Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस Shaheed minar Roehl.jpg शहीद मीनार , ढाका मेडिकल कॉलेज कैम्पस, बांग्लादेश में स्थित शहीद स्मारक ,२१ फरवरी १९५२ पर बांग्ला (बंगाली) भाषा के लिए बलिदान की स्मृति। अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस भाषायी और सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना। २१ फरवरी उसी दिन प्रत्येक वर्ष १ दिन वार्षिक मातृभाषा दिवस २१ फरवरी को मनाया जाता है। १७ नवंबर (नवम्बर), १९९९ को यूनेस्को ने इसे स्वीकृति दी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि विश्व में भाषायी एवं सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा मिले। यूनेस्को द्वारा अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की घोषणा से बांग्लादेश के भाषा आन्दोलन दिवस (बांग्ला: ভাষা আন্দোলন দিবস / भाषा आन्दोलोन दिबॉश) को अन्तरराष्ट्रीय स्वीकृति मिली, जो बांग्लादेश में सन १९५२ से मनाया जाता रहा है। बांग्लादेश में इस दिन एक राष्ट्रीय अवकाश होता है। २००८ को अन्तरराष्ट्रीय भाषा वर्ष घोषित करते हुए, संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के महत्त्व को फिर दोहराया है। thumb|अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस भारत देश भाषाओं का देश है भाषा केवल संचार का माध्यम मात्र आँही वरन अपनी अभिव्यक्ति का जरिया भी है,पूर्वी हिंदी की तीन बोली जिसमें अवधी,बघेली और छत्तीसगढ़ी जिनमें काफ़ी हद तक समानता है तीनों का आपसी सामंजस्य साथ ही हिंदी का मेल इन बोलियों के शब्दकोशों को उन्नत करेगा उनमें वृद्धि करेगा।ं भारत में मध्यप्रदेश के और उत्तर प्रदेश के बहुत बड़े क्षेत्र में बुंदेलखंड में बुंदेलखंडी भाषा बोली जाती है और इसके बोलने वाले यद्यपि बहुत हैं तथापि बच्चों में अन्य भाषाओं के प्रति लगाव हो रहा है इसलिए इसके लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए एवं बुंदेलखंडी भाषा के उन्नयन तथा शासकीय प्रयोजनों में बोलनेकी कोशिश करना आवश्यक है। समय क्रम right|thumb|अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस स्मारक, आशफिल्ड पार्क , सिडनी, ऑस्ट्रेलिया। अनावरण समारोह , १९ फ़रवरी २००६ २००० : अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का उद्घाटन उत्सव २००१ : द्वितीय वार्षिक उत्सव २००२ : भाषा विविधता : खतरे में 3000 भाषाएं ( नारा : भाषाओं की आकाशगंगा में, हर शब्द एक सितारा है ) २००३ : चौथा वार्षिक उत्सव २००४ : बच्चों को जानने के लिए शिक्षा २००५ : ब्रेल तथा अन्य भाषाओं में 'साइन इन' करें २००६ : भाषाएं और साइबरस्पेस २००७ : बहुभाषी शिक्षा २००८ : अन्तर्राष्ट्रीय भाषा वर्ष २००९ : दसवाँ वार्षिक उत्सव २०१० : मैत्री संस्कृति के लिए अंतर्राष्ट्रीय वर्ष २०११ : सूचना और संचार प्रौद्योगिकी २०१२ : मातृभाषा शिक्षा और समावेशी शिक्षा २०१३ : मातृभाषा में शिक्षा के लिए पुस्तकें २०१४ : वैश्विक नागरिकता के लिए स्थानीय भाषाओं तथा विज्ञान पर बल २०१५ : शिक्षा के माध्यम से शिक्षा में समावेश : भाषा महत्वपूर्ण है (पेरिस में कार्यक्रम) २०१६ : गुणवतापूर्ण शिक्षा, शिक्षण की भाषा तथा सीखने के परिणाम २०१७ : बहुभाषी शिक्षा के माध्यम से टिकाऊ भविष्य की ओर २०१८ : इस वर्ष का सार (थीम) है, - 'हमारी भाषा ही हमारी संपत्ति' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिन्ग्गुआपाक्स पुरस्कार, अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष प्रस्तुत किया जाता है। यूनेस्को प्रत्येक अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के लिए विषय सेट फरवरी 21 के आसपास पेरिस में अपने मुख्यालय के लिए संबंधित घटनाओं रखती है। २००८ में , अन्तर्राष्ट्रीय भाषा वर्ष औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर शुरू किया गया था। इन्हें भी देखें मातृभाषा अन्तर्राष्ट्रीय भाषा वर्ष भाषाई साम्राज्यवाद बाहरी कड़ियाँ अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के लिये यूनेस्को का जालघर खतरों का सामना कर रही विश्व की भाषाओं का मानचित्र संराष्ट्र सूचना संसाधन बांग्लादेश से आधिकारिक सम्बन्धित पृष्ठ यूनेस्को शिक्षा (पूर्व के आईएमएलडी अनुपालनों की जानकारी की कड़ियों समेत) २१ फ़रवरी - अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवसजून 2020 InternetArchiveBot मातृभाषा के लिए क्या हम आधी रात में जाग सकते हैं? मातृभाषा हमारा मानव अधिकार (समय अलाइव)'''''' दिवस, अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा