Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कंपन (तंत्रिका विज्ञान)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb| हाथ के कंपन का चित्र कंपन एक अनैच्छिक किया है। यह कुछ हद तक लयबद्ध पेशी संकुचन और शिथिलन है जिसमें एक या एक से अधिक शरीर के अंगों की दोलन या मरोड़ वाली गतिविधियाँ शामिल होती हैं।ट्रिमर https://www.ninds.nih.gov/health-information/disorders/tremor www.ninds.nih.gov 28 जून 2026 en यह सभी अनैच्छिक गतिविधियों में सबसे आम है और इससे हाथ, बांह, आंखें, चेहरा, सिर, स्वर-रज्जु, धड़ और पैर प्रभावित हो सकते हैं। ज़्यादातर कंपन हाथों में होते हैं। कुछ लोगों में कंपन किसी दूसरी तंत्रिका संबंधी विकार का लक्षण होता है। कारण कंपन मस्तिष्क के उन हिस्सों में गड़बड़ी का लक्षण हो सकती है जो पूरे शरीर या शरीर के खास हिस्सों जैसे हाथों की मांसपेशियों को नियंत्रित करते हैं। तंत्रिका संबंधी विकार या स्थितियाँ जिनकी वजह से कंपन हो सकता है उनमें बहुसृत काठिन्य, स्ट्रोक, दिमाग में गंभीर चोट, दीर्घकालिक गुर्दा रोग और कई तंत्रिका अपविकास शामिल हैं। ये मस्तिष्क स्तंभ या अनुमस्तिष्क के हिस्सों को नुकसान पहुंचाते हैं या नष्ट कर देते हैं। इनमें पार्किंसन रोग सबसे आम है जो अक्सर कंपन से जुड़ा होता है। नींद की कमी, विटामिन की कमी या बढ़ते तनाव के कारण भी कंपन हो सकता है।लैक ऑफ विटामिन बी12 कैन कॉज़ ट्रिमर सिम्पटम्स https://sperlingmedicalgroup.com/lack-of-vitamin-b12-can-cause-tremor-symptoms/ स्पर्लिंग मेडिकल ग्रुप 28 जून 2026 27 मई 2017 उपचार ज़्यादातर कंपनो का कोई उपचार नहीं है। सही उपचार इस बात पर निर्भर करता है कि कारण का सही पता लगाया जाए। कुछ तरह की कंपन का इलाज उस मूल समस्या के इलाज से हो जाता है। उदाहरण के लिए मानसिक कारणों से होने वाली कंपन के कुछ मामलों में मरीज़ की मूल मानसिक समस्या का इलाज करने से कंपन ठीक हो सकती है। औषधि, शल्यचिकित्सा, व्यावसायिक चिकित्सा और जीवनशैली में उचित बदलाव करने से इसका उपचार किया जा सकता हैं।न्यू जर्सी एसेंशियल ट्रिमर ट्रीटमेंट https://www.rwjbh.org/treatment-care/neuroscience/neurosurgery/conditions-treated/essential-tremor/ आरडब्ल्यूजेबरनबास हेल्थ 28 जून 2026 en इन्हें भी देखें प्रमस्तिष्क अंगघात स्नायुशास्त्र तंत्रिका विज्ञान सन्दर्भ श्रेणी:रोग श्रेणी:तंत्रिका शरीर विज्ञान