411 REFERENCE · Wikipedia
सी. एम. पूनाचा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सी॰ एम॰ पूनाचा C M Poonacha.gif 13वें ओड़िशा के राज्यपाल 1 सितम्बर 1982 17 अगस्त 1983 मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक रंगनाथ मिस्रा (कार्यकारी) बिसम्भर नाथ पांडे 4 नवम्बर 1980 24 जून 1982 मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक एस॰ के॰ रे (कार्यकारी) रंगनाथ मिस्रा (कार्यकारी) 30 अप्रैल 1980 30 सितम्बर 1980 मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक बी॰ डी॰ शर्मा एस॰ के॰ रे (कार्यकारी) 6वें मध्य-प्रदेश के राज्यपाल 17 अगस्त 1978 29 अप्रैल 1980 मुख्यमंत्री विरेन्द्र कुमार सखलेचासुंदर लाल पटवा एन॰ एन॰ वाञ्चू बी॰ डी॰ शर्मा 8वें रेलमंत्री 30 मार्च 1967 14 फरवरी 1969 इन्दिरा गांधी एस॰ के॰ पाटिल राम सुभग सिंह कूर्ग के मुख्यमंत्री 27 मार्च 1952 31 अक्टूबर 1956 मुख्य आयुक्त दया सिंह बेदी कार्यालय स्थापित कार्यालय समाप्त चेप्पुदिरा मुथन्ना पूनाचा yes 1910 09 26 अत्तुर, कूर्ग प्रांत, ब्रिटिश भारत yes 1990 08 07 1910 09 26 इस्पात एवंभारी अभियांत्रिकी मंत्री 15 फरवरी 1969 17 मार्च 1971 मंगलुरू परिवहन, उड्डयन, पोत परिवहन और पर्यटन राज्यमंत्री जनवरी 25, 1966-मार्च 12, 1967 मैसूर राज्य, राज्यसभा वित्त राज्यमंत्री 1 जनवरी 1966-24 जनवरी 1966 मैसूर राज्य, राज्यसभा गृहमंत्री, मैसूर राज्य 1957-1962 विराजपेट वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, मैसूर राज्य 1956-1962 विराजपेट वित्त, कूर्ग (कोडगु) 1952-1956 बेरियाथनाड मंगलुरू 28522 1967 1971 अधर शंकर अल्वा के॰ के॰ शेट्टी भारतीय भारतीय 3 अप्रैल 1964-25 फ़रवरी 1967 टी॰ सिद्धालिंगया मैसूर राज्य, राज्यसभा विधायक in कूर्ग (कोडगु) 1952 - 1957 पद स्थापन पद समाप्ति बेरियाथनाड 1179 विधायक in मैसूर राज्य 1957-1962 पद स्थापित ए॰ पी॰ अप्पन्ना विराजपेट 3221 भारतीय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता कूर्ग (कोडगु) के एकमात्र मुख्यमंत्री सी॰ पी॰ बेल्लियप्पा और कावेरी नाम्बिसन समेत 4
चेप्पूदिरा मुथाना पूनाचा (1910 -1990), जिन्हें आमतौर पर सी॰ एम॰ पूनाचा के नाम से जाना जाता है, एक स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता थे।
जीवन परिचय
सी॰ एम॰ पूनाचा का जन्म 16 जून 1910 को कूर्ग में हुआ था। उन्होंने कुर्ग में 'मरकरा विराजपेट' तथा 'सेंट अलायसिस कॉलेज', मंगलौर से शिक्षा प्राप्त की। अपने विद्यार्थी जीवन में ही पूनाचा 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' में रुचि होने के कारण अध्ययन छोड़कर सन 1930 में स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गये। सन 1932 तथा 1933 में उन्हें दो बार कारावास की सज़ा मिली। इसके बाद 1940 - 1941 में व्यक्तिगत रूप से सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें फिर से कारावास की सज़ा काटनी पड़ी। पूनाचा वर्ष 1942 - 1944 में भारत छोड़ो आन्दोलन में नजरबंद रहे।
राजनीति में सक्रियता
वर्ष 1935 में पूनाचा कूर्ग ज़िला कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी रहे। 1938 में प्रान्तीय कमेटी की कार्यकारिणी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा कुर्ग ज़िला बोर्ड के लिए निर्वाचित हुए तथा 1941 में इसके अध्यक्ष भी रहे। वे सन 1945-1951 तक परिषद के कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रहे। वे 1947-1951 में संविधान सभा के सदस्य तथा अस्थायी संसद के सदस्य रहे।
देश की आज़ादी के बाद सी. एम. पुनाचा (27 मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1956) तक कुर्ग राज्य के मुख्यमंत्री बने। 1 नवम्बर 1956 को कूर्ग राज्य का मैसूर स्टेट (कर्नाटक) में विलय कर दिया गया।
कूर्ग राज्य के विलय के बाद वह मैसूर स्टेट (कर्नाटक) के (1956 - 62) तक उद्योग तथा वाणिज्य मंत्री बनाये गये, तथा (1957 - 62) तक वह मैसूर स्टेट (कर्नाटक) के गृह मंत्री का पदभार संभाला।
1964 में उन्हें मैसूर स्टेट (कर्नाटक) से राज्यसभा के लिए चुना गया। (1 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966) तक उन्होंने केन्द्र में वित्त (राज्यमंत्री) का पदभार संभाला।
(25 जनवरी 1966 से 12 मार्च 1967) तक वह केन्द्र की सरकार में परिवहन, विमानन, शिपिंग और पर्यटन (राज्यमंत्री) बने। 1967 के संसदीय चुनाव में वह मैंगलोर लोकसभा सीट से विजयी हुए और (30 मार्च 1967 से 14 फरवरी 1969) तक केन्द्र की इन्दिरा गांधी सरकार में उन्होंने भारत के रेलमंत्री तथा (15 फरवरी 1969 से 17 मार्च 1971) तक इस्पात और भारी इंजीनियरिंग मंत्री के रूप में पदभार संभाला।
1971 के संसदीय चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। (17 अगस्त 1978 से 29 अप्रैल 1980) तक उन्होने मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में सेवा प्रदान की।
(30 अप्रैल 1980 से 17 अगस्त 1983) तक वह तीन बार उड़ीसा के राज्यपाल नियुक्त किया गया। राजनीति के खिलाड़ी सी. एम. पुनाचा का निधन 3 अगस्त, 1990 को हुआ।
श्रेणी:1910 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९९० में निधन
श्रेणी:मध्य प्रदेश के राज्यपाल
श्रेणी:ओड़िशा के राज्यपाल
श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:भारतीय संविधान सभा के सदस्य
श्रेणी:भारत के रेल मंत्री
श्रेणी:कर्नाटक के लोक सभा सदस्य