411 REFERENCE · Wikipedia
पंकज बिष्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पंकज बिष्ट हिन्दी साहित्य के प्रतिष्ठित पत्रकार, कहानीकार, उपन्यासकार व समालोचक है। वर्तमान में वे दिल्ली से प्रकाशित समयांतर नामक हिन्दी साहित्य की मासिक पत्रिका का सम्पादन व संचालन कर रहे हैं।
== जीवन वृत्त ==
बिष्ट का जन्म 20 फरवरी, 1946 को मुम्बई में हुआ। वे मूलत: उत्तराखण्ड राज्य के कुमांऊँ क्षेत्र के अन्तर्गत अल्मोड़ा जिले में स्थित नौगॉंव (पौराणिक बृद्धकेदार के समीप) नामक गॉंव के हैं।
इन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से 1966 में स्नातक करने के पश्चात 1969 में मेरठ विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एम. ए. किया। विद्याध्ययन के दौरान से ही लेखन चलता रहा। पंकज बिष्ट के व्यावसायिक जीवन का आरम्भ 1969 में भारत सरकार के सूचना सेवा विभाग से हुआ। आप भारत सरकार के सूचना सेवा के प्रकाशन विभाग में उपसंपादक व सहायक संपादक, योजना के अंग्रेजी सहायक सम्पादक, आकाशवाणी की समाचार सेवा में सहायक समाचार संपादक व संवाददाता, भारत सरकार के फिल्म्स डिवीजन में संवाद-लेखन के रूप में कार्यरत रहे,आकाशवाणी पत्रिका का संपादन किया तथा भारत सरकार के प्रकाशन विभाग की आजकल नामक हिन्दी पत्रिका के साथ संपादक के तौर पर कार्य किया। तदुपरान्त सन् 1998 में भारत सरकार के प्रकाशन विभाग से स्वैच्छिक अवकास प्राप्त किया। वर्तमान में दिल्ली से प्रकाशित हो रहे समयांतर नामक मासिक पत्रिका का सम्पादन व संचालन कर रहे हैं।
== सम्मान ==
डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान -2022, से अलंकृत
== रचनाऐं ==
=== कहानी संग्रह ===
अंधेरे से असगर वजाहत के साथ
बच्चे गवाह नहीं हो सकते
पंद्रह जमा पच्चीस
टुंड्रा प्रदेश तथा अन्य कहानियाँ
संकलित कहानियाँ (राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा सम्पादित)
=== उपन्यास ===
लेकिन दरवाज़ा
उस चिड़िया का नाम
पंखवाली नाव
शताब्दी से शेष
=== बाल उपन्यास ===
गोलू और भोलू
=== लेख संग्रह ===
हिंदी का पक्ष
कुछ सवाल कुछ जवाब
शब्दों के घर
== सन्दर्भ ==