हँगामा 17 September 2011 https://web.archive.org/web/20100329215611/http://www.bollywoodhungama.com/movies/awards/6897/index.html 29 मार्च 2010 live वर्ष पुरस्कार श्रेणी नामांकित परिणाम 2003 आइफा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री अमीषा पटेल सर्वश्रेष्ठ खलनायक अक्षय खन्ना फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म – सर्वश्रेष्ठ निर्देशक अब्बास-मस्तान सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बॉबी देओल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री अमीषा पटेल सर्वश्रेष्ठ खलनायक अक्षय खन्ना सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता जॉनी लीवर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार हिमेश रेशमिया सर्वश्रेष्ठ गीतकार सुधाकर शर्मा सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक केके("बर्दाश्त" गीत के लिए) कुमार सानु("सनम मेरे हमराज़" गीत के लिए) सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका अलका याज्ञनिक("सनम मेरे हमराज़" गीत के लिए) स्टार स्क्रीन पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक अब्बास-मस्तान सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री अमीषा पटेल सर्वश्रेष्ठ खलनायक अक्षय खन्ना ज़ी सिने पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ खलनायक अक्षय खन्ना सीक्वल फ़िल्म का एक सीक्वल निर्माणाधीन है।अब अक्षय, बॉबी स्टारर 'हमराज’ का सीक्वल! https://bollywood.bhaskar.com/news/ENT-BOL-buzz-has-it-sequel-of-suspense-thriller-humraaz-underway-5080844-NOR.html 9 जून 2018 dainikbhaskar 11 अगस्त 2015 hi https://web.archive.org/web/20180612140434/https://bollywood.bhaskar.com/news/ENT-BOL-buzz-has-it-sequel-of-suspense-thriller-humraaz-underway-5080844-NOR.html 12 जून 2018 live Humraaz sequel on cards https://www.mid-day.com/articles/humraaz-sequel-on-cards/16444174 9 जून 2018 mid-day 11 अगस्त 2015 https://web.archive.org/web/20180612142756/https://www.mid-day.com/articles/humraaz-sequel-on-cards/16444174 12 जून 2018 live अगस्त 2015 में निर्माता रतन जैन ने फिल्म का सीक्वल बनाने की इच्छा जताई थी।Ratan Jain to make a sequel to 2002 film ‘Humraaz’ http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/ratan-jain-to-make-a-sequel-to-2002-film-humraaz/ 9 जून 2018 The Indian Express 11 अगस्त 2015 https://web.archive.org/web/20180612143306/http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/ratan-jain-to-make-a-sequel-to-2002-film-humraaz/ 12 जून 2018 live सस्‍पेंस-थ्रिलर फिल्‍म 'हमराज' का भी बन सकता है सीक्‍वल https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-humraaz-sequel-on-cards-12723832.html 9 जून 2018 Dainik Jagran hi https://web.archive.org/web/20180612140011/https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-humraaz-sequel-on-cards-12723832.html 12 जून 2018 live इसके बाद उसी वर्ष सितंबर में अब्बास-मस्तान ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि वे एक कहानी पर काम कर रहे हैं, जिसे हमराज़ के सीक्वल के तौर पर बनाया जा सकता है।Sequel to ‘Humraaz’ possible: Abbas-Mustan http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/sequel-to-humraaz-possible-abbas-mustan/ 9 जून 2018 The Indian Express 15 सितम्बर 2015 https://web.archive.org/web/20180612141350/http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/sequel-to-humraaz-possible-abbas-mustan/ 12 जून 2018 live फिल्म में बॉबी देओल, अक्षय खन्ना और अमीषा पटेल नहीं होंगे, उनकी भूमिकाएं अन्य कलाकार निभाएंगे। सन्दर्भ 2 बाहरी कड़ियाँ हमराज 0326576 वीनस पर आधिकारिक जालस्थल श्रेणी:2002 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में