Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ली नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb| ली नदी इंग्लैंड के पूर्वी भाग और ग्रेटर लंदन में स्थित है। इसका उद्गम बेडफ़र्डशायर में चिल्टर्न हिल्स से होता है, और यह हर्टफ़र्डशायर से होकर दक्षिण-पूर्व दिशा में बहती हुई एसेक्स की सीमा के साथ-साथ ग्रेटर लंदन में प्रवेश करती है, जहाँ बो क्रीक में टेम्स नदी से मिलती है। यह लंदन की सबसे बड़ी नदियों में से एक है और टेम्स की सबसे पूर्वी प्रमुख सहायक नदी है। यह नदी सदा से एक प्रमुख पूर्व–पश्चिम सीमा के रूप में देखी जाती रही है। इस नदी उतना ही महत्व उत्तर–दक्षिण व्यापार मार्ग के रूप में भी है। हर्टफोर्ड के दक्षिण में इस नदी में मध्ययुगीन काल से ही ऐसे परिवर्तन किए जाते रहे हैं, जिनसे टेम्स और पूर्वी हर्टफोर्डशायर तथा एसेक्स के बीच नावों के लिए इसे अधिक सुविधाजनक बनाया जा सके। जिसेइसे ली नेविगेशन के नाम से जाना जाता है। इससे इसके किनारों पर बहुत-सा उद्योग विकसित हुआ। स्टॉर्ट नदी, जो इसकी मुख्य सहायक नदी है, हॉड्सडन में इसमें मिलती है। हालाँकि ली नदी अपने निचले हिस्से में कुछ हद तक प्रदूषित बनी हुई है, इसकी ऊपरी धारा और सहायक नदियाँ, जिन्हें चॉक स्ट्रीम के रूप में जाना जाता है , लंदन के लिए पीने के पानी का एक प्रमुख स्रोत हैं। न्यू रिवर के नाम से जानी जाने वाली एक कृत्रिम जलधारा, जो 1613 में खोली गई थी, पीने के लिए हर्टफोर्ड के पास नदी की ऊपरी धारा से स्वच्छ पानी निकालती है। चिल्टर्न्स में ली के उद्गम के कारण ही लंदन के नल का पानी अत्यधिक कठोर (अधिक खनिज सामग्री वाला) है। सन्दर्भ